डीएम व एसपी ने किया देवकली मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, पर दिया ध्यान औरैया। रविवार को जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पंक्तिबद्ध कर जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
डीएम व एसपी ने किया देवकली मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, पर दिया ध्यान औरैया। रविवार को जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं
आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पंक्तिबद्ध कर जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख
चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
- जुहीखा औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जुहीखा यमुना पुल पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा-इटावा मंडल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद जालौन के कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमारे संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रम सिंह जाटव ने संगठन और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मिशन में जुटे हैं और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह गौतम, भुनू प्रधान उदोतपुरा, रमेश प्रकाश, रवि मिश्रा, अशोक पूर्व प्रधान उदोतपुरा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ – अनिल अवस्थी KANOON KI NAZAR 24 NEWS • LAW • JUSTICE1
- *काकोरी कांड के क्रांतिकारी महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया गया समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 9 अगस्त 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे शहीद पार्क, औरैया में विगत् 9 अगस्त-1925 को हुए काकोरी कांड के महानायक क्रांतिकारी भारतवीर मुकुंद लाल गुप्ता के स्मारक की साफ-सफाई के उपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन कर भारतवीर मुकुंदी लाल गुप्ता अमर रहें, भारत माता की जय व वंदे मातरम आदि का जयघोष किया गया, उसके उपरांत यादगार काकोरी कांड के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ, गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व 9 अगस्त-1925 को जिन महान क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर ब्रिटिश हुकूमत के खजाने पर कब्जा कर राष्ट्रभक्त की अलग जलाई थी, उसी का परिणाम है कि सन् 1947 में देश आजाद हुआ था। आयोजन के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि काकोरी कांड ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था, सरकारी खजाना लूटने के लिए क्रांतिकारियों ने लखनऊ से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन रूट पर एक काकोरी स्टेशन था, 9 अगस्त-1925 को ट्रेन से जा रहे अंग्रेजों का सरकारी खजाने के लूट की घटना में राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह, सचींद्र बख्शी अशफाकउल्ला खां मुकुंदी लाल गुप्ता, मन्मथनाथ गुप्ता, मुरारी शर्मा, बनवारी लाल व चंद्रशेखर आजाद शामिल थे, मुकुंदी लाल गुप्ता ने ट्रेन में लूटे हुए बक्सों में लगे ताले अपने हाथों से तोड़ दिए थे, *तब चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें "भारतवीर" की उपाधि से नवाजा था।* ब्रिटिश प्रशासन ने क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया था। *गौरतलब है कि ब्रिटिश हुकूमत ने घेराबंदी कर काकोरी कांड में लिप्त वांछित लोगों को पकड़ने के लिए लगभग दस लाख रुपए से अधिक खर्च किए थे, घटना में संलिप्त राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा दी गई थी।* आज देश के सम्मानित क्रांतिकारियों, महापुरुषों के त्याग व बलिदान तथा वीर सेना के पराक्रम से हम सभी भारतवासी पूर्णतया सुरक्षित हैं, उनका योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अभिनंदन व गोष्ठी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरु), बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, डॉ. आर्य प्रबुद्ध, अजय कपूर, संजय अग्रवाल, विपुल कुमार, ओम प्रकाश रमेश तिवारी, संतोष कुशवाहा, हिमांशु दुबे, ओम प्रकाश कुलदीप बाजपेई (बाबा), रामचंद्र सोनी आदि देश प्रेमी मौजूद रहे।1
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करने व रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट1
- 💥औरैया:साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,101 गुमसुदा मोबाइल फोन बरामद,फोन पाकर खिले स्वामियों के चेहरे1
- काकोरी कांड के महानायक मुकुंदी लाल गुप्ता को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण औरैया। काकोरी कांड के महानायक एवं स्वतंत्रता सेनानी मुकुंदी लाल गुप्ता की स्मृति में रविवार को शहर स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने "मुकुंदी लाल गुप्ता अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारे लगाकर उनके योगदान को नमन किया।1
- महामाया मंगला काली मंदिर प्रांगण में हुआ बृहद पौधारोपण महामाया मंगला काली मंदिर प्रांगण में हुआ बृहद पौधारोपण ० पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के सेवादारों को सौंपी गई* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 9 अगस्त-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर दक्षिण दिशा की ओर बीहड़ में स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली महामाया मंगला काली मंदिर प्रांगण में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत चांदनी, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, अशोक, बेलपत्र, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के सेवादारों को सौंपी गई। पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधों का लालन- पालन नन्हे बच्चों जैसा हैं, मानव जीवन की खुशहाली तथा पृथ्वी व आसमान में विचरण कर रहे पशु, पक्षियों व परिंदों प्रत्येक प्राणी को स्वास्थ्य जीवन हेतु प्रकृति ने विभिन्न पौधों के रूप में अनमोल उपहार भेंट किए हैं, जिससे मानव जीवन जीने हेतु प्राण वायु, अमूल्य औषधियां, पशु-पक्षियों को स्वतंत्र रूप से आश्रय व भोजन आदि प्राप्त होता हैं, पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, पर्यावरण संतुलन व संरक्षण हेतु लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2945 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा, गोष्ठी के समापन पर मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पौधारोपण करने की शपथ ली। पौधारोपण अभियान व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, अजय कपूर, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, रमेश तिवारी, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।4
- बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। थाना हरैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे के संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई। देखिए पूरी खबर KANOON KI NAZAR 24 पर। 📍 स्थान: बस्ती, उत्तर प्रदेश 🚔 थाना: हरैया 📦 बरामदगी: 10 किलो अवैध गांजा 👮 कार्रवाई: थाना हरैया पुलिस ब्यूरो रिपोर्ट — कानून की नजर 241
- औरैया,गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय का बड़ा एक्शन। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय का बड़ा एक्शन। मु0अ0सं0 140/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में तीन अभियुक्तों पर कार्रवाई। न्यायालय से धारा 84 BNSS के तहत कुर्की/मुनादी की कार्यवाही कराई गई। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक रूप से आरोपियों को हाजिर होने की चेतावनी दी। हारून, इमरान खान और लवकुश कुशवाहा के खिलाफ अभियान चलाया गया। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे इलाके में मुनादी कराई गई। थाना अजीतमल पुलिस की कार्रवाई, औरैया जनपद में बढ़ाई गई सख्ती।1