logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण कौआकोल(नवादा) कौआकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत बरौन-भुआलटांड़ मुख्य पथ पर यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान खड़सारी पंचायत के कदहर गांव निवासी बिजली राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राहुल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और रोजाना बालू ढुलाई का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर वापस अपने गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रैक्टर इंजन व डाला सहित सड़क किनारे पलट गया और लगभग आठ फीट नीचे खेत में चला गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कौआकोल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। जवान बेटे की मौत की घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

5 hrs ago
user_अभिषेक कुमार पत्रकार
अभिषेक कुमार पत्रकार
Local News Reporter मेसकौर, नवादा, बिहार•
5 hrs ago
e09c2037-3210-4ea0-8695-9848cae5ee09

बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण कौआकोल(नवादा) कौआकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत बरौन-भुआलटांड़ मुख्य पथ पर यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान खड़सारी पंचायत के कदहर गांव निवासी बिजली राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राहुल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और रोजाना बालू ढुलाई का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर वापस अपने गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रैक्टर इंजन व डाला सहित सड़क किनारे पलट गया और लगभग आठ फीट नीचे खेत में चला गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कौआकोल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। जवान बेटे की मौत की घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोबिंदपुर प्रखंड हेतु कमालपुर गांव स्थित स्कूल के बच्चे से भरे वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट गई जिससे एक बच्चे को घटना स्थल पर ही मौत होगया
    1
    गोबिंदपुर प्रखंड हेतु कमालपुर गांव स्थित स्कूल के बच्चे से भरे वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट गई  जिससे एक बच्चे को घटना स्थल पर ही मौत होगया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • " महाबोधि कॉलेज बेलागंज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों का नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन हेतु अंतिम गुहार " आप ही ने अनुदान दिया और आपसे ही वेतनमान, पेंशन की आश लगाये सूबे के अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज सम्पूर्ण बिहार में अपने- अपने कॉलेज में नीतीश सरकार की 14 अप्रैल 2026 को होने वाले अंतिम कैबिनेट की बैठक में इसकी घोषणा करने की मांग हेतु एकजुट होकर आवाज बुलंद किया। इसी क्रम में गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के महाबोधि कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन के लिए गुहार लगाई। कार्यक्रम में शामिल महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार, प्रो विजय कुमार मिट्ठू, प्रो बैदेही शरण, प्रो विनोद कुमार टुनी, प्रो मदन कुमार, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो सुनील कुमार, प्रो बृजेश शर्मा, डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो संजू कुमारी, प्रो नयन तारा, प्रो अश्विनी कुमार, प्रो राजीव कुमार, प्रो अजय कुमार, प्रो दिनेश सिंह, प्रो सुभाषचंद्र शरस, प्रो नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार, प्रो मोहम्मद ऐहसान, प्रो सूर्यदेव यादव, प्रो प्रतिमा कुमारी, सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में राम अनुज शर्मा, भूषण शर्मा, निशांत मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, रामधनी यादव, अभिषेक कुमार, अशोक शर्मा, बैकुंठ शर्मा, निमिष भारद्वाज,रामजी सिंह, त्रिपुरारी सिंह, राम किशोर सिंह संजय शर्मा, आदि ने कहा की पिछले चालीस वर्षों से राज्य में संचालित सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के लगातार मांग के उपरांत 2008 में नीतीश सरकार द्वारा ही छात्रों के परीक्षा फल के आधार पर लेट लतीफ अनुदान की शुरुआत की गई, जो अभी 2017 तक ही मिला है, उसमें भी 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का अनुदान बाकी है। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कहा विगत कुछ महीनों पहले माननीय पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच से एक फैसला आया कि बिहार के सभी सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकारी कॉलेज के तर्ज़ पर समान वेतनमान एवं पेंशन फैसले के तीन माह के भीतर दिया जाये, परंतु राज्य सरकार तीन महीने के अंतिम दिन माननीय सुप्रिम कोर्ट में चली गई, तथा सूबे के सैकड़ों कॉलेज भी सुप्रीम कोर्ट में अपना, अपना आवेदन जमा कर फैसले की आश लगाये हुए हैं। नीतीश सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंड में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने हेतु जिन- जिन प्रखंडों में सरकारी और अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज है उसे छोड़ शेष 211 प्रखंडों जहां किसी तरह का डिग्री कॉलेज नहीं है वहाँ जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है, दुसरी ओर अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन किया गया है, परंतु उस कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। सूबे के सभी अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज अपने- अपने कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से अंतिम गुहार लगाए हैं, ताकि 14 अप्रैल के शाम में इनकी कैबिनेट की अंतिम बैठक में वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो सके। भवदीय डॉ अरविंद कुमार ( प्राचार्य) प्रो विजय कुमार मिट्ठू ( विभागाध्यक्ष) महाबोधि कॉलेज, बेला गंज, गया जी, बिहार।
