Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने जालसाजी की घटना का खुलासा करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। देवरिया के मूल निवासी मोहन वर्मा और राज वर्मा नाम के ये पिता-पुत्र तुर्कपट्टी बाजार में ज्वैलर्स और बर्तन स्टोर चलाते थे। दोनों सोना-चांदी गिरवी रखकर लोगों को रुपये देते थे और फिर दुकान खुली छोड़कर लगभग 200 लोगों के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। गिरवी गहनों के गायब होने पर जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो जांच में पिता-पुत्र ही जालसाज निकले। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 35 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जिसमें 229 ग्राम सोना, 3 किलो 900 ग्राम चांदी, 20 हजार रुपये नकद और नेपाली करेंसी शामिल है।
Aditya pandey
कुशीनगर में तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने जालसाजी की घटना का खुलासा करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। देवरिया के मूल निवासी मोहन वर्मा और राज वर्मा नाम के ये पिता-पुत्र तुर्कपट्टी बाजार में ज्वैलर्स और बर्तन स्टोर चलाते थे। दोनों सोना-चांदी गिरवी रखकर लोगों को रुपये देते थे और फिर दुकान खुली छोड़कर लगभग 200 लोगों के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। गिरवी गहनों के गायब होने पर जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो जांच में पिता-पुत्र ही जालसाज निकले। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 35 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जिसमें 229 ग्राम सोना, 3 किलो 900 ग्राम चांदी, 20 हजार रुपये नकद और नेपाली करेंसी शामिल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर जिले के कसया में अखंड हिंद फौज की ओर से एक चयन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें से 120 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।1
- टी20 क्रिकेट के दूसरे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया है।1
- पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नारायणी गंडकी महा आरती का आयोजन किया गया। स्वरांजलि सेवा संस्थान की प्रस्तुति के रूप में इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नारायणी गंडकी की महा आरती की गई।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र स्थित मंगलपुर गुदरिया में अदालती आदेश पर जमीन का दखलदहानी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। दशकों पहले बेची गई जमीन पर कोर्ट से डिग्री मिलने के बाद रविवार को प्रशासन कब्जा दिलाने पहुंचा था, लेकिन हजारों की संख्या में जुटे लोगों के सामने खड़े हो जाने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और टीम बिना कब्जा दिलाए वापस लौट गई। मामले की जानकारी के अनुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव के बड़े भाई अंजनी कुमार श्रीवास्तव के दादा गणेश प्रसाद और पिता अध्या प्रसाद द्वारा वर्ष 1928 से लेकर 2000 तक करीब सात बीघा जमीन 54 व्यक्तियों को बेची गई थी, जिस पर खरीदारों का सालों से कब्जा चला आ रहा है। अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 1981 में इस जमीन पर केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्हें वर्ष 2023 में न्यायालय से डिग्री मिली। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर नौतन व जगदीशपुर थाना पुलिस समेत जिला बल के दर्जनों जवान दखल दिलाने गांव पहुंचे थे। कार्रवाई का विरोध कर रहे रैयत उमेश पांडे, नारद पांडेय, चंद्रशेखर ओझा और श्याम पांडेय ने बताया कि उन्हें मुकदमे या डिग्री के दौरान कोर्ट से कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने यह जमीन पूर्वजों और पट्टीदारों से बैनामा करवाकर खरीदी है और वर्षों से इस पर उनका कब्जा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई भी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो वे उसका खुलकर विरोध करेंगे। वहीं इस मामले में सीओ अलका कुमारी ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल की कमी और ग्रामीणों के हुजूम को देखते हुए प्रशासन को बिना कब्जा दिलाए लौटना पड़ा।1
- देवरिया के दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, जो शिक्षकों के लिए एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद आगरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्राध्यापकों को चिकित्सा कार्ड वितरण और उनके संबोधन का सीधा प्रसारण महाविद्यालय में उपस्थित लोगों को दिखाया गया।1
- कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र में करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हड़पकर फरार होने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवरिया जनपद के निवासी मोहन वर्मा और उसका पुत्र राज वर्मा करीब सात-आठ वर्ष पहले देवरिया से आकर तुर्कपट्टी में 'कोमल ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर' नाम से दुकान चलाते थे। दुकान के माध्यम से वे आभूषणों की खरीद-फरोख्त के साथ लोगों के गहने गिरवी रखकर कर्ज देने का काम भी करते थे। आरोप है कि 11 मई को दोनों आरोपी बिना किसी को सूचना दिए अचानक दुकान बंद कर ग्राहकों के जमा गहने और सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में तुर्कपट्टी पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 229.19 ग्राम सोने के आभूषण, 3.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, एक नेपाली कसेरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा संख्या 112/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(2) और 317(2) में केस दर्ज है, और पुलिस बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।4
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ड्रीम यूथ क्लब ने गाँव को स्वच्छ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। क्लब के सदस्य विशाल जायसवाल ने ग्रामवासियों से गाँव के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वच्छता, खेल, सामाजिक एकता और विकास के क्षेत्र में गाँव को आगे बढ़ाना है। विशाल जायसवाल ने कहा कि एक विकसित गाँव की पहचान अच्छे रास्तों, स्वच्छ वातावरण, बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए अवसरों से होती है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उनका मानना है कि सामूहिक प्रयास से ही गाँव विकास की नई पहचान बना सकता है। ड्रीम यूथ क्लब ने भरोसा दिलाया कि वह खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से हर घर तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हड़पने के जालसाजी मामले का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान में पुलिस ने मुकदमा संख्या 112/2026 का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवरिया जनपद निवासी मोहन वर्मा और उसके पुत्र राज वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी करीब सात-आठ वर्ष पहले देवरिया से तुर्कपट्टी क्षेत्र में आकर "कोमल ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर" नाम से दुकान चलाते थे। दुकान के माध्यम से वे सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ लोगों के गहने गिरवी रखकर कर्ज देने का काम करते थे। आरोप है कि 11 मई 2026 को दोनों आरोपी अचानक बिना किसी सूचना के दुकान बंद कर ग्राहकों के गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 229.19 ग्राम सोने के आभूषण, 3.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, एक नेपाली कसेरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में तुर्कपट्टी थाने में बीएनएस की धारा 316(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।4