आंबेडकर जयंती विवाद में 13 और उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 32 जा चुके हैं जेल मैलानी खीरी ।जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में आंबेडकर जयंती के अवसर पर हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस ने गुरुवार को 13 और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में एक नामजद और 12 अन्य शामिल हैं जिनके नाम जांच के दौरान प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। मैलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 14 अप्रैल को बांकेगंज में आंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया था। इस दौरान जमकर पथराव हुआ था और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य नामजद आरोपी खूबचंद निवासी गिरधरपुर के साथ-साथ प्रकाश में आए अवनीश, आकाश, इन्द्रेश सिंह, विजय कुमार, मुकेश उर्फ रुपेश, अनिकेत, पप्पू, दीपक, राजेश कुमार, रामभरोसे लाल गौतम, इन्द्रपाल और पंकज कुमार को दबोच लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस हिंसात्मक घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इससे पूर्व भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद अब कुल गिरफ्तार होने वालों की संख्या 32 पहुँच गई है। इस गिरफ्तारी अभियान में संसारपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव, कुकरा चौकी प्रभारी अबलीश कुमार और बांकेगंज चौकी प्रभारी संतोष तिवारी सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश अभी भी जारी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

- Post by Mandeep Singh1
- Post by Sanjay Kumar1
- राणाप्रतापनगर में लोगों के आशियानों में लगी आग झोपड़ियों में बंधी पशुओं को बचाने के चक्कर मे दो ग्रामीण झुलसे 19 April 2026 यानि बीते रविवार को हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में लगी आग ने कई घर जलकर राख कर दिया, वही आग की चपेट में आने से एक युवक भी झुलस गया। बता दे कि थाना हजारा क्षेत्र की ग्राम राणा प्रताप नगर में दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कानों के चलते आग लग गई जिसमें कई घर जला कर रख कर दिए। हालांकि सैकड़ों ग्रामीणों की सहायता से घंटों देर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर रख हो चुका था। वही इस आग से अपने जानवरों को बचाने के लिए प्रभुनाथ पुत्र बंसी राम भी झुलस गया। जिसको सीएससी पलिया लाया गया लेकिन 45% जला होने के चलते प्राथमिक उपचार के लिए साल अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- बड़ी खबर लखीमपुर खीरी। अभी अभी लखीमपुर खीरी मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेदुई पतियां के गांव मुन्नापुरवा में लगी भीषण आग।।। कई घर जल कर हुए खाक। हवाएं तेज होने के कारण आग पर काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है ।1
- Post by न्यूज़ पेपर1
- प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार से बेहद सहज और आत्मीय अंदाज़ में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी न सिर्फ दुकानदार से हालचाल पूछते हैं, बल्कि उसके कामकाज और दिनचर्या के बारे में भी जानकारी लेते दिखाई देते हैं। इस दौरान उनका सरल व्यवहार और आम लोगों से जुड़ाव साफ झलकता है। इस मुलाकात ने लोगों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी के इस जमीन से जुड़े अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 📌 खास बात: पीएम मोदी का आम लोगों से जुड़ाव फिर आया सामने साधारण दुकानदार से बातचीत का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सराहना1
- "गौशाला के नाम पर अब पैसा तो नहीं मांगोगे ?" कान पकड़ उठक बैठक कर रहे युवक सीतापुर की एक गौशाला की कमिया उजागर करने पहुंचे थे, जहां ग्राम प्रधान अपने गुर्गों संग आ गया फिर ग्राम प्रधान इन चारों युवक की उठक बैठक करते वीडियो बनाई अब माफी मांगने वाले प्रांजल मिश्रा, हरिओम तिवारी और शिवा शुक्ला की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है1
- *पढ़ुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता मवेशी चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे* लखीमपुर खीरी* लखीमपुरअपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।1