पंख हौसलों की उड़ान संस्था का सावन महोत्सव: संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश कोटा। पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और प्रकृति संरक्षण को समर्पित इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुसुम सिसोदिया, रुचि जोरी और मुस्कान भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था की संस्थापक ऋतु राठौड़ ने बताया कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। महोत्सव में नृत्य, संगीत, सावन क्वीन, बेस्ट ड्रेसअप, क्लोज़-अप स्माइल सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान एवं विजेता: सावन क्वीन: डॉ. ममता शर्मा बेस्ट ड्रेसअप: हेमा विजय क्लोज़-अप स्माइल: अमिता भंडारी विशेष सम्मान: प्रीति गौतम (दादी सम्मान) एवं शीला जी (नानी सम्मान) कार्यक्रम की विशेष आकर्षण "एक पौधा दोस्ती के नाम" अभियान रहा, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी महिलाओं को बेलपत्र के पौधे वितरित किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट भी भेंट किए गए। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष जया वर्मा, संध्या वर्मा, अर्पित मीणा, टीना हाड़ा, अंजलि शर्मा, राधा वैष्णव, मीनू जादौन सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सावन महोत्सव ने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव प्रदान किया।
पंख हौसलों की उड़ान संस्था का सावन महोत्सव: संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश कोटा। पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और प्रकृति संरक्षण को समर्पित इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि
कुसुम सिसोदिया, रुचि जोरी और मुस्कान भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था की संस्थापक ऋतु राठौड़ ने बताया कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। महोत्सव में नृत्य, संगीत, सावन क्वीन, बेस्ट ड्रेसअप, क्लोज़-अप स्माइल सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान एवं विजेता: सावन क्वीन: डॉ. ममता शर्मा बेस्ट ड्रेसअप: हेमा विजय क्लोज़-अप स्माइल: अमिता भंडारी विशेष सम्मान: प्रीति गौतम (दादी सम्मान) एवं शीला जी (नानी सम्मान) कार्यक्रम की विशेष आकर्षण "एक पौधा दोस्ती के नाम" अभियान रहा, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी महिलाओं को बेलपत्र के पौधे वितरित किए
गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट भी भेंट किए गए। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष जया वर्मा, संध्या वर्मा, अर्पित मीणा, टीना हाड़ा, अंजलि शर्मा, राधा वैष्णव, मीनू जादौन सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सावन महोत्सव ने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव प्रदान किया।
- छात्रों की गूंज" अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्रों के अधिकारों की बुलंद की आवाज़ कोटा, 1 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आह्वान पर व एआईसीसी प्रभारी एवं विधायक जिग्नेश मेवानी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज के निर्देश पर "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत शनिवार को कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा विशाल रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों के साथ रैली में भाग लेते हुए छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को मजबूती से उठाया।2
- झारखंड के छात्र कथित पेपर लीक के विरोध में पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड के छात्र कथित पेपर लीक के विरोध में पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वे सिर्फ बिस्कुट खाकर ही गुजारा कर रहे हैं। CJP अब कहां है। ज़ोमैटो, स्विगी या ब्लिंकइट के ज़रिए कोई उन्हें खाना क्यों नहीं भेज रहा है।।1
- पेपर लीक मामले में कोटा में कांग्रेस का प्रदर्शन, एकजुट नजर आई पार्टी पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में हुए आज के प्रदर्शन में एक बार फिर कांग्रेस कम से कम कोटा में एकजुट नजर आई, वर्ना धारीवाल जी और प्रह्लाद गुंजल के कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर आमादा हो जाते थे: लेकिन राज्य स्तर पर बीएपी के कार्यकर्ताओं के वापस कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर जो घमासान मचा हुआ है उसने कांग्रेस की गुटबाजी को फिर सतह पर ला दिया है...1
- पुलिस अधीक्षक से मृतक के परिजनों की निष्पक्ष जांच की मांग न्यू मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मृतक के परिजनों से मारपीट और उन्हीं पर मुकदमा दर्ज किये जाने पर दुख जताते हुए पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाज सेवी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पीडित परिजन पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम से मिले।1
- विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, अधिकारी परिणाम दिखाएं: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, व्यवस्थाओं में सुधार करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कोटा/ सांगोद, 1 अगस्त। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए बजट और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों को परिणामोन्मुखी (रिजल्ट ओरिएंटेड) दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। बैठक के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों, विशेषकर आपदा प्रबंधन, चिकित्सा कर्मियों और शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मियों की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से वार्ता की और जल्द से जल्द जनहित में इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों भवनों का समय रहते सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। *जर्जर भवनों का निस्तारण और आंगनबाड़ियों का मेंटेनेंस* ऊर्जा मंत्री ने स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सर्वे के डेटा का मिलान करने को कहा। साथ ही, भवन-विहीन और जर्जर भवनों वाले स्कूलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी व स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने के निर्देश दिए। *वृक्षारोपण: 70% पौधे जीवित रखना अनिवार्य, कागजी खानापूर्ति पर रोक* विभिन्न स्थानों पर आयोजित 'पौधारोपण अभियान' की समीक्षा करते हुए मंत्री नागर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को पूर्व में तय लक्ष्य, लगाए गए कुल पौधों और वर्तमान में जीवित पौधों का सटीक डेटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाने से ज्यादा जोर उसे पेड़ बनाने पर होना चाहिए।" उन्होंने लक्ष्य दिया कि कम से कम 70% पौधे हर हाल में जीवित रहने चाहिए। इसके लिए बच्चों और ग्रामीणों में वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने और व्यापक प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। कोटा.अधिकारियों को सख्त हिदायत* बैठक में आगामी बारिश और मौसम से जुड़ी आपदा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नागर ने अधिकारियों को ताकीद की कि भविष्य में किसी भी समीक्षा बैठक में वे पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट योजना के साथ ही उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक सनाढ्य, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, एसडीओ दीपक महावर, डीईओ सेकेंडरी रामचरण मीणा, एडीपीसी नवल किशोर महावर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।4
- बस इतना ही खुलकर बोलने वाला मुख्यमंत्री चाहिए था।। जो मिला... महाराज योगी जी में ।।1
- अमित शाह के इस्तीफे को ले कर लड़की ने जो कहा........ केवल सीट पर बैठ जाने से कोई गृह मंत्री नहीं बन जाता! अमित शाह के इस्तीफे को ले कर लड़की ने जो कहा........ केवल सीट पर बैठ जाने से कोई गृह मंत्री नहीं बन जाता! छात्रों की आवाज़ और युवाओं के भविष्य पर जवाब देने के बजाय सदन से भागना बंद करे सरकार। अगर आपके पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है, तो इस्तीफा दीजिए1