अधीक्षक अभियंता की कारगुज़ारी से परेशान बिजली कर्मचारी आंदोलन को मजबूर- जितेन्द्र तेवतिया बिजली अधीक्षक अभियंता के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी 24 अप्रैल को होगा बिजली अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन । ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आवाहन पर होडल यूनिट के अधीनस्थ चारों सब डिविजनों मंडकोला, हथीन, हसनपुर और होडल के सैंकड़ों कर्मचारियों ने एक्शन ऑफिस होडल में गेट मीटिंग कर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने एक्शन होडल व एसई पलवल की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान नरेन्द्र सौरोत ने की और मंच संचालन यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए आल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान व होडल यूनिट प्रभारी जितेन्द्र तेवतिया ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन ने लगभग पाँच महीने पहले एक मांगपत्र एसई पलवल को सौंपा था, जिसपर अधीक्षक अभियंता के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई थी परंतु सर्कल में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति कतई गंभीर नहीं है जिससे कर्मचारियों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग का कर्मचारी आवश्यक संसाधनों के अभाव में अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली का काम करने को मजबूर है। उन्होंने आगे बताया कि कच्चे कर्मचारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के नाम पर बार बार प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि उनको विभाग में कार्य करते हुए दस-दस साल से भी ज़्यादा हो गए हैं। कर्मचारियों की गोपनीय निजी जानकारी थर्ड पार्टी को उपलब्ध कराकर निजता का अधिकार का खुला उल्लंघन किया जा रहा हैं। यूनियन ने इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है । उन्होंने बताया कि एसई पलवल ग़लत तरीक़े से की लाइन शिफ्टिंग में शामिल अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और यूनियन द्वारा शिफ्टिंग किए जाने के दिए गए सबूतों को भी दरकिनार कर रहे हैं । सर्कल में कार्यरत अधिकारियों के गैर ज़िम्मेदाराना रवैये के चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। आज पलवल सर्कल के अधीन तीनों डिवीज़नों होडल, पलवल और नूँह में कार्यकारी अभियंता कार्यालयों पर अधीक्षक अभियंता के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद आगामी 24 अप्रैल को पलवल अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए होडल यूनिट कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमे यूनियन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अगर एसई पलवल ने जल्द कोई समाधान नहीं किया तो पूरे सर्किल का बिजली कर्मचारी प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा और धरना प्रदर्शन से आमजन को होने वाली परेशानी के लिए अधीक्षक अभियंता ख़ुद ज़िम्मेदार होंगे । प्रदर्शन में प्रधान नरेंद्र सौरोत, लख्मी रावत, नरेश महलावत, महिपाल, नरेश रावत, टेकचंद, प्रदीप सैनी, भगवान सिंह, सुरेंद्र तंवर, योगेश शर्मा, राजमल, अमर सिंह, भारत भूषण, मोहन मैथिल, राशिद ख़ान, विष्णु सहरावत, वेद तेवतिया, गोपाल रावत, विजयपाल, नरेन्द्र देशवाल, रविन्द्र रूँधी, नफे सिंह, लेखराज, महेंद्र, ओमप्रकाश आदि कर्मचारियों नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
अधीक्षक अभियंता की कारगुज़ारी से परेशान बिजली कर्मचारी आंदोलन को मजबूर- जितेन्द्र तेवतिया बिजली अधीक्षक अभियंता के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी 24 अप्रैल को होगा बिजली अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन । ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आवाहन पर होडल यूनिट के अधीनस्थ चारों सब डिविजनों मंडकोला, हथीन, हसनपुर और होडल के सैंकड़ों कर्मचारियों ने एक्शन ऑफिस होडल में गेट मीटिंग कर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने एक्शन होडल व एसई पलवल की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान नरेन्द्र सौरोत ने की और मंच संचालन यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए आल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान व
होडल यूनिट प्रभारी जितेन्द्र तेवतिया ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन ने लगभग पाँच महीने पहले एक मांगपत्र एसई पलवल को सौंपा था, जिसपर अधीक्षक अभियंता के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई थी परंतु सर्कल में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति कतई गंभीर नहीं है जिससे कर्मचारियों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग का कर्मचारी आवश्यक संसाधनों के अभाव में अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली का काम करने को मजबूर है। उन्होंने आगे बताया कि कच्चे कर्मचारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के नाम पर बार बार प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि उनको विभाग में कार्य करते हुए दस-दस साल से भी ज़्यादा हो
गए हैं। कर्मचारियों की गोपनीय निजी जानकारी थर्ड पार्टी को उपलब्ध कराकर निजता का अधिकार का खुला उल्लंघन किया जा रहा हैं। यूनियन ने इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है । उन्होंने बताया कि एसई पलवल ग़लत तरीक़े से की लाइन शिफ्टिंग में शामिल अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और यूनियन द्वारा शिफ्टिंग किए जाने के दिए गए सबूतों को भी दरकिनार कर रहे हैं । सर्कल में कार्यरत अधिकारियों के गैर ज़िम्मेदाराना रवैये के चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। आज पलवल सर्कल के अधीन तीनों डिवीज़नों होडल, पलवल और नूँह में कार्यकारी अभियंता कार्यालयों पर अधीक्षक अभियंता के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद आगामी 24 अप्रैल को पलवल अधीक्षक अभियंता कार्यालय
