सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा___________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 25 अगस्त 2026, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद में पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीतमयी नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। रंग, राग और लोक संस्कृति से सजे इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रस्तुतियों के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में विधायक अंकुर राज तिवारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सरदार पटेल के विचारों और उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीतमयी नृत्य नाटिका आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कलाकारों ने अपनी शानदार कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, लोक परंपराओं और राष्ट्रप्रेम की भावना को मंच पर जीवंत कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। समारोह में डॉ सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी , गिरिवर पटेल रिटायर्ड तहसीलदार, संत चौधरी, समाजसेवी महेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय लोक संस्कृति और राष्ट्र के महान नायकों की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। समारोह ने जहां दर्शकों को लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया, वहीं सरदार पटेल के जीवन से राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का सशक्त संदेश भी दिया।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा___________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 25 अगस्त 2026, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद में पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीतमयी नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। रंग, राग और लोक संस्कृति से सजे इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रस्तुतियों के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में विधायक अंकुर राज तिवारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव
अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सरदार पटेल के विचारों और उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीतमयी नृत्य नाटिका आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कलाकारों ने अपनी शानदार कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, लोक परंपराओं और राष्ट्रप्रेम की भावना को मंच पर जीवंत कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। समारोह में डॉ सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी , गिरिवर पटेल रिटायर्ड तहसीलदार, संत चौधरी, समाजसेवी महेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय लोक संस्कृति और राष्ट्र के महान नायकों की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। समारोह ने जहां दर्शकों को लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया, वहीं सरदार पटेल के जीवन से राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का सशक्त संदेश भी दिया।
- बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...1
- बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।1
- महंत राजू दास का निषाद समाज के लोगों ने फूंका पुतला,कहा एफआईआर दर्ज कर हो कठोर कार्रवाई गोरखपुर एक टीवी चैनल के डिबेट में निषाद समाज के नीता को खुलेआम आप शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में अयोध्या के महंत राजू दास का शास्त्री चौक पर निषाद समाज के लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास पर आरोप लगाते हुए कहा है।कि सत्ता के हनक में चूर राजू दास ने जिस तरीके से जाति विशेष पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।वह शर्मनाक है।महंत होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करना यह बताता है।कि उनकी शिक्षा दीक्षा में जरूर कोई ना कोई कमी रह गई है। और ऐसे व्यक्ति को महंत का दर्जा देना गलत है। उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो निषाद समाज सड़कों पर उतरकर ऐसे साधु संतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर अभियान चला कर कार्रवाई की मांग करेगा जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी।1
- गोरखपुर में क्रॉस मुकदमे पर बवाल! भीम आर्मी ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और FIR पर कार्रवाई की मांग1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेता सतीश प्रजापति का अनिश्चितकालीन धरना... #देवरिया #BJP #BJPकार्यकर्ता #देवरिया_न्यूज़ #मारपीट #लाठी_डंडे #राजनीति #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #GorakhpurNews #ABC_Hindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर शिवानन्द द्विवेदी, राष्ट्रीय सहसंयोजक सोशल मीडिया का हुआ भव्य स्वागत बीजेपी के दो गुटों में हाथापाई की खबर।1
- सांसद रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित अभिनेता एवं दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग द्वारा स्थापित यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र और समाज को प्रेरित किया है। मुंबई में आयोजित समारोह में रवि किशन को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल तथा मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंग की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया।1
- नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।1