राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढनाका में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल 21 अप्रैल, सिविल सर्जन डॉ. सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा-निर्देशन व सीएचसी हथीन के एसएमओ डॉ संजय शर्मा मार्गदर्शन में एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. राजेश बाली ने छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं। डॉ. राजेश बाली ने बताया कि निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन काफी महंगी उपलब्ध होती है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसे निशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एचपीवी संक्रमण के शुरुआती लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते लेकिन समय के साथ यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में भी जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके अलावा गांव जनाचोली और जैनपुर में घर-घर जाकर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल, अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढनाका में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल 21 अप्रैल, सिविल सर्जन डॉ. सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा-निर्देशन व सीएचसी हथीन के एसएमओ डॉ संजय शर्मा मार्गदर्शन में एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. राजेश बाली ने छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि
वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं। डॉ. राजेश बाली ने बताया कि निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन काफी महंगी उपलब्ध होती है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसे निशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एचपीवी संक्रमण के शुरुआती लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते लेकिन समय के साथ यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में भी जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके अलावा गांव जनाचोली और जैनपुर में घर-घर जाकर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल, अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
- पलवल उन्होंने बताया कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान पराली को जलाने के स्थान पर हैप्पी सीडर, सुपर एसएमएस, मल्चर, रोटावेटर जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग कर उसे मिट्टी में मिलाएं या अन्य उपयोग जैसे चारे एवं जैव ईंधन के रूप में प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान फसल अवशेष जलाते हुए पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध 5000 से 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा एफआईआर दर्ज की जाएगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गांव स्तर पर जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कृषि यंत्रों के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। यह न केवल उनकी भूमि की उर्वरता को बढ़ाएगा, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।1
- 2 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई एफआईआर दर्ज लगे आरोप?1
- फाइबर कूलर बॉडी से बना रहे पौधा संरक्षण बैंक, दिया पर्यावरण संदेश रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 21 अप्रैल - मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने *'कबाड़ से जुगाड़'* की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत वे व्यर्थ पड़ी फाइबर कूलर बॉडी को पौधा संरक्षण के लिए पौधा बैंक के रूप में तैयार कर रहे हैं। *प्रकृति सेवा का संदेश:* डॉ. बघेल ने कहा, _"दिन की शुरुआत प्रकृति माँ की सेवा के साथ हो। बच्चों को यह शिक्षा दें कि प्रकृति पर्यावरण की सुरक्षा करें।"_ उन्होंने *जय हिंद, जय सियाराम* और *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* के उद्घोष के साथ *प्रकृति बचाओ अभियान - हरित भारत, स्वस्थ भारत* का आह्वान किया। *क्या है अपील:* 1. *जीओ और जीने दो* के सिद्धांत पर चलें, जीवों पर दया करें 2. *शाकाहारी बनें*, जल संरक्षण करें 3. *वृक्षारोपण* करें और पर्यावरण बचाएं 4. *नारी सम्मान* के साथ प्रकृति की रक्षा करें 5. *"जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली"* के मंत्र को अपनाएं *जनक्रांति से हरितक्रांति:* 'सन ऑफ नेचर' व 'ग्रीन एम्बेसडर' डॉ. बघेल ने कहा कि _"आओ मिलकर जनक्रांति से हरितक्रांति की ओर चलें।"_ वे लगातार कबाड़ से उपयोगी चीजें बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। _रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999_ --- *सोशल मीडिया पोस्ट:* 🌱 *प्रकृति बचाओ अभियान* 💧🕊️ *हरित भारत - स्वस्थ भारत* ।। जय हिंद, जय सियाराम जी ।। *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* _"दिन की शुरुआत - प्रकृति माँ की सेवा के साथ"_ _"बच्चों को दो यह शिक्षा - प्रकृति पर्यावरण की करें सुरक्षा"_ ♻️ *कबाड़ से जुगाड़*: व्यर्थ फाइबर कूलर बॉडी से पौधा संरक्षण बैंक तैयार 🌳 *संदेश*: जीओ और जीने दो, शाकाहारी बनें, जल बचाएं, वृक्ष लगाएं 🌳 *जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली* 🌳 आओ मिलकर *जनक्रांति से हरितक्रांति* की ओर चलें 🙏 *सन ऑफ नेचर, ग्रीन एम्बेसडर* *डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल* अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी संस्थापक-अध्यक्ष, मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल #PrakritiBachao #GreenIndia #KabadSeJugaad #Environment #TreePlantation #Palwal #DrRamKumarBaghel1
- Post by माथुर पत्रकार1
- अंतराष्ट्रीय महामंडलेश्वर बाबा महादेव जी महाराज ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य द्वारा महासभा के और से, और मीडिया के माध्यम से जितने भी मांग व अनुरोध भारत सरकार के सम्मुख रक्खा गया है, वह सभी मांगों पर सहमति तथा पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए पूज्य बाबाजी ने पूज्य बाबाजी ने डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य की प्रशंसा की, ओर मांगो को पुनः विस्तृत विश्लेषण किया, साथ ही कुछ ओर प्रमुख विषयों को भी रेखांकित करते हुए भारत सरकार से आग्रह किया कि सभी बिषयो पर गहन विचार कर शीघ्र प्रभाव से नीतिगत निर्णय लेते हुए आवश्यक कदम लागू किए जाएं।...देखिये पूरी वीडियो1
- Gurugram School Fraud: Fake CBSE मान्यता दिखाकर parents se ठगी, Principal गिरफ्तार #gurugramnews #cbse #educationnews #schoolscam #breakingnews #fakenews #fraudcase #latestnews #crimealert #hindinews #viralnews #trendingnews #newsupdate #shorts #viralshorts1
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by माथुर पत्रकार1