logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेलछी में पुलिस की कार्रवाई: युवक दो अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार पटना जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय बाढ़-2 के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बेलछी थाना क्षेत्र से एक युवक को दो अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बराह गांव में दो व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। शाम करीब 7:30 बजे बराह गांव स्थित दरगाह के पास पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरव कुमार (26 वर्ष), पिता सिद्धनाथ कुमार, निवासी बराह गांव, थाना बेलछी, जिला पटना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए गए। हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची तैयार कर दोनों कट्टा जब्त कर लिए और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले में बेलछी थाना में कांड संख्या 27/2026, दिनांक 04.03.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 26(1-बी)ए/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार युवक की पहचान सुरजीत कुमार (20 वर्ष), पिता रघुवंश कुमार, निवासी बराह गांव, थाना बेलछी के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में पु.अ.नि सह थानाध्यक्ष नवीन कुमार, स.अ.नि अवधेश कुमार, पु.अ.नि निशा कुमारी, हवलदार घूरण कुंवर तथा गृहरक्षक अविनाश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

3 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • वैशाली पुलिस पर उठे सवाल, अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं #VaishaliFiring #HoliMurder #Bidupur #CrimeNews #BiharCrime #JusticeForRanjitDas
    1
    वैशाली पुलिस पर उठे सवाल, अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं
#VaishaliFiring
#HoliMurder
#Bidupur
#CrimeNews
#BiharCrime
#JusticeForRanjitDas
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    4
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    5 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित सीढ़ी घाट पर गुरुवार की शाम पुनपुन नदी में डूबने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना अंतर्गत बाजिदपुर मुरादपुर (लोहंडा का टोला) निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र शत्रुघ्न पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न पासवान वर्तमान में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में किराए के मकान में रहता था। वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपने ससुर सुलिंद्र पासवान के घर डुमरी आया था। गुरुवार की शाम वह शौच के लिए पुनपुन नदी के किनारे स्थित डुमरी सीढ़ी घाट पर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई। हादसे की सूचना तुरंत फतुहा पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुँचा और काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शत्रुघ्न के शव को पुनपुन नदी से बाहर निकाला। जैसे ही शव बाहर आया, घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही इस संदर्भ में फतुहा थाना अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बचाव दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित सीढ़ी घाट पर गुरुवार की शाम पुनपुन नदी में डूबने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना अंतर्गत बाजिदपुर मुरादपुर (लोहंडा का टोला) निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र शत्रुघ्न पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न पासवान वर्तमान में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में किराए के मकान में रहता था। वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपने ससुर सुलिंद्र पासवान के घर डुमरी आया था। गुरुवार की शाम वह शौच के लिए पुनपुन नदी के किनारे स्थित डुमरी सीढ़ी घाट पर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई।
हादसे की सूचना तुरंत फतुहा पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुँचा और काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शत्रुघ्न के शव को पुनपुन नदी से बाहर निकाला। जैसे ही शव बाहर आया, घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
वही इस संदर्भ में फतुहा थाना अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बचाव दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_EXPLORE FATUHA
    EXPLORE FATUHA
    Local News Reporter Fatwah, Patna•
    6 hrs ago
  • निशांत कुमार
    1
    निशांत कुमार
    user_सन ऑफ पासवान राज कुमार
    सन ऑफ पासवान राज कुमार
    Social worker Bihar Sharif, Nalanda•
    6 hrs ago
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter Bihar Sharif, Nalanda•
    6 hrs ago
  • Nitish के बख्तियारपुर स्थित पैतृक घर के बाहर पसरा सन्नाटा, कार्यकर्ताओं की भीड़ गायब, सिर्फ दो समर्थक मायूस बैठे दिखे।
    1
    Nitish के बख्तियारपुर स्थित पैतृक घर के बाहर पसरा सन्नाटा, कार्यकर्ताओं की भीड़ गायब, सिर्फ दो समर्थक मायूस बैठे दिखे।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • होली का मुहूर्त लिक हो गया 😊
    1
    होली का मुहूर्त लिक हो गया 😊
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    5 hrs ago
  • राजधानी पटना से बिल्कुल सटे जेठुली गांव के पास, पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे का यह नजारा देखिए। सालों से यहां की सड़क पानी में डूबी है और दोनों लेन बुरी तरह बाधित हैं। यह जो आप देख रहे हैं, यह कोई नाला नहीं बल्कि हाईवे की मुख्य सड़क है। हालात इतने खराब हैं कि बाइक सवार नाले की पतली स्लैब पर जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं, वहीं बड़ी गाड़ियां इसी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क के नीचे कहीं-कहीं छिपे गड्ढे किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह रास्ता फोरलेन में तब्दील होगा, लेकिन सवाल यह है कि उस 'जल्द' के आने से पहले अगर यहां कोई अनहोनी हो गई, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? दीदारगंज मरीन ड्राइव और कच्ची दरगाह सिक्स-लेन को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग, आज संत जोसेफ स्कूल के ठीक सामने नरक बना हुआ है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ड्यूटी जाने वाले लोगों की मुश्किलों का अंत कब होगा?
    1
    राजधानी पटना से बिल्कुल सटे जेठुली गांव के पास, पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे का यह नजारा देखिए। सालों से यहां की सड़क पानी में डूबी है और दोनों लेन बुरी तरह बाधित हैं। यह जो आप देख रहे हैं, यह कोई नाला नहीं बल्कि हाईवे की मुख्य सड़क है।
हालात इतने खराब हैं कि बाइक सवार नाले की पतली स्लैब पर जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं, वहीं बड़ी गाड़ियां इसी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क के नीचे कहीं-कहीं छिपे गड्ढे किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह रास्ता फोरलेन में तब्दील होगा, लेकिन सवाल यह है कि उस 'जल्द' के आने से पहले अगर यहां कोई अनहोनी हो गई, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? दीदारगंज मरीन ड्राइव और कच्ची दरगाह सिक्स-लेन को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग, आज संत जोसेफ स्कूल के ठीक सामने नरक बना हुआ है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ड्यूटी जाने वाले लोगों की मुश्किलों का अंत कब होगा?
    user_EXPLORE FATUHA
    EXPLORE FATUHA
    Local News Reporter Fatwah, Patna•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.