पटेरा में हर्षोल्लास के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस पटेरा में हर्षोल्लास के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस पटेरा नगर में मुस्लिम समाज द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं फल-पानी वितरित कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तहे दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे जुलूस के दौरान नगर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पटेरा नगर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस ने दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश।

- रक्षाबंधन से पहले कुम्हारी बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी रक्षाबंधन से पहले कुम्हारी बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी कुम्हारी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुम्हारी नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार से पूर्व बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। दुकानों पर तरह-तरह की आकर्षक राखियों के साथ रुमाल, नैपकिन, तौलिया, टॉवल, बच्चों के खिलौने और अन्य उपहार सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार में दुकानदारों ने भी राखी, मिठाई और उपहार सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की है। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।1
- दमोह तेंदूखेड़ा आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDOP और TI के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च1
- दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- बनवार में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मुख्य मार्गो से निकाला जुलूस,पुलिस बल की रही उपस्थिति।3
- देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- हटा रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....1