ज़िले में शुक्रवार रहा घटनाओं से भरा दिन, हत्या, संदिग्ध मौत और सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता सिंगरौली - शुक्रवार का दिन सिंगरौली जिले के लिए बेहद भयावह साबित हुआ। महज एक दिन के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने और तीन अलग-अलग सड़क हादसों जैसी पांच बड़ी घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर दिया। सुबह से देर शाम तक लगातार सामने आई घटनाओं ने आमजन में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया। इन घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर बल्कर की टक्कर से युवक की मौत, लगा जाम दिन की सबसे बड़ी घटना जियावन थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास स्थित रीवा-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर हुई। तेज रफ्तार बल्कर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। कई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया गया। चितरंगी में युवक की धारदार हथियार से हत्या चितरंगी थाना क्षेत्र के वर्दी गांव में गुरुवार देर रात 24 वर्षीय बल्लू यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मोरवा में कार के भीतर मिला युवक का शव मोरवा थाना क्षेत्र के अय्यप्पा मंदिर के समीप खड़ी एक कार के भीतर 29 वर्षीय सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ लड्डू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। बरगवां में कुत्ते से टकराकर बाइक चालक गंभीर घायल बरगवां थाना क्षेत्र के बेटहाड़ाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। गड़ाखांड़ बाजार के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक गड़ाखांड़ बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बंधौरा निवासी युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक बाइक के बेहद करीब आ गया, लेकिन युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा घायल की मदद की। एक ही दिन में हत्या, संदिग्ध मौत और लगातार हुए सड़क हादसों ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतें और घायल होने की घटनाएं जहां प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं, वहीं हत्या और संदिग्ध मौत जैसे मामलों ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी मामलों में पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि हत्या और संदिग्ध मौत के मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अब जिलेवासियों की निगाहें पुलिस जांच और दोषियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। .........
ज़िले में शुक्रवार रहा घटनाओं से भरा दिन, हत्या, संदिग्ध मौत और सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता सिंगरौली - शुक्रवार का दिन सिंगरौली जिले के लिए बेहद भयावह साबित हुआ। महज एक दिन के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने और तीन अलग-अलग सड़क हादसों जैसी पांच बड़ी घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर दिया। सुबह से देर शाम तक लगातार सामने आई घटनाओं ने आमजन में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया। इन घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर बल्कर की टक्कर से युवक की मौत, लगा जाम दिन की सबसे बड़ी घटना जियावन थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास स्थित रीवा-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर हुई। तेज रफ्तार बल्कर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। कई
घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया गया। चितरंगी में युवक की धारदार हथियार से हत्या चितरंगी थाना क्षेत्र के वर्दी गांव में गुरुवार देर रात 24 वर्षीय बल्लू यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मोरवा में कार के भीतर मिला युवक का शव मोरवा थाना क्षेत्र के अय्यप्पा मंदिर के समीप खड़ी एक कार के भीतर 29 वर्षीय सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ लड्डू का शव मिलने से इलाके में सनसनी
फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। बरगवां में कुत्ते से टकराकर बाइक चालक गंभीर घायल बरगवां थाना क्षेत्र के बेटहाड़ाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। गड़ाखांड़ बाजार के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक गड़ाखांड़ बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बंधौरा निवासी युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक बाइक के बेहद करीब आ गया, लेकिन युवक ने सूझबूझ
दिखाते हुए समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा घायल की मदद की। एक ही दिन में हत्या, संदिग्ध मौत और लगातार हुए सड़क हादसों ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतें और घायल होने की घटनाएं जहां प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं, वहीं हत्या और संदिग्ध मौत जैसे मामलों ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी मामलों में पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि हत्या और संदिग्ध मौत के मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अब जिलेवासियों की निगाहें पुलिस जांच और दोषियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। .........
- 🚨 सोनभद्र: खेत में घोड़ा बांधने को लेकर खूनी संघर्ष बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हुए हमले में दो लोग घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। #Sonbhadra #Babhni #BreakingNews 🚔⚠️1
- *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆* *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆*1
- सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा में शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक में जनसैलाब उमड़ा, सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा के निकट तुमिया में मुन्ना गुरुभाई जी के निवास स्थान पर विगत लास्ट महिने के अन्तंराल में आज शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सम्पन्न किया।इस आयोजन में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गुरुभाई-बहन मिलकर इस आयोजन को लेकर विशेष चर्चा कि शिव गुरु कार्य में गति लाऐ।जिन जिन क्षेत्रों में शिव शिष्यता का संदेश नहीं पहुंचा हो तो घर घर जाकर उनको शिव शिष्य बनाने का संदेशा दें।कि शिव आदि गुरु है जगत गुरु हैं,जगत में हर मनाव का अधिकार है कि सहजता से समर्पण भाव से होकर शिव गुरु अपना बना सकते हैं।और अपने जीवन में सारे दुःख परेशानियां से मुक्त होंगे।।इसी दौरान मंच संचालन कर्ता निहालचंद गुरुभाई ने मुख्य अगिले शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सबिता गुरुबहन के निवास स्थान पर होना सुनिश्चित किया हैं।इस कार्यक्रम में शामिल रहे सुरेन्द्र जी,राजेश विश्वकर्मा गुरुभाई,अशोक याद,डां रमेश चंद्र डाला से कन्हैया लाल गुरुभाई अन्य गुरुभाई-बहन उपस्थित रहे।2
- नवीन परती की भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर खाली कराने की मांग पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग । गांव निवासी धीरज तिवारी ने शुक्रवार को मड़िहान एसडीएम को को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के गाटा संख्या 2901 में 0.407 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर एक व्यक्ति जबरन कब्ज़ा कर खेती कर रहा है । गांव के हित में ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है । धीरज ने बताया कि उसी भूमि से रास्ता हुआ करता था जिसे तारबंदी कर घेर लिया गया और अब उसपर खेती की जा रही है । मड़िहान एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है नवीन परती पर अतिक्रमण होगा तो खाली कराया जायेगा ।2
- सिंगरौली: नशा मुक्ति अभियान 2.0 का हुआ समापन पंचायत राज्यमंत्री श्री राधा सिंह ने किया जनजागरूकता का आह्वान। सिंगरौली: आप को बता दें कि थाना चितरंगी अंतर्गत ग्राम करथुआ पंचायत भवन में "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" अभियान के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- सिंगरौली: हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल बंधौरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, वारदात के बाद से चल रहे थे फरार। लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से किया था घायल। सिंगरौली: हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल बंधौरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, वारदात के बाद से चल रहे थे फरार। लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से किया था घायल। सिंगरौली। माड़ा थाना अंतर्गत बंधौरा चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल पचौर भेज दिया। यह कार्रवाई एसपी सियाज केएम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बंधौरा उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस के अनुसार 7 जून को रमाकर शाह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कर्सुआराजा कनपुरा टोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रामनरेश शाह, रविंद्र शाह, राममिलन शाह और रामजनम शाह ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। हमले में जगसेन शाह को गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने 29 जुलाई को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद कर जब्त कीं। 30 जुलाई को सभी आरोपियों को बैढ़न न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया। उक्त1