Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन परिक्षेत्र खातेगांव के अंतर्गत मनोरा दक्षिण, ग्राम किशनपुर में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सैनी के खेत से लगभग 60 नग सागौन के गोलाकार लट्ठे (आकार लगभग 60×120 सेंटीमीटर) जब्त किए। नियमों के अनुसार कूप में कटी हुई सागौन की लकड़ी पर क्रमांक अंकित कर उसे अधिकृत डिपो भेजा जाता है। आरोप है कि खातेगांव के जंगल से कूप के नाम पर काटी गई सागौन लकड़ी वनकर्मियों की मिलीभगत से डिपो न भेजकर अन्यत्र परिवहन कर दी गई। वन विभाग ने ऐसी ही लकड़ी को किशनपुर से जब्त किया है।
Journalist shubham
वन परिक्षेत्र खातेगांव के अंतर्गत मनोरा दक्षिण, ग्राम किशनपुर में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सैनी के खेत से लगभग 60 नग सागौन के गोलाकार लट्ठे (आकार लगभग 60×120 सेंटीमीटर) जब्त किए। नियमों के अनुसार कूप में कटी हुई सागौन की लकड़ी पर क्रमांक अंकित कर उसे अधिकृत डिपो भेजा जाता है। आरोप है कि खातेगांव के जंगल से कूप के नाम पर काटी गई सागौन लकड़ी वनकर्मियों की मिलीभगत से डिपो न भेजकर अन्यत्र परिवहन कर दी गई। वन विभाग ने ऐसी ही लकड़ी को किशनपुर से जब्त किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Nihar Khan1
- पुनासा/मुंदी नगर में चल रहे थे संत बुखारदास बाबा के मेले में बीती रात शानदार आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई1
- भोपाल में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट | Bhopal News भोपाल के बैरागढ़ में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं ।1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- भोपाल,एमपी नगर जोन 2 के कैफे में 10 से 15 लड़कों ने किंतोडफोड,एक युवक को बुरी तरह से पीटा, पत्थर से फोड़ा सर। दो दिन पहले इसी कैफे के सामने बदमाशों का हुआ था विवाद,कैफे के लोगों ने पुलिस को उस वक्त विवाद करने वाले आरोपियों की दी थी जानकारी आरोपी चंदे को लेकर भी कर रहे थे कैफे पर अड़ीबाजी,शाम को करीब 10 से 15 बदमाश पहुंचे कैफे कैफे में घुस कर मारा युवक, और कैफे में की तोड़फोड़,घटना का सीसीटीवी आया सामने एमपी नगर पुलिस का कहना, मामले आरोपियों की तलाश की शुरू1
- भोपाल विधानसभा *भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस विधायकदल का विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन,* *नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने गंदे पानी की बोतल और तख्तियां लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन* मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी से भरी बोतलें और नारे लिखी तख्तियां लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 35 लोगों की मौत हो गई, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले में अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता को दूषित व मलयुक्त पानी मिलना बेहद गंभीर चिंता का विषय है। राज्यपाल के अभिभाषण में स्वच्छ पानी के दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। हमने इस मुद्दे पर जनता की आवाज उठाते हुए प्रस्ताव रखा है सरकार बताए कि क्या इस पर गंभीर चर्चा होगी या नहीं। हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुँचना जरूरी है, क्योंकि हर व्यक्ति महंगा (RO) पानी खरीदने में सक्षम नहीं। स्वच्छ पानी जनता का बुनियादी अधिकार है। उमंग सिंघार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बावजूद सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा से बच रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह संघर्ष जारी रखेगी। बाइट उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष बाइट फूल सिंह बरैया कांग्रेस विधायक बाइट सचिन यादव कांग्रेस विधायक1
- अमरावद नर्सरी में गोलीबारी के बाद आत्महत्या, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल रायसेन। जिले के अंतर्गत आने वाली अमरावद नर्सरी में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नर्सरी के एक पूर्व कर्मचारी ने ड्यूटी पर तैनात डिप्टी रेंजर और एक महिला पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गुड्डा लोधी, जो पहले अमरावद नर्सरी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, अचानक नर्सरी परिसर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर उसका विवाद डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे अवैध देसी कट्टे से तीन राउंड फायर कर दिए। हताहतों की स्थिति राकेश शर्मा (डिप्टी रेंजर): एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल। सावित्री बाई: अन्य दो गोलियां लगने से घायल। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। आरोपी ने की आत्महत्या फायरिंग के बाद आरोपी गुड्डा लोधी ने नर्सरी परिसर में ही एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।1
- पुनासा/कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मूंदी नगर परिषद को मिलेगी प्रोत्साहन राशि1