logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई। ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई। ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "डीएम साहब ने मेरे साथ जो किया, उसे कैमरे पर नहीं बोल सकती.. मेरी जांच खत्म करने के बदले आईफोन 17 और आईवॉच ली.." आईएएस और पीसीएस अफसर के बीच तनातनी का ये मामला फिरोजाबाद का है.. अपने ही डीएम पर आरोप लगाने वाली महिला फिरोजाबाद के टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा हैं.. पीसीएस अधिकारी राखी शर्मा ने फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी करने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है.. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है.. सुनिए क्या कह रही हैं राखी शर्मा.. "तमाम चीजें हैं जो कहना ठीक नहीं है और ये भी नहीं कहना चाहिए था लेकिन जब पराकाष्ठा के पार हो गई सारी चीज.. लिमिट क्रॉस हो चुकी है.. मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है .." "मुझे कैंप हाउस में बुलाकर 2 घंटे बंदी बनाकर रखा गया.. मुझसे कहा गया रिट वापस लो.. मैं रिट वापस नहीं ली तो उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया.. मेरी सैलरी रोकी, एडवर्स एंट्री की.. मेरे न्यायालय के केस में जांच दिखा दी जाती है.. मैं डिस्पोजल बाद में करती हूं, पहले जांच हो जाती है.." "ये बदतमीजी की और हर चीज की... रिकॉर्ड से ज्यादा हद पार हो चुकी है.." राखी ने डीएम पर कुछ पत्रकारों को भी पीछे लगाने का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा, "मेरे पीछे एबीपी गंगा न्यूज़ चैनल के पत्रकार रवि गुप्ता, नेशनल अफेयर्स रामपाल चौधरी और राजीव गौतम, तीनों पत्रकारों का एक गैंग है.. उनके द्वारा वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं.. मैंने एसएचओ टूंडला को तहरीर दी जिसका जवाब आज तक नहीं दिया गया.. पत्रकार एक्सटॉर्शन कर रहे हैं, टॉर्चर कर रहे हैं, ब्लैकमेल कर रहे हैं.. 23 अप्रैल को तहरीर दी थी, आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि नियमत: 24 घंटे में एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी.." "सर, आप मेरी आखिरी उम्मीद हैं.. आपके प्रदेश में महिलाओं के साथ, फीमेल मजिस्ट्रेट के साथ, पीसीएस ऑफीसर के साथ इतनी बदतमीजी.." राखी शर्मा जिस तरह बोल रही हैं, काफी भावुक है.. ऐसा लग रहा है उनके साथ कुछ गलत हुआ है.. लेकिन आईएएस के खिलाफ कभी कोई आरोप साबित हुआ है भला?? आईएएस का मतलब ही होता है, "आई एम सुपीरियर" "आई एम सेफ"
    2
    "डीएम साहब ने मेरे साथ जो किया, उसे कैमरे पर नहीं बोल सकती.. मेरी जांच खत्म करने के बदले आईफोन 17 और आईवॉच ली.."
आईएएस और पीसीएस अफसर के बीच तनातनी का ये मामला फिरोजाबाद का है.. अपने ही डीएम पर आरोप लगाने वाली महिला फिरोजाबाद के टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा हैं.. 
पीसीएस अधिकारी राखी शर्मा ने फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी करने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है.. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है..
सुनिए क्या कह रही हैं राखी शर्मा..
"तमाम चीजें हैं जो कहना ठीक नहीं है और ये भी नहीं कहना चाहिए था लेकिन जब पराकाष्ठा के पार हो गई सारी चीज.. लिमिट क्रॉस हो चुकी है.. मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है .."
"मुझे कैंप हाउस में बुलाकर 2 घंटे बंदी बनाकर रखा गया.. मुझसे कहा गया रिट वापस लो.. मैं रिट वापस नहीं ली तो उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया.. 
मेरी सैलरी रोकी, एडवर्स एंट्री की.. मेरे न्यायालय के केस में जांच दिखा दी जाती है.. मैं डिस्पोजल बाद में करती हूं, पहले जांच हो जाती है.."
"ये बदतमीजी की और हर चीज की... रिकॉर्ड से ज्यादा हद पार हो चुकी है.."
