सावन की पहली सोमवारी पर गोगरी शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराने में सहायता मिली। मंदिर के बाहर अच्छी खासी चहल-पहल है। सावन की पहली सोमवारी होने के कारण आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगरी शिव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा रहा।
सावन की पहली सोमवारी पर गोगरी शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराने में सहायता मिली। मंदिर के बाहर अच्छी खासी चहल-पहल है। सावन की पहली सोमवारी होने के कारण आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगरी शिव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा रहा।
- मुंगेर नगर निगम में हंगामा: सफाई कर्मियों का घेराव, आवास सहायक पर फेंका मोबिल मुंगेर। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर निगम कार्यालय परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटाने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद नाराज सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान निगम कार्यालय पहुंचे आवास सहायक अवधेश कुमार पर आक्रोशित कर्मियों ने कथित तौर पर जला हुआ मोबिल फेंक दिया। हालांकि वह सुरक्षित वहां से निकल गए और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हड़ताल के कारण नगर निगम के प्रधान कार्यालय में कामकाज ठप रहा। शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सफाई कर्मी कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य कर्मियों का नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना तथा स्थायी कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन संघ का बैनर फाड़े जाने से कर्मियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरे बिहार के स्थानीय निकायों में चल रहा है और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मुंगेर नगर निगम में हंगामा: सफाई कर्मियों का घेराव, आवास सहायक पर फेंका मोबिल मुंगेर। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर निगम कार्यालय परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटाने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद नाराज सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान निगम कार्यालय पहुंचे आवास सहायक अवधेश कुमार पर आक्रोशित कर्मियों ने कथित तौर पर जला हुआ मोबिल फेंक दिया। हालांकि वह सुरक्षित वहां से निकल गए और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हड़ताल के कारण नगर निगम के प्रधान कार्यालय में कामकाज ठप रहा। शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सफाई कर्मी कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य कर्मियों का नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना तथा स्थायी कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन संघ का बैनर फाड़े जाने से कर्मियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरे बिहार के स्थानीय निकायों में चल रहा है और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- बिहार के वित्तरहित शिक्षकों की समस्या पर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक बिहार के वित्तरहित शिक्षकों की समस्या पर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक1
- ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, पटना, बिहार हरिदास सेमेनरी स्कूल के अन्दर, ऑडीटोरियम आर्ट गेनरी, गया जी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया1
- पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। लखीसराय जिला से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। चानन (लखीसराय), 3 अगस्त। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर चानन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जमुई और शेखपुरा से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बन्नूबगीचा थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी स्वयं सुबह से पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मोरवे डैम के समीप तथा ऊपरी परिसर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, मेडिकल शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। मेडिकल शिविर में स्वास्थ्यकर्मी पूरे समय मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्नान व्यवस्था को लेकर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कुंड बनाए गए थे। कपड़े बदलने के लिए भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं हेतु अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए। परिसर में साबुन और शैम्पू के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया ताकि जलस्रोत की स्वच्छता बनी रहे। प्रशासन ने मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुरुषों के जांघिया पहनकर इधर-उधर घूमने पर भी रोक लगाई। श्रद्धालुओं से मर्यादित एवं शालीन वेशभूषा में रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा।4
- kamariya ke liye vishram ke liye nishulk vyavastha rajya Sarkar ki or se1
- वार्ड 14 की सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में नाराजगी तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कुम्हार टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजू कुमार, दीपक पंडित, श्रीराम पंडित, बलदेव पंडित, अप्पू शर्मा और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय एवं सीआरसी केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद नगर पंचायत ने नियमित सफाई नहीं कराई। इस संबंध में सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।1
- मुंगेर में हादसा: समस्तीपुर में तैनात बिहार पुलिस जवान की करंट लगने से गई जान #Bihar #BiharNews #BiharPolice #Munger #mungerpolice Gaurav Mishra मुंगेर में हादसा: समस्तीपुर में तैनात बिहार पुलिस जवान की करंट लगने से गई जान #Bihar #BiharNews #BiharPolice #Munger #mungerpolice Gaurav Mishra1
- सावन के पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज से श्रद्धालु हुए रवाना* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार *सावन के पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज से श्रद्धालु हुए रवाना* रिपोर्ट - साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर सावन का पावन माह चल रहा है,और भागलपुर के अजगैबीनाथ गंगा धाम से झारखण्ड के बाबाधाम तक पूरा इलाका भगवामय,केसरियामय,शिवमय हो गया है, देश के अलग-अलग हिस्सों राज्यों सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल और भूटान से भी बड़ी संख्या में कावड़िया श्रद्धालु अजगैबीनाथ गंगा तट पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाने के बाद कंधे पर कावड़ में गंगाजल भरकर 105 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के लिए रवाना हो रहे हैं, गंगा तट से कांवरिया पथ तक पूरा इलाका बोल बम के नारों से गुंजायमान हो रहा है, आज सावन माह का तीसरा दिन है और पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कावड़िया के कदम उत्साह के साथ भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बढ़ते दिख रहे हैं, भोलेनाथ की मस्ती में सभी श्रद्धालु जहां इस बार जिला प्रशासन और राज्य सरकार के द्वारा व्यवस्था अच्छी की जाने की बात करते दिखे तो वही उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद ठीक होने के बाद भोलेनाथ को थैंक यू बोलने जाते दिखे, देखिए बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है,3
- मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे1