सीधी के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय पर दुष्कर्म का केस दर्ज, बिहार की युवती ने लगाए गंभीर आरोप; आरोपी ने बताया साजिश मध्य भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य प्रदेश / पटना सीधी/पटना: मध्य प्रदेश के सीधी जिले (मड़वास) के चर्चित कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा (शिव मूरत देव जी महाराज) के खिलाफ पटना (बिहार) के गर्दनीबाग थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ खिलाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यज्ञ में हुई थी मुलाकात, B.Ed. एडमिशन के नाम पर ₹1 लाख ठगे पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2012-13 में अपने मामा के घर आयोजित शतचंडी यज्ञ के दौरान उसकी मुलाकात सीधी के नरगी गांव निवासी कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय से हुई थी। वर्ष 2023 में B.Ed. में दाखिले को लेकर चर्चा होने पर आरोपी ने सीधी के परिचित कॉलेज व यूनिवर्सिटी में फीस में छूट और सिर्फ परीक्षा देने आने का झांसा दिया। आरोप है कि एडमिशन के नाम पर उसने युवती से ₹1 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और मानसिक दबाव का आरोप पीड़िता का आरोप है कि 5 जून 2024 को वह B.Ed. की परीक्षा देने सीधी आई थी। 28 जून को परीक्षा खत्म होने के बाद 29 जून को आरोपी उसे अपने गांव नरगी ले गया, जहां खाने व लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर दूसरी गोली दी गई, जिससे शरीर शिथिल हो गया। पीड़ित युवती का कहना है कि वह होश में थी लेकिन विरोध करने की स्थिति में नहीं थी, जिसके बाद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अध्यात्म/प्रेम का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश की। 23 अगस्त 2025 को आरोपी ने अचानक संबंध खत्म कर दिए और शादी से साफ इनकार कर दिया। नेताओं से पहुंच का हवाला देकर धमकियां पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कहा गया कि 'विधायक, सांसद और मंत्रियों' से पहचान होने के कारण पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को पीड़िता ने पटना के गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी कथावाचक का पक्ष: सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय ने इसे अपनी सामाजिक और धार्मिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि: "मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। यह विरोधियों की साजिश है। मुझे पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सत्य की जीत होगी।" पुलिस का बयान: मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया: "बिहार में मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। हालांकि, संबंधित एफआईआर (FIR) अभी हमारे थाने ट्रांसफर होकर नहीं आई है। जैसे ही एफआईआर प्राप्त होगी, नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की2
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। बिहार के होने के कारण पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- मां शारदा धाम में जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की जन चौपाल, नशा मुक्ति सायबर सुरक्षा सड़क सुरक्षा, महिला अपराधों सहित अन्य विषयों पर जनता को किया जागरूक1
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, सतना- मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, गाड़ी की लाइट से सड़क के नीचे झाड़ियों में घुसा बाघ, 2 से 3 वर्ष के बीच बताई जा रही टाइगर की उम्र, क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग ने सूचना उपरांत गश्ती के निर्देश किये जारी।*1
- अमरपाटन विधायक डाॅ. राजेंद्र सिंह के नेत्तृत्व में किसानों की समस्या को लेकर जन आंदोलन,1
- सतना: स्कूल जा रही 2 छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस *सतना: स्कूल जा रही 2 छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस* घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास की गलियों और मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बिना नंबर की बुलेट सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। *परिजनों में भारी आक्रोश* दिनदहाड़े हुई इस घटना से छात्राओं के परिजनों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। #BreakingNews #CrimeNews #LatestNews #SatnaCrime #MPCrime #CrimeAgainstWomen #WomenSafety #PoliceAction1