फालना औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल युक्त मिट्टी से दो बच्चे झुलसे, पुलिस जांच में जुटी फालना (पाली) खारेश्वर महादेव मंदिर के निकट नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाली गई केमिकल युक्त मिट्टी के संपर्क में आने से दो बच्चे झुलस गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले की शिकायत फालना पुलिस थाना में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार फालना के औद्योगिक क्षेत्र खुडाला के पास नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से ज्वलनशील केमिकल युक्त मिट्टी डाली गई थी। घटना उस समय हुई जब बच्चे रोज की तरह नदी के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा उस मिट्टी पर चल गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए और खून बहने लगा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। परिजनों कृष्णा एवं अर्जुन गुजराती ने बताया कि यह पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील प्रतीत हो रहा है। इसी मिट्टी के संपर्क में आने से एक अन्य युवक के पैर भी झुलस गए। घटना के बाद आसपास कचरा बीनने वाले बच्चों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी जनहानि हो सकती है। घटना के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थाना अधिकारी के नाम सहायक उप निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सहायक उप निरीक्षक दलपत ने बताया कि युवकों के झुलसने की सूचना पर लोग थाने पहुंचे थे और ज्वलनशील केमिकल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में फैली संदिग्ध मिट्टी की तुरंत जांच कराकर उसे हटाया जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।
फालना औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल युक्त मिट्टी से दो बच्चे झुलसे, पुलिस जांच में जुटी फालना (पाली) खारेश्वर महादेव मंदिर के निकट नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाली गई केमिकल युक्त मिट्टी के संपर्क में आने से दो बच्चे झुलस गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले की शिकायत फालना पुलिस थाना में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार फालना के औद्योगिक क्षेत्र खुडाला के पास नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित
रूप से ज्वलनशील केमिकल युक्त मिट्टी डाली गई थी। घटना उस समय हुई जब बच्चे रोज की तरह नदी के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा उस मिट्टी पर चल गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए और खून बहने लगा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। परिजनों कृष्णा एवं अर्जुन गुजराती ने बताया कि यह पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील प्रतीत हो रहा है।
इसी मिट्टी के संपर्क में आने से एक अन्य युवक के पैर भी झुलस गए। घटना के बाद आसपास कचरा बीनने वाले बच्चों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी जनहानि हो सकती है। घटना के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थाना अधिकारी के नाम सहायक उप निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सहायक उप निरीक्षक दलपत ने बताया कि युवकों के झुलसने की सूचना पर लोग थाने पहुंचे थे और ज्वलनशील केमिकल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में फैली संदिग्ध मिट्टी की तुरंत जांच कराकर उसे हटाया जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।
- फालना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल खुडाला फालना के कार्यकर्ताओं ने खुडाला में सरकारी अस्पताल के क्रमोन्नत होने पर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से खुडाला सरकारी अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा के दौरान विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप अस्पताल को क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इसी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर खुशी मनाई। खुडाला फालना अस्पताल के क्रमोन्नत होने से फालना गांव, खिमेल, धणी, बेडल और पेरवा ग्राम पंचायतों के निवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले इन क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए बाली या सुमेरपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे बड़ी राहत मिलेगी।1
- सुमेरपुर । नगर पालिका परिसर में होली का पर्व रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। रंग-गुलाल उड़ाकर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने पारंपरिक अंदाज में पर्व का आनंद लिया। अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुराेहित ने सभी को होली की बधाई देते हुए भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए मनाना चाहिए। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सभी सहयोग करें। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। गले मिलकर खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और अपनापन देखने को मिला।4
