भिटौली चौराहे पर चला यातायात जागरूकता अभियान, ब्लैक फिल्म व मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के तहत यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्ती जारी है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के कुशल निर्देशन में सहायक टीआई अलीगंज देश दीपक दीक्षित ने भिटौली चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने विशेष रूप से ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, मोडिफाइड साइलेंसर तथा हूटर/प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की गई। अभियान में सहायक टीआई अलीगंज देश दीपक दीक्षित के साथ हमराही शाहबान खान और सुजीत कुमार भी मौजूद रहे। यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार जारी है।

- मेरठ के दौराला क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुई संदिग्ध मौतों ने सनसनी फैला दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ADG भानु भास्कर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि “बंटी जीरा” शराब पीने के बाद लोगों की हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। परिजन जहरीली शराब से मौत का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह स्पष्ट होगी।1
- लखनऊ में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, हजरतगंज चौराहे पर सपा का प्रदर्शन। पंचायत चुनाव में देरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध। "पंचायत चुनाव लेट हुआ, भाजपा पूरी तरह फेल"—पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता। सपा कार्यकर्ताओं की मांग—तय समय पर हों पंचायत चुनाव, धांधली पर लगे रोक। चुनाव में देरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर साध रहा निशाना। लखनऊ के हजरतगंज में सपा का प्रदर्शन, पंचायत चुनाव जल्द कराने की उठी मांग।3
- लखनऊ के हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। पंचायत चुनाव में देरी के विरोध में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन धरना स्थल भेजा गया।2
- ADIP योजना के अंतर्गत 22 एवं 23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया था। अब आगामी 6 अप्रैल को इन चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। 👉 इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।1
- लखनऊ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि 10 साल से तो असम में आपकी सरकार है, 12 साल से आपकी सरकार केंद्र में हैं। घुसपैठिया तो अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके आते हैं। वहां आपकी फोर्स है तो वे आए कैसे? 10 साल से आपने उन्हें रहने क्यों दिया? यह आपका चुनावी मुद्दा है। बिहार में भी घुसपैठिया का मुद्दा उठाते थे लेकिन जब से चुनाव हुआ उसके बाद से भूल गए..."1
- दिल दहला देने वाली घटना: मदद की कोशिश बनी काल यह मंजर रूह कंपा देने वाला है… उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक 6 साल की बच्ची पहले सड़क पार कर चुकी थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली को डरा हुआ देखा, तो उसे छोड़ नहीं पाई। वो वापस लौटी, उसका हाथ थामा और उसे सुरक्षित पार कराने लगी… लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मदद करने आई मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मासूमियत की ये कीमत… और लापरवाही का ये अंजाम—एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है1
- उत्तर प्रदेश — गाजीपुर जिले में Special 26 फिल्म की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि कुछ लोग दुकानों पर पहुंचकर कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे वसूल रहे थे, इसी दौरान एक दुकानदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात नकली आईटी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार, सदानंद प्रसाद, प्रमोद कुमार, रवि पटेल, देवा पटेल, संकेत गुप्ता और सुशीला गुप्ता शामिल हैं1
- अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में हुई दिनदहाड़े लूट का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में घुसी और नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए, जबकि उसका साथी बाहर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर पकड़ लिया और लूट का सामान भी बरामद कर लिया।1
- राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसाई बाड़ा में धारदार हथियार से किया वार आई काफी गंभीर चोटे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को भेजो हॉस्पिटल2