logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुढ़ नगर परिषद में बदहाल सड़क और खुली नाली दे रही हादसों को दावत एक हफ्ते में दूसरी बड़ी घटना गुढ़ नगर परिषद में बदहाल सड़क और खुली नाली दे रही हादसों को दावत एक हफ्ते में दूसरी बड़ी घटना ♦️रीवा : गुढ़ समाचार रीवा जिले के नगर परिषद गुढ़ के अंतर्गत मुख्य मार्ग से सब्जी मंडी की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। इस मार्ग पर एक हफ्ते के भीतर लगातार दूसरी बार मोटरसाइकिल सवार खुली नाली में गिरकर चोटिल हो गया। लगातार बढ़ रही इन दुर्घटनाओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। *चढ़ाई और खुली नाली बनी काल* नगरवासियों के अनुसार मुख्य मार्ग से सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते पर अत्यधिक चढ़ाई और ढलान है।सड़क के ठीक बगल में गहरी और खुली नाली होने के कारण जरा सी चूक होते ही वाहन सीधे नाली में जा गिरते हैं। विगत दिनों एक स्कूटी सवार भी इसी स्थान पर भीषण हादसे का शिकार हुआ था जिसे गंभीर चोटें आई थीं।ताज़ा मामले में मंडी से मुख्य मार्ग की ओर जा रहा एक अन्य बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाली में गिर गया। *प्रशासनिक उदासीनता से आक्रोश* सड़क की बनावट में तकनीकी खामी और सुरक्षा घेरा न होने के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।लोगों का कहना है कि प्रशासन को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। *सीएमओ से निरीक्षण की मांग* नगरवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद सीएमओ तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करें।मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने,चढ़ाई को व्यवस्थित करने और नाली को कवर करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में किसी जनहानि को रोका जा सके।यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ,तो नगरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

15 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    1
    Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बंगाल में सामने आ गई EVM धांधली दोबारा होंगे चुनाव लगेगा राष्ट्रपति शासन?
    1
    बंगाल में सामने आ गई EVM धांधली दोबारा होंगे चुनाव लगेगा राष्ट्रपति शासन?
    user_Neeraj tiwari
    Neeraj tiwari
    पत्रकार हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY
    1
    Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Abhishek Pandey
    1
    Post by Abhishek Pandey
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    18 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नवरात्रि का मेला को देखते हुए रेलवे की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए
    1
    नवरात्रि का मेला को देखते हुए रेलवे की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए
    user_Bharat India 3.0
    Bharat India 3.0
    City Star सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • धरातल पर प्यास दफ्तर में नौटंकी रीवा जिला पंचायत में सदस्य लालमणि त्रिपाठी का एक और ड्रामा वायरल ♦️रीवा : खास समाचार जिला पंचायत कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई।वार्ड क्रमांक 15 के जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें वे एक बार फिर धरना देते नजर आ रहे हैं।गुढ़ क्षेत्र में पानी की भीषण समस्या को मुद्दा बनाकर वे कार्यालय के भीतर ही जमीन पर बैठ गए,लेकिन स्थानीय जनता अब इसे जनहित कम और पब्लिसिटी स्टंट ज्यादा मान रही है। पुराने पैंतरे नया तमाशा यह पहली बार नहीं है जब लालमणि त्रिपाठी ने इस तरह का कदम उठाया है।क्षेत्र के लोग उनकी कार्यशैली से भली-भांति परिचित हैं।इससे पहले भी वे जिला पंचायत सीईओ की गाड़ी के आगे लेट चुके हैं और सामान्य सभा की बैठकों में धरना दे चुके हैं।ताज्जुब की बात यह है कि सालों से इस तरह की हरकतों के बावजूद उनके अपने गृह ग्राम में आज भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। *जनता का सवाल राजनीति या समाधान* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या ये धरने वाकई क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए हैं या सिर्फ आगामी चुनावों की राजनीतिक तैयारी यदि वे इतने वर्षों से सक्रिय हैं,तो धरातल पर उनके प्रयासों का असर क्यों नहीं दिख रहा क्या जिला प्रशासन पर दबाव बनाने का यह तरीका अब सिर्फ हाईलाइट होने का जरिया बन गया है। *जमीनी हकीकत से दूर डिजिटल' नेता* गुढ़ क्षेत्र की जनता का कहना है कि नेताजी सोशल मीडिया पर तो काफी सक्रिय रहते हैं लेकिन जब बात धरातल पर पाइपलाइन बिछाने या जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की आती है,तो उनके दावों की हवा निकल जाती है।बार-बार की जा रही इन हरकतों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी उनकी गंभीरता को कम कर दिया है।क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि यदि लालमणि त्रिपाठी ने जितना समय और ऊर्जा कार्यालयों के अंदर धरने और नौटंकी करने में लगाई है, उसका आधा हिस्सा भी यदि वे विभागीय समन्वय और तकनीकी सुधारों में लगाते तो शायद आज गुढ़ क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर हो गई होती। फिलहाल,यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे सोशल मीडिया की राजनीति का एक और अध्याय करार दे रहे हैं।
    1
    धरातल पर प्यास दफ्तर में नौटंकी रीवा जिला पंचायत में सदस्य लालमणि त्रिपाठी का एक और ड्रामा वायरल
♦️रीवा : खास समाचार
जिला पंचायत कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई।वार्ड क्रमांक 15 के जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें वे एक बार फिर धरना देते नजर आ रहे हैं।गुढ़ क्षेत्र में पानी की भीषण समस्या को मुद्दा बनाकर वे कार्यालय के भीतर ही जमीन पर बैठ गए,लेकिन स्थानीय जनता अब इसे जनहित कम और पब्लिसिटी स्टंट ज्यादा मान रही है।
पुराने पैंतरे नया तमाशा
यह पहली बार नहीं है जब लालमणि त्रिपाठी ने इस तरह का कदम उठाया है।क्षेत्र के लोग उनकी कार्यशैली से भली-भांति परिचित हैं।इससे पहले भी वे जिला पंचायत सीईओ की गाड़ी के आगे लेट चुके हैं और सामान्य सभा की बैठकों में धरना दे चुके हैं।ताज्जुब की बात यह है कि सालों से इस तरह की हरकतों के बावजूद उनके अपने गृह ग्राम में आज भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
*जनता का सवाल राजनीति या समाधान*
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या ये धरने वाकई क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए हैं या सिर्फ आगामी चुनावों की राजनीतिक तैयारी यदि वे इतने वर्षों से सक्रिय हैं,तो धरातल पर उनके प्रयासों का असर क्यों नहीं दिख रहा क्या जिला प्रशासन पर दबाव बनाने का यह तरीका अब सिर्फ हाईलाइट होने का जरिया बन गया है।
*जमीनी हकीकत से दूर डिजिटल' नेता*
गुढ़ क्षेत्र की जनता का कहना है कि नेताजी सोशल मीडिया पर तो काफी सक्रिय रहते हैं लेकिन जब बात धरातल पर पाइपलाइन बिछाने या जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की आती है,तो उनके दावों की हवा निकल जाती है।बार-बार की जा रही इन हरकतों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी उनकी गंभीरता को कम कर दिया है।क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि यदि लालमणि त्रिपाठी ने जितना समय और ऊर्जा कार्यालयों के अंदर धरने और नौटंकी करने में लगाई है, उसका आधा हिस्सा भी यदि वे विभागीय समन्वय और तकनीकी सुधारों में लगाते तो शायद आज गुढ़ क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर हो गई होती।
फिलहाल,यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे सोशल मीडिया की राजनीति का एक और अध्याय करार दे रहे हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    1
    Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY
    1
    Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.