Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में
Ramadhar Kumar
मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार1
- अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।2
- वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।1
- डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया1
- पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो निकला षड्यंत्र! महिला ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। Kanpur dehat पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामलाछवि धूमिल और आर्थिक लाभ पाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र - आरोप महिला का बयान गुमराह पूर्वक वायरल करने का आरोप महिला ने कहा- उनके बयान को भ्रमित कर पेश किया गया रिपोर्ट और बातचीत को गलत तरीके से दिखाकर डॉक्टर की छवि खराब की गई महिला ने कहा- बच्चे न होने को लेकर इलाज चल रहा था,कई सालों से नही बच्चे इमोशनल होने पर बहकावे में कह दिया - महिला वसूली और दबाव बनाने की नीयत से अफवाह फैलाने का आरोप डॉक्टर जयनीत कटियार पेशे डॉक्टर हैं,उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की बात कही गई महिला ने वायरल वीडियो आगे शेयर न करने की अपील की कहा- गलत तरीके से वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाईट - अजरा ( महिला ) बाईट - ताबसुम ( महिला )3
- शाहपुर ग्राम शाहपुर पूर्वा मके सफ़ाई ना होने के करण नाली बंद पड़ी है सफाई कर्मचारी जाता ही नहीं है3
- पानी पाइपलाइन लीकेज से जलभराव राजपुर में हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद, लोग परेशान कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत के पटेल नगर में पिछले लगभग 25 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमनपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 1 पटेल नगर में यह लीकेज गंभीर समस्या बन गया है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय निवासी रामजी सिंह, कल्लू, सुरेश और राजेंद्र ने बताया कि इस जलभराव के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 25 दिन पहले ही नगर पंचायत कर्मचारियों को इस लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ घरों में पानी का दबाव भी कम हो गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि कर्मचारी सूचना देने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पंचायत कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।1
- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं। बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।1