Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कांग्रेस पार्टी की और से वोट चोरी और चुनावी मुद्वे को लेकर विरोध मार्च किया गया दर्ज * आज जिला यमुनानगर मे कांग्रेस पार्टी का एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया जिसके प्रदर्शन मे जिला कांग्रेस की और से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ता शामिल हुए प्रदर्शन मे ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुज्जर, शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं नेता मोजूद रहे
FAST MEDIA HEADLINES
*कांग्रेस पार्टी की और से वोट चोरी और चुनावी मुद्वे को लेकर विरोध मार्च किया गया दर्ज * आज जिला यमुनानगर मे कांग्रेस पार्टी का एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया जिसके प्रदर्शन मे जिला कांग्रेस की और से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ता शामिल हुए प्रदर्शन मे ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुज्जर, शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं नेता मोजूद रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर थाना मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, ग्राम रायपुर में 70 डेसीबल से अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर उतरवाए गए* सहारनपुर में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने ग्राम रायपुर में धार्मिक स्थलों पर लगे तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को उतरवाया है। थाना मिर्जापुर प्रभारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे ऐसे लाउडस्पीकरों को चिन्हित किया जो 70 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न कर रहे थे। नियमानुसार और निर्धारित मानकों के अनुसार ऐसे लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों और माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराना है। पुलिस ने सभी धर्म स्थल प्रबंधकों से अपील की है कि वे न्यायालय के आदेशानुसार ही निर्धारित सीमा में लाउडस्पीकर का प्रयोग करें। *क्लोजिंग -* इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है और पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।1
- सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस ने किया ट्यूबवेल चोरी का सफल अनावरण, 20 फुट केबल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार1
- महिला कबड्डी खिलाड़ियों को जयराम ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, बोले- खिलाड़ियों के लिए भी घोषित हो सम्मान राशि पांवटा साहिब पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिला कबड्डी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बेटियां और खिलाड़ी भी प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उचित सम्मान राशि का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जिस तरह स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की गई है, उसी तरह प्रदेश के खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान राशि दी जाए, ताकि उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। जयराम ठाकुर ने महिला कबड्डी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।1
- शाहाबाद मारकंडा पहुंचे कृषि मंत्री,जल्द शुरू होगी धान की खरीद : श्याम सिंह राणा कृषि मंत्री शाहाबाद मारकंडा पहुंचे कृषि मंत्री,जल्द शुरू होगी धान की खरीद : श्याम सिंह राणा कृषि मंत्री1
- हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना1
- 🎥 वीडियो देखें और बताएं—आपको क्या लगता है, आसमान में दिखाई दे रही ये रोशनियां आखिर क्या हैं? 👇 👽 प्रयागराज के आसमान में दिखीं रहस्यमयी लाल-नीली रोशनियां! सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि रात करीब 3:35 बजे आसमान में UFO दिखाई दिया। वीडियो में लाल और नीली/सफेद लाइटें नजर आ रही हैं, जिसके बाद एलियन को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। लेकिन अभी तक एलियन या UFO की कोई आधिकारिक/वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी रोशनियां ड्रोन, सिग्नल फ्लेयर, सैटेलाइट या अन्य हवाई गतिविधियों के कारण भी दिखाई दे सकती हैं।1
- जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश – 36 हजार करोड़ रुपए से बने गंगा एक्सप्रेस वे का एग्जिट प्वाइंट बारिश में स्विमिंग पूल बन गया है !!1
- सहारनपुर: गोगाजी मेले के प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने की प्रेस वार्ता, जनपदवासियों से मेले में आने की अपील* सहारनपुर सहारनपुर के ऐतिहासिक गोगाजी मेले के उद्घाटन के चार दिन बाद मेला नहीं चलने पर मेला प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर शहरवासियों से मेले में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा और बारिश के कारण शुरूआती दिनों में भीड़ कम रही, लेकिन अब मेला पूरी तरह तैयार है और सस्ते व अच्छे मनोरंजन के साथ भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। मेला प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने बताया कि गोगा जाहरवीर का मेला चार दिन हो गए उद्घाटन हुए। प्राकृतिक आपदा के कारण मौसम खराब था। सहारनपुर का गोगा मेला एक ऐतिहासिक मेला है, पारंपारिक मेला है। बच्चों को पूरे साल उम्मीद होती है कि हमारे परिवार वाले हमें झूला झुलाएंगे, चाट पकौड़ी खिलाएंगे, खिलौने दिलाएंगे। मैं यही कहूंगा कि आप अपने बच्चों के साथ, परिवार के साथ आइए और सबसे सस्ता और अच्छा मनोरंजन यहाँ उपलब्ध कराया जा रहा है, उसका लाभ उठाइए।" - इस बार नए आकर्षण* "इस बार मेले में बहुत विशेष जलपरी का शो आया है, हंसी घर का शो आया है, एक ग्रेविटी फ्री झूला है जो हम बाहर से लाए हैं। उसके साथ-साथ मारुति कार का सर्कस आया है जो 10 साल पहले के बाद अब तक किसी ने यहाँ नहीं देखा है। इतना अच्छा सुंदर मेला लगाया है। ये मेला भाईचारे की मिसाल है, यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब मिलकर चलते हैं।" - राजनीति पर जवाब और सुरक्षा व्यवस्था "कोई भी इस तरह की राजनीति मेले को लेकर नहीं होनी चाहिए। मेला मेल का है, भाईचारे का मेला है, सभी के दिलों का मेला है। हम यहाँ किसी को नाम पूछ के झूला नहीं झुलाते। मेले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। झूलों के पास सारी तारें अंडरग्राउंड करा दी गयी हैं प्रशासन की तरफ से। मेले में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस, नगर के वॉलंटियर्स और हमारे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। सुरक्षा का पूरा इंतजाम है।" - रेट नहीं बढ़ा "मीना बाजार की दुकानें हैं, चाट-पकौड़ी, पराठे की दुकानें हैं। पिछली बार की तरह इस बार रेट नहीं बढ़ेगा, झूलों पे कोई रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। पार्किंग का रेट भी पिछले साल वाला ही लिया जाएगा। बारिश खत्म हो गई है, अब भीड़ आएगी। सभी शहरवासियों से निवेदन है अपने बच्चों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में आएं।" मेला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि गोगाजी मेला सहारनपुर की आन-बान-शान है और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। बाइट 1 - सन्नी गुप्ता, मेला प्रबंधक1
- सहारनपुर: कुतुबशेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी और नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नहर पटरी से ईदगाह रोड की ओर जाने वाले मोड़ से अभियुक्त को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनुराग उर्फ अन्नू (पुत्र लाल सिंह), निवासी निकट रविदास मंदिर, मानकमऊ (थाना कुतुबशेर, सहारनपुर) के रूप में हुई है। 10 बोतल अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज अभियुक्त के पास से 10 बोतल देशी शराब (हरियाणा माल्टा मार्का) बरामद की गई है। इस बरामदगी के आधार पर थाना कुतुबशेर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 448/2026, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूर्व में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग उर्फ अन्नू एक अभ्यस्त अपराधी है। उस पर थाना कुतुबशेर में पहले से भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं: मु0अ0सं0 0031/23 (धारा 380, 411 भादवि) मु0अ0सं0 0077/23 (धारा 380, 411 भादवि) मु0अ0सं0 0074/24 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) मु0अ0सं0 432/26 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, उप-निरीक्षक अभिषेक चौरसिया, हेड कांस्टेबल दिनेश भाटी, कांस्टेबल राजन (1913) और कांस्टेबल पिंटू (1394) शामिल रहे।1