- *सिरोही* पिंडवाड़ा शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पिंडवाड़ा पुलिस थाने के ठीक पीछे स्थित जेजे कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन मकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार चोरों ने तीनों घरों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब मकान मालिकों अथवा आसपास के लोगों ने मकानों के टूटे ताले देखे तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस थाने के इतने नजदीक चोरी की घटना होने से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है1
- पाली,मनीष राठौड़ | शहर के निकट खेतावास के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी विनोद पुत्र मेघाराम और किशन पुत्र देव भारती बाइक पर सवार होकर पाली की ओर आ रहे थे। खेतावास के समीप अचानक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुँचे। अपने बच्चों को लहूलुहान देख माता-पिता की आँखों से आँसू छलक पड़े, जिन्हें वहाँ मौजूद परिचितों और पुलिसकर्मियों ने ढांढस बंधाया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे1
- **स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा और पुरस्कार वितरण समारोह आज सोमवार को* *भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पूरा संगठन रहेगा उपस्थित* *क्रिकेट फाईनल मैच पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप टीम व महिला वर्ग में जीजाबाई टीम विजयी ।* रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली 27 फरवरी । स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट मैच का फाइनल महिला टीम का जीजाबाई महिला टीम और जयवंता बाई महिला टीम के बीच हुआ । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीजाबाई टीम ने आठ ओवर में 67 रन बनाए जवाब में उत्तरी जयवंता टीम ने मात्र 17 रन ही बना पाई । जीजाबाई टीम से सर्वाधिक कुसुम गोड़ ने 35 रन बनाए । पुरुष वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप टीम ने जीता । *श्रद्धान्जलि सभा एवम पुरुस्कार वितरण 2 मार्च,सोमवार को* समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि सोमवार प्रातः 9 बजे स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मारक पर श्रद्धाजंली सभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, संजय ओझा प्रायोजक महेंद्र कुमार, नरेशकुमार तलेसरा,श्याम परिवार,ऑर्किड्स स्कूल परिवार,टीम के प्रायोजक अशोक तलेसरा, मधुरेश बोहरा,योगेश सोनी,आनंद कवाड़,मूलसिंह भाटी,राणमल भंसाली,रमेश सोनी,दीपक जैन,उगम प्रजापत,रितेश छाजेड़, सम्पत मेवाड़ा,हितेश वर्धमान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । समिति की रेखा कंवर भाटी एवं नेहल बिनावरा ने बताया कि सप्ताह के सफल संचालन में मानवेन्द्रसिंह भाटी, नरपत दवे, मुकेश नाहर,बहादुरसिंह राठौड़, जितेंद्र भंसाली,दिलीप मेवाड़ा, रामचन्द्र तोषावरा,अन्नू सोलंकी, आशीष तिवारी,नवीन वागोरिया, दिनेश देवासी, रामलाल चौहान यश बाबाणी राकेश बोहरा महिला सुमन सैन, नयना व्यास,प्रमिला परमार,रेखाकंवर भाटी, हुकमीदेवी सोनी, लक्ष्मी बंजारा,नीतू अमरनानी,पिंकी कंवर, सिंधुकंवर ,नीलू कटारिया,विमला मंत्री का सहयोग रहा ।4
- फालना के औद्योगिक क्षेत्र खुडाला के पास खारेश्वर महादेव मंदिर जादरी के निकट केमिकल युक्त मिट्टी से दो बच्चे झुलस गए। अज्ञात व्यक्ति द्वारा नदी किनारे डाली गई इस मिट्टी के संपर्क में आने से बच्चों के पैर जल गए। परिजनों ने फालना पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना उस समय हुई जब बच्चे नदी के आसपास खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील है, जिसके कारण वहां कचरा बीनने वाले बच्चों में भी डर का माहौल है। इस केमिकल युक्त मिट्टी से बड़ी जनहानि का खतरा बना हुआ है। पीड़ित बच्चों के परिजन कृष्णा और अर्जुन गुजराती ने बताया कि उनके बच्चे प्रतिदिन की तरह नदी के पास खेल रहे थे। तभी एक बच्चा अचानक केमिकल युक्त मिट्टी पर चला गया, जिससे उसके दोनों पैर जल गए और खून बहने लगा। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसी तरह एक अन्य युवक के पैर भी इसी मिट्टी से जल गए। इस घटना के बाद नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने फालना पुलिस थाना अधिकारी के नाम सहायक उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केमिकल युक्त मिट्टी डालने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। सहायक उप निरीक्षक दलपत ने बताया कि कुछ लोग युवकों के जलने की जानकारी लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने ज्वलनशील मिट्टी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केमिकल युक्त पाउडर डालने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1