Shuru
Apke Nagar Ki App…
DM ATUL VATS ने छात्रा को बनाया एक दिन का जिलाधिकारी...... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हाथरस कलेक्ट्रेट में एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस दौरान एक छात्रा को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। छात्रा ने जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ कलेक्ट्रेट में बैठकर जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनसे संवाद किया। जिलाधिकारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
Sunil kumar
DM ATUL VATS ने छात्रा को बनाया एक दिन का जिलाधिकारी...... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हाथरस कलेक्ट्रेट में एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस दौरान एक छात्रा को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। छात्रा ने जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ कलेक्ट्रेट में बैठकर जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनसे संवाद किया। जिलाधिकारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
- Mayur KhanUnnao, Uttar Pradesh🙏1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- खाटू श्याम जी को “हारे का सहारा” कहा जाता है। जो भी भक्त सच्चे मन से उन्हें याद करता है, श्याम बाबा उसकी मदद करते हैं। माना जाता है कि श्याम बाबा दुखी और निराश लोगों का सहारा बनते हैं। महाभारत के वीर बर्बरीक ही आज खाटू श्याम के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण को अपना शीश दान किया था। उनकी भक्ति और त्याग से प्रसन्न होकर कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया। वरदान में कहा गया कि कलयुग में तुम श्याम नाम से पूजे जाओगे। जो भी हारकर तुम्हारे दरबार में आएगा, उसे जीत और सहारा मिलेगा। इसलिए लाखों भक्त खाटू धाम जाकर श्याम बाबा के दर्शन करते हैं। श्याम बाबा की कृपा से भक्तों के जीवन में आशा और विश्वास बना रहता है।2
- लग़समा क्षेत्र के प्रसिद्ध भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर पर आयोजित मेले का विहंगम दृश्य। बैल दौड #NewsUpdate #News1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के सौदागर बेखौफ अवैध पिस्तौल की हो रही है खुली मंडी यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ पूरी अवैध सौदेबाजी व्हाट्सएप चैटिंग पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो अंजाम भयानक हो सकते हैं व्यक्ति व्हाट्सप पर हथियारों की मंडी दिखाता हुआ वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है.1
- सासनी के गांव रूदायन में गूंगा बनकर भीख मांग रहे एक किशोर की पोल खुलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो वह बोलने लगा। हालांकि, वह शातिर किशोर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। गांव के प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि किशोर की गतिविधियां संदिग्ध थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी फेरीवाला बिना पहचान पत्र के गांव में प्रवेश न करे। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।2
- 1 sal ek sal se is nale ki koi Safai nahin hui hai aur Na koi nar Nigam ki taraf se Na kisi Pradhan ki taraf se idhar koi karmchari nahin aaya hai Safai karne ke liye aadhe gaon mein Safai karke nikal jata hai village nagla Bandi post nagla khili block nidhauli Kala district ETA idhar saamp kide makode din per din badhate ja rahe Hain nikalne pareshani Hoti hai idhar koi kaarvayi nahin Hui hai nikalne mein bahut dikkat hoti hai aap Maine photo bheja hai aur video bheja hai aap isko dekh kar kuchh Andaaz Laga sakte hain anuman Laga kar aapki kripa ho to meherbani kar sakte hain ya FIR ham koi apna Naya kadam uthae5
- Post by समीम खान1
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।1