logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चार दिन बाद भी नहीं हुआ लूट का खुलासा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल लवेदी/इटावा:- लवेदी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दम्पति से हुई सोने की चेन लूट की घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे न सिर्फ पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है, बल्कि क्षेत्रीय जनता में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि जब दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं और कई दिन बाद भी खुलासा नहीं हो रहा, तो आमजन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। जानकारी के अनुसार, ग्राम दाउदपुर निवासी प्राविधिक शिक्षा विभाग से अवकाश प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार तिवारी अपनी पत्नी कमला तिवारी के साथ शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे लखना से सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे लखना–चकरनगर मार्ग पर लालपुल के पास पहुंचे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती मोटरसाइकिल पर ही महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की जंजीर झपट ली और दाउदपुर के सामने बम्बा की पटरी की ओर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित दम्पति ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना लवेदी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार स्वयं देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे तथा आम जनता का पुलिस पर से भरोसा कमजोर पड़ सकता है।

2 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
b636062d-2cea-480d-8ef2-8ac51f0fe0c1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    2
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल
जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. 
बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत.
कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by कुमार सुनील
    4
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की
    1
    प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी
शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जसवंतनगर में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद (समर्पण) शाखा द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर फक्कड़पुरा में स्थिति आदर्श बाल विद्या मंदिर में भगवान महावीर जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 🙏✨ इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए गन्ने का रस 🥤 और ठंडे पानी की बोतलों 💧 का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। ☀️💙 कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव बाबू, सचिव गुंजन सक्सेना, प्रांतीय दायित्वधारी उमाकांत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सोनी, राजकमल जैन (पूर्व अध्यक्ष), अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार माथुर (संरक्षक), चेतन जैन, अंकित पाल (ज्वेलर्स), मनोज कुमार जैन, निकेतन जैन, विजय कुमार, जीतू शाक्य, रविंद्र गुप्ता, विपिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे। 👥 ✨ सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला ✨ 👉 “गर्मी में सेवा का ठंडा एहसास ❤️🥤 – महावीर जयंती पर जसवंतनगर में अनोखी पहल”
    1
    जसवंतनगर में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद (समर्पण) शाखा द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर फक्कड़पुरा में स्थिति आदर्श बाल विद्या मंदिर में भगवान महावीर जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 🙏✨
इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए गन्ने का रस 🥤 और ठंडे पानी की बोतलों 💧 का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। ☀️💙
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव बाबू, सचिव गुंजन सक्सेना, प्रांतीय दायित्वधारी उमाकांत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सोनी, राजकमल जैन (पूर्व अध्यक्ष), अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार माथुर (संरक्षक), चेतन जैन, अंकित पाल (ज्वेलर्स), मनोज कुमार जैन, निकेतन जैन, विजय कुमार, जीतू शाक्य, रविंद्र गुप्ता, विपिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे। 👥
✨ सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला ✨
👉 “गर्मी में सेवा का ठंडा एहसास ❤️🥤 – महावीर जयंती पर जसवंतनगर में अनोखी पहल”
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    4
    लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था।
बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए।
वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.