Shuru
Apke Nagar Ki App…
big braking kota कोटा में सिटी मॉल में लगी भीषण आग
Mangilal Charan
big braking kota कोटा में सिटी मॉल में लगी भीषण आग
More news from राजस्थान and nearby areas
- सांगोद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में बीजेपी के प्रभारी राधामोहन दास द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और टोक विधायक सचिन पायलट पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बीजेपी प्रभारी राधामोहन दास का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुविलका पूर्व काँग्रेस नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के बारे में भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है,बल्कि यह भाजपा की मौजूदा राजनीतिक सोच और गिरते स्तर को भी उजागर करती है लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं,लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और गरिमा को ठेस पहुँचाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता राजनीति का स्तर तब गिरता है जब बहस मुद्दों से हटकर व्यक्तियों पर आ जाती है ऐसा व्यवहार स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।भाजपा नेतृत्व को अपने पदाधिकारियों की भाषा और आचरण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना हर नेता की जिम्मेदारी है इस मामले में राधामोहन दास को अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगनी चाहिए इस प्रकार की अमर्यादित भाषा को कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बीजेपी के प्रभारी राधामोहन दास के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व पार्षद सलीम अंसारी चौरासी किराड समाज अध्यक्ष सत्यनारायण मेहता मुसब्बिर खान सिद्धार्थ मीणा फिरोज पठान अंकुश शर्मा शौकत अंसारी गजेंद्र सिंह महमूद बेग दिनेश सोनी रफीक नियारगिर प्रभुलाल सुमन मोहम्मद शरीफ मोइनुद्दीन भूरिया युसुफ अली इक़बाल सिंगीवाला रफीक ठेकेदार शौकत शाह असलम अंसारी कदीर पठान जाकिर टिल्लू एफ़ाज हुसैन शब्बीर हुसैन मोहम्मद शरीफ टेलर रहमान भाई अंसारी निसार पठान जाकिर अंसारी ताहिर अंसारी उरफान अंसारी जाहिद अंसारी शाकिर टेलर मोहम्मद अजहर अंसारी हुसैन शाह शहजाद खान फरीद अंसारी असलम बाबा रमेशचवान शर्मा अब्दुल सलाम रुस्तम अगवान सद्दाम खान दानिश खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।2
- रावतभाटा में 29 अप्रैल, 2026 क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के जन्मदिवस के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगा कर सेवा कार्यों का शुभारंभ किया । मीडिया प्रभारी तन्वी शर्मा ने बताया कि सेवा कार्यों का शुभारंभ शहर के विभिन्न स्थानों से किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम मानव मंदिर परिसर, महात्मा गांधी गर्ल्स स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंदे (पानी के पात्र) लगाए गए । भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में परिंदे लगाए गए, जिससे प्यासे पक्षियों को राहत मिल सके। सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में परिंदे लगाकर पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का परिचय दें। इस सेवा कार्य के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा, पूर्व चेयरमैन राजकुमार वधवा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह हाड़ा, पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा , पूर्व अध्यक्ष मंजूलता जगम, पूर्व महामंत्री हरीश राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक चौधरी, पूर्व पार्षद डॉ तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, मनीष गिरी, भाजपा उपाध्यक्ष विनीता अग्रवाल, विवेक तिवारी, दिलीप मीणा, विजय गुप्ता, लाला देराश्री, रामेश्वर चौधरी, प्रहलाद जाट, बाला गुलाटी, हर्ष जैन, मनोज मेवाड़ा, यशवंत राज सेन, मनोज मेहरा, मिथलेश सिंह, नेवा गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- Post by Ramprasad dhangar1
- सीमलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 240 पव्वे अवैध शराब और स्विफ्ट कार जब्त कोटा ग्रामीण के सीमलिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 पव्वे देशी शराब से भरी 5 पेटियां और एक स्विफ्ट कार जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान बारां की ओर से आई संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार दो आरोपी पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए। पीछा करने पर आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। तलाशी में कार के अंदर प्लास्टिक के कट्टे में भरी अवैध नीबू देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- कोटा सिटी मॉल में लगी। भीषणआग प्रशासन की तत्परता से जल्द ही आग पर पाया गया काबू1
- राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहा, वहीं देर रात तक तेज आंधी और बारिश ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं और आंधी के चलते बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। शहर के कई क्षेत्रों में लाइट का बार-बार जाना और आना जारी रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बदले मौसम ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाई है, लेकिन रात के समय बिजली गिरने (लाइटनिंग) की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर राहत दी है, वहीं दूसरी ओर सावधानी बरतने की भी सख्त जरूरत महसूस कराई है।1
- कोटा में बढ़ते अपराध का खौफनाक चेहरा सामने आया, जहां भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में देर रात स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए। हाट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई इस वारदात में झपट्टा लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और सिर में चोट आई, जबकि पल्सर बाइक पर सवार दोनों आरोपी काले कपड़ों और हेलमेट में मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV खंगाल रही है, हालांकि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Ramprasad dhangar1
- कोटा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम आलनिया में अपनी करीब 185 बीघा बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाया। करीब 30 करोड़ रुपए कीमत की इस भूमि पर अवैध रूप से बनी पत्थर की बाउंड्रियों को ध्वस्त कर प्राधिकरण स्वामित्व के बोर्ड लगाए गए। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जाप्ते की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन को वापस प्राधिकरण के नियंत्रण में लिया गया।1