राखी ने डीएम पर कुछ पत्रकारों को भी पीछे लगाने का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा, "मेरे पीछे एबीपी गंगा न्यूज़ चैनल के पत्रकार रवि गुप्ता, नेशनल अफेयर्स रामपाल चौधरी और राजीव गौतम, तीनों पत्रकारों का एक गैंग है.. उनके द्वारा वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं.. मैंने एसएचओ टूंडला को तहरीर दी जिसका जवाब आज तक नहीं दिया गया.. पत्रकार एक्सटॉर्शन कर रहे हैं, टॉर्चर कर रहे हैं, ब्लैकमेल कर रहे हैं.. 23 अप्रैल को तहरीर दी थी, आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि नियमत: 24 घंटे में एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी.."
"सर, आप मेरी आखिरी उम्मीद हैं.. आपके प्रदेश में महिलाओं के साथ, फीमेल मजिस्ट्रेट के साथ, पीसीएस ऑफीसर के साथ इतनी बदतमीजी.."
राखी शर्मा जिस तरह बोल रही हैं, काफी भावुक है.. ऐसा लग रहा है उनके साथ कुछ गलत हुआ है.. लेकिन आईएएस के खिलाफ कभी कोई आरोप साबित हुआ है भला??
आईएएस का मतलब ही होता है,
"आई एम सुपीरियर"
"आई एम सेफ"
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • yah Sengar Nadi Hai ismein Kabhi saaf Safai Nahin Hui Hai Salon se beet Gaye Kahate Hain shish Mein Safai Ho Jaaye to kitna Achcha Rahega
    1
    yah Sengar Nadi Hai ismein Kabhi saaf Safai Nahin Hui Hai Salon se beet Gaye Kahate Hain shish Mein Safai Ho Jaaye to kitna Achcha Rahega
    user_Devendra Singh
    Devendra Singh
    सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इटावा: सिद्धि वेलनेस का पुनः उद्घाटन, युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश इटावा-एस्क्लेपियस वेलनेस की फ्रेंचाइज़ी सिद्धि वेलनेस का आई टी आई चौराहे पर पुनः उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इटावा ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार सिंहमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत AWPL के ब्लू डायमंड लीडर गणेश दुबे एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूबेदार सिंह ने उपस्थित डिस्ट्रीब्यूटर्स को संबोधित करते हुए डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को युवाओं के लिए लाभदायक बताते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित किया। समारोह में एस्क्लेपियस वेलनेस की इंडिया ’से यंगेस्ट स्तर सप्पोहीरे प्राची त्रिपाठी , रूबी स्टार लीडर अनुपम राजपूत तथा महेंद्र सिंह राजपूत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने इसे नई शुरुआत के साथ क्षेत्र में रोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    4
    इटावा: सिद्धि वेलनेस का पुनः उद्घाटन, युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश
इटावा-एस्क्लेपियस वेलनेस की फ्रेंचाइज़ी सिद्धि वेलनेस का आई टी आई चौराहे पर पुनः उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इटावा ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार सिंहमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत AWPL के ब्लू डायमंड लीडर गणेश दुबे  एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूबेदार  सिंह  ने उपस्थित डिस्ट्रीब्यूटर्स को संबोधित करते हुए डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को युवाओं के लिए लाभदायक बताते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित किया।
समारोह में एस्क्लेपियस वेलनेस की इंडिया ’से यंगेस्ट  स्तर  सप्पोहीरे  प्राची  त्रिपाठी , रूबी स्टार लीडर अनुपम  राजपूत  तथा महेंद्र  सिंह  राजपूत  भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने इसे नई शुरुआत के साथ क्षेत्र में रोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Dr.SBS Chauhan
    Dr.SBS Chauhan
    पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जसवंतनगर में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप: युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घटना 15 अप्रैल को हुई। गांव में एक विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें मीरखपुर पुठिया निवासी अमन (पुत्र भारत सिंह) भी मौजूद था। आरोप है कि अमन ने अपनी मोटरसाइकिल पीड़िता के घर पर खड़ी की और देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शादी समारोह के कारण घर में काफी चहल-पहल थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी किशोरी को ले गया। अगले दिन जब किशोरी घर लौटी, तो उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस कारण वे तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे पाए। बाद में, परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने जानकारी दी कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    1
    जसवंतनगर में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप: युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घटना 15 अप्रैल को हुई। गांव में एक विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें मीरखपुर पुठिया निवासी अमन (पुत्र भारत सिंह) भी मौजूद था। आरोप है कि अमन ने अपनी मोटरसाइकिल पीड़िता के घर पर खड़ी की और देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
शादी समारोह के कारण घर में काफी चहल-पहल थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी किशोरी को ले गया। अगले दिन जब किशोरी घर लौटी, तो उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस कारण वे तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे पाए। बाद में, परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने जानकारी दी कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.