logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महमूदाबाद में "जल शक्ति मिशन योजना" फेल,टंकी शो पीस, से नहीं टपकी एक बूंद पानी महमूदाबाद में "जल शक्ति मिशन योजना" फेल,टंकी शो पीस, से नहीं टपकी एक बूंद पानी। सिरौली गौसपुर,बाराबंकी। सरकार की हर घर जल पहुंचाने की मंशा पर सिरौली गौसपुर तहसील के ग्राम व पोस्ट महमूदाबाद में पानी फेरता नजर आ रहा है। यहां सरकार द्वारा काफी समय पहले बनाई गई पानी की टंकी का ढांचा शो पीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने बताया कि "जल शक्ति मिशन योजना" के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए गांव में पाइप लाइन बिछाई गई। पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में ग्राम पंचायतों के रास्ते खोद दिए गए और घर-घर दरवाजों पर नल की टोंटियां भी लगवा दी गईं। लोगों को उम्मीद थी कि रास्ते खराब हुए तो हुए,लेकिन अब सरकारी टंकी से उनके घरों तक पानी पहुंचेगा और सरकार की यह योजना उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। लेकिन सालों से आस लगाकर बैठी जनता के हाथ आज भी निराशा लगी है। दरवाजे पर लगी टोंटी से आज तक एक बूंद पानी नहीं टपका। पानी न मिलने से महमूदाबाद व आसपास के क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के अधिकारी-कर्मचारी ही सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस "शो पीस" बनी टंकी को कब चालू कराकर हर घर तक पानी पहुंचाता है।

4 hrs ago
user_धर्मराज यादव
धर्मराज यादव
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
0c2bea3c-0e08-4db1-bbbe-eecf9f0ea51f

महमूदाबाद में "जल शक्ति मिशन योजना" फेल,टंकी शो पीस, से नहीं टपकी एक बूंद पानी महमूदाबाद में "जल शक्ति मिशन योजना" फेल,टंकी शो पीस, से नहीं टपकी एक बूंद पानी। सिरौली गौसपुर,बाराबंकी। सरकार की हर घर जल पहुंचाने की मंशा पर सिरौली गौसपुर तहसील के ग्राम व पोस्ट महमूदाबाद में पानी फेरता नजर आ रहा है। यहां सरकार द्वारा काफी समय पहले बनाई गई पानी की टंकी का ढांचा शो पीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने बताया कि "जल शक्ति मिशन योजना" के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए गांव में पाइप लाइन बिछाई गई। पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में ग्राम पंचायतों के रास्ते खोद दिए गए और घर-घर दरवाजों पर नल की टोंटियां भी लगवा दी गईं। लोगों को उम्मीद थी कि रास्ते खराब हुए तो हुए,लेकिन अब सरकारी टंकी से उनके घरों तक पानी पहुंचेगा और सरकार की यह योजना उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। लेकिन सालों से आस लगाकर बैठी जनता के हाथ आज भी निराशा लगी है। दरवाजे पर लगी टोंटी से आज तक एक बूंद पानी नहीं टपका। पानी न मिलने से महमूदाबाद व आसपास के क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के अधिकारी-कर्मचारी ही सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस "शो पीस" बनी टंकी को कब चालू कराकर हर घर तक पानी पहुंचाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध
    1
    बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी
    1
    PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी

मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल. गन्ने खेत में ग्रामीणों ने पकड़ी थी गौकशी,गौकशी के लिए बांध रखा था सांड
    2
    गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल
गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल. गन्ने खेत में ग्रामीणों ने पकड़ी थी गौकशी,गौकशी के लिए बांध रखा था सांड
    user_आकाश कुमार सोनी
    आकाश कुमार सोनी
    Salesperson गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लम्भुआ सखौली कला के बदहाल कमल सरोवर मामले में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय, मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने दोबारा किया स्थलीय निरीक्षण *डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह ने टीम के साथ कमल सरोवर का बारीकी से किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति का लिया जायजा*। *खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, एपीओ मनरेगा नवीन मिश्रा, जे ई आर एस मनीष पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल और रोजगार सेवक अनीत भी रहे मौजूद, मौके पर सभी पहलुओं की हुई समीक्षा*। *एक दिन पहले भी डी सी एनआरएलएम के के डी गोस्वामी एवं बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने किया था निरीक्षण, लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ी कार्रवाई की उम्मीद*। *निरीक्षण के दौरान कमल सरोवर की बदहाल स्थिति, रखरखाव और अन्य कमियों का किया गया परीक्षण, आवश्यक सुधार के लिए बिंदुवार चर्चा हुई*। *डीसी मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, कमियों को दूर कर सरोवर को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश*।
    1
    लम्भुआ सखौली कला के बदहाल कमल सरोवर मामले में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय, मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने दोबारा किया स्थलीय निरीक्षण
*डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह ने टीम के साथ कमल सरोवर का बारीकी से किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति का लिया जायजा*।
*खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, एपीओ मनरेगा नवीन मिश्रा, जे ई आर एस मनीष पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल और रोजगार सेवक अनीत भी रहे मौजूद, मौके पर सभी पहलुओं की हुई समीक्षा*।
*एक दिन पहले भी डी सी एनआरएलएम के के डी गोस्वामी एवं बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने किया था निरीक्षण, लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ी कार्रवाई की उम्मीद*।
*निरीक्षण के दौरान कमल सरोवर की बदहाल स्थिति, रखरखाव और अन्य कमियों का किया गया परीक्षण, आवश्यक सुधार के लिए बिंदुवार चर्चा हुई*।
*डीसी मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, कमियों को दूर कर सरोवर को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश*।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    13 min ago
  • कथित गलत ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो हुआ हंगामा कथित गलत ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो हुआ हंगामा रुदौली,अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के शुजागंज के मानपुर निवासी एक कथित झोलाछाप चिकित्सक पर हाइड्रोसील का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद युवक मुकेश रावत की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए बाराबंकी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बनीकोडर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शुजागंज चौकी पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ रुदौली अरविंद सोनकर तथा एसडीएम विनोद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। नोट: इस मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है। अंतिम तथ्य पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट होंगे।
    2
    कथित गलत ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो हुआ हंगामा
कथित गलत ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो हुआ हंगामा
रुदौली,अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के शुजागंज के मानपुर निवासी एक कथित झोलाछाप चिकित्सक पर हाइड्रोसील का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद युवक मुकेश रावत की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए बाराबंकी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बनीकोडर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शुजागंज चौकी पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया।
सूचना मिलने पर सीओ रुदौली अरविंद सोनकर तथा एसडीएम विनोद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
नोट: इस मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है। अंतिम तथ्य पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट होंगे।
    user_ANIL PANDEY
    ANIL PANDEY
    Local News Reporter Rudauli, Ayodhya•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.