पर होने वाले प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए होडल यूनिट कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमे यूनियन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अगर एसई पलवल ने जल्द कोई समाधान नहीं किया तो पूरे सर्किल का बिजली कर्मचारी प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा और धरना प्रदर्शन से आमजन को होने वाली परेशानी के लिए अधीक्षक अभियंता ख़ुद ज़िम्मेदार होंगे । प्रदर्शन में प्रधान नरेंद्र सौरोत, लख्मी रावत, नरेश महलावत, महिपाल, नरेश रावत, टेकचंद, प्रदीप सैनी, भगवान सिंह, सुरेंद्र तंवर, योगेश शर्मा, राजमल, अमर सिंह, भारत भूषण, मोहन मैथिल, राशिद ख़ान, विष्णु सहरावत, वेद तेवतिया, गोपाल रावत, विजयपाल, नरेन्द्र देशवाल, रविन्द्र रूँधी, नफे सिंह, लेखराज, महेंद्र, ओमप्रकाश आदि कर्मचारियों नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल उन्होंने बताया कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान पराली को जलाने के स्थान पर हैप्पी सीडर, सुपर एसएमएस, मल्चर, रोटावेटर जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग कर उसे मिट्टी में मिलाएं या अन्य उपयोग जैसे चारे एवं जैव ईंधन के रूप में प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान फसल अवशेष जलाते हुए पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध 5000 से 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा एफआईआर दर्ज की जाएगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गांव स्तर पर जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कृषि यंत्रों के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। यह न केवल उनकी भूमि की उर्वरता को बढ़ाएगा, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।1
- 2 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई एफआईआर दर्ज लगे आरोप?1
- फाइबर कूलर बॉडी से बना रहे पौधा संरक्षण बैंक, दिया पर्यावरण संदेश रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 21 अप्रैल - मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने *'कबाड़ से जुगाड़'* की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत वे व्यर्थ पड़ी फाइबर कूलर बॉडी को पौधा संरक्षण के लिए पौधा बैंक के रूप में तैयार कर रहे हैं। *प्रकृति सेवा का संदेश:* डॉ. बघेल ने कहा, _"दिन की शुरुआत प्रकृति माँ की सेवा के साथ हो। बच्चों को यह शिक्षा दें कि प्रकृति पर्यावरण की सुरक्षा करें।"_ उन्होंने *जय हिंद, जय सियाराम* और *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* के उद्घोष के साथ *प्रकृति बचाओ अभियान - हरित भारत, स्वस्थ भारत* का आह्वान किया। *क्या है अपील:* 1. *जीओ और जीने दो* के सिद्धांत पर चलें, जीवों पर दया करें 2. *शाकाहारी बनें*, जल संरक्षण करें 3. *वृक्षारोपण* करें और पर्यावरण बचाएं 4. *नारी सम्मान* के साथ प्रकृति की रक्षा करें 5. *"जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली"* के मंत्र को अपनाएं *जनक्रांति से हरितक्रांति:* 'सन ऑफ नेचर' व 'ग्रीन एम्बेसडर' डॉ. बघेल ने कहा कि _"आओ मिलकर जनक्रांति से हरितक्रांति की ओर चलें।"_ वे लगातार कबाड़ से उपयोगी चीजें बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। _रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999_ --- *सोशल मीडिया पोस्ट:* 🌱 *प्रकृति बचाओ अभियान* 💧🕊️ *हरित भारत - स्वस्थ भारत* ।। जय हिंद, जय सियाराम जी ।। *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* _"दिन की शुरुआत - प्रकृति माँ की सेवा के साथ"_ _"बच्चों को दो यह शिक्षा - प्रकृति पर्यावरण की करें सुरक्षा"_ ♻️ *कबाड़ से जुगाड़*: व्यर्थ फाइबर कूलर बॉडी से पौधा संरक्षण बैंक तैयार 🌳 *संदेश*: जीओ और जीने दो, शाकाहारी बनें, जल बचाएं, वृक्ष लगाएं 🌳 *जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली* 🌳 आओ मिलकर *जनक्रांति से हरितक्रांति* की ओर चलें 🙏 *सन ऑफ नेचर, ग्रीन एम्बेसडर* *डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल* अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी संस्थापक-अध्यक्ष, मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल #PrakritiBachao #GreenIndia #KabadSeJugaad #Environment #TreePlantation #Palwal #DrRamKumarBaghel1
- एक मामला ऐसा भी जिसने माँ बेटे के रिश्ते को शर्मशार कर दिया... #fblifestyle एक 17 साल का बेटा अपनी सौतेली माँ जिसकी उम्र लगभग 40 साल थी, उसे लेकर फरार हो गया... 😯 उसके बाप ने बताया की जब मेरी पहली पत्नी की मौत हुई थी तब उसका बेटा सिर्फ एक साल का था... 😅 फिर मैंने दूसरी शादी की थी पत्नी का नाम सोनम था और वो मेरे साथ 15-16 साल तक रही... 🥺 आगे कहा की मेरा बेटा अभी 3 महीने पहले ही आया था, और मेरे साथ रहने लगा और मौका देख कर अपनी सौतेली माँ सी प्यार का नाटक करने लगा... और मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए, इस घटना पर आपकी क्या राय है।1
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज2
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज1
- Post by माथुर पत्रकार1