मध्य प्रदेश की अवैध स्लीपर बसों पर मेहरबान है परिवहन विभाग के अधिकारी खाना पूर्ति करके निकलते और छोटे वाहनों पर करते कार्यवाही मध्य प्रदेश की अवैध स्लीपर बसों पर मेहरबानी, छोटे वाहनों पर कार्रवाई कर एआरटीओ ने की खानापूर्ति ईंटों से लदा ट्रैक्टर पकड़ा शाकिर हसन वारसी विश्ववार्ता न्यूज जालौन जालौन। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। मध्य प्रदेश से नियमों को ताक पर रखकर बेरोकटोक दौड़ रहीं अवैध स्लीपर बसों पर शिकंजा कसने के बजाय विभाग सिर्फ छोटे वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है। इसे लेकर क्षेत्र में विभाग के दोहरे रवैये की खासी चर्चा है। मंगलवार को एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच में वाहन के पास फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और मानक नंबर प्लेट नहीं मिले। इसके अलावा नगर की सड़कों पर दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। इन वाहनों में खिड़कियों पर सुरक्षा जाली और अग्निशमन यंत्र जैसे अनिवार्य मानक भी नदारद थे। टीम ने तीनों वाहनों को सीज कर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत ई-चालान और जब्ती की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डग्गामार बसों पर आखिर कब कसेगा शिकंजा? अभियान के बाद स्थानीय नागरिकों ने विभाग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि मध्य प्रदेश से संचालित अवैध स्लीपर बसें बिना वैध परमिट और तय मानकों के धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। बड़े डग्गामार संचालकों पर आंखें मूंदकर केवल छोटे वाहनों को निशाना बनाना विभाग की मंशा पर सवालिया निशान लगाता है।

- जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!! जालौन : जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए1
- 27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, ब्रेकिंग जालौन जालौन में गुटखा खाकर बेहोश हुए युवक की हुई मौत, गुटखा खाते ही अचानक बेहोश हुए युवक को ले जाया गया अस्पताल, सीएचसी कदौरा में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित, युवक को अचानक अटैक पड़ने से जताई जा रही मौत की आशंका, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला।4
- हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।2
- जालौन जिले में अनाथ बेटियों की मदद को आगे आए कई हाथ फिर भी कई सवाल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां 6 अनाथ बेटियों की मदद को लेकर कई समाजसेवी, पत्रकार, तथा प्रशासनिक अधिकारी आगे आए हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं लेकिन यहां एक सवाल यह उठता है कि आखिर इससे पहले इस परिवार पर किसी की निगाह क्यों नहीं पहुंची जिम्मेदारी किसकी और लापरवाही पर कार्रवाई क्यों नहीं1
- जालौन के जालौन हरदोई गुर्जर रोड पर छानी खास के पास ठेका के बगल में एक अल्टो अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मामला जालौन की छानी खास गांव के पास का जालौन के जालौन हरदोई गुर्जर रोड पर छानी खास के पास ठेका के बगल में एक अल्टो अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मामला जालौन की छानी खास गांव के पास का1
- गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!! जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।1