    1
    " महाबोधि कॉलेज बेलागंज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों का नीतीश सरकार से वेतनमान,  पेंशन हेतु अंतिम गुहार "
आप ही ने अनुदान दिया और आपसे ही वेतनमान, पेंशन की आश लगाये सूबे के अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज सम्पूर्ण बिहार में अपने- अपने कॉलेज में नीतीश सरकार की 14 अप्रैल 2026 को होने वाले अंतिम कैबिनेट की बैठक में इसकी घोषणा करने की मांग हेतु एकजुट होकर आवाज  बुलंद किया। 
इसी क्रम में गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के महाबोधि कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन के लिए गुहार लगाई। 
कार्यक्रम में शामिल महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार, प्रो विजय कुमार मिट्ठू,  प्रो बैदेही शरण,  प्रो विनोद कुमार टुनी,  प्रो मदन कुमार, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो सुनील कुमार, प्रो बृजेश शर्मा,  डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो संजू कुमारी,  प्रो नयन तारा,  प्रो अश्विनी कुमार,  प्रो राजीव कुमार, प्रो अजय कुमार, प्रो दिनेश  सिंह,  प्रो सुभाषचंद्र शरस, प्रो नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रो संजय कुमार पांडेय,  प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार,  प्रो मोहम्मद ऐहसान, प्रो सूर्यदेव यादव, प्रो प्रतिमा कुमारी, सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में राम अनुज शर्मा,  भूषण शर्मा, निशांत मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, रामधनी यादव, अभिषेक कुमार,  अशोक शर्मा,  बैकुंठ शर्मा, निमिष भारद्वाज,रामजी सिंह,  त्रिपुरारी  सिंह, राम किशोर सिंह संजय शर्मा, आदि ने कहा की पिछले चालीस वर्षों से राज्य में संचालित सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के लगातार मांग के उपरांत 2008 में नीतीश सरकार द्वारा ही छात्रों के परीक्षा फल के आधार पर लेट लतीफ अनुदान की शुरुआत की गई,  जो अभी 2017 तक ही मिला है,  उसमें भी 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का अनुदान बाकी है। 
शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कहा विगत कुछ महीनों पहले माननीय पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच से एक फैसला आया कि बिहार के सभी  सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकारी कॉलेज के तर्ज़ पर समान वेतनमान एवं पेंशन फैसले के तीन माह के भीतर दिया जाये,  परंतु राज्य सरकार तीन  महीने के अंतिम  दिन माननीय सुप्रिम कोर्ट में चली गई,  तथा सूबे के सैकड़ों कॉलेज भी सुप्रीम कोर्ट में अपना,  अपना आवेदन जमा कर फैसले की आश लगाये हुए हैं। 
नीतीश सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंड में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने हेतु जिन- जिन प्रखंडों में सरकारी और अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज है उसे छोड़ शेष 211 प्रखंडों जहां किसी तरह का डिग्री कॉलेज नहीं है वहाँ जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है,  दुसरी ओर अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार  के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन किया गया है, परंतु उस कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। 
सूबे के सभी अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज अपने- अपने कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से अंतिम गुहार  लगाए हैं, ताकि 14 अप्रैल के शाम में इनकी  कैबिनेट की अंतिम  बैठक में वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो सके। 
भवदीय 
डॉ अरविंद कुमार 
( प्राचार्य)
प्रो विजय कुमार मिट्ठू 
( विभागाध्यक्ष)
महाबोधि कॉलेज,  बेला गंज,  गया जी,  बिहार।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    5 hrs ago
  • Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।
    1
    Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे गए थे। 13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।
    2
    रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर ।
बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे  गए थे।  13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे  पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    1 hr ago
  • विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान संजय वर्मा नवादा (हिसुआ) सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम
    2
    विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान
संजय वर्मा
नवादा (हिसुआ)
सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    23 hrs ago
  • कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोतिया बार में बाबा साहेब 135 व जयंती के रूप में मनाया गया जिसमें से लोग की उमड़ी भीड़ अब देख सकते हैं वीडियो में पूरी रिपोर्ट गाना के माध्यम से एवं नाटक के माध्यम से विकिपीडिया रिपोर्ट
    1
    कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोतिया बार में बाबा साहेब 135 व जयंती के रूप में मनाया गया जिसमें से लोग की उमड़ी भीड़ अब देख सकते हैं वीडियो में पूरी रिपोर्ट गाना के माध्यम से एवं नाटक के माध्यम से विकिपीडिया रिपोर्ट
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • आज एक नवादा जिला के गोबिंदपुर थाना अंतर्गत कमालपुर गांव के नियर स्कूल बच्चे से भरी वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट है जिससे घटना आस्थालनपर जिनक बच्चे की मौतों हो गया
    1
    आज एक नवादा जिला के गोबिंदपुर थाना अंतर्गत कमालपुर गांव के नियर स्कूल बच्चे से भरी वाहन अनियंत्रित होकर गढ़े में जाकर पलट है जिससे घटना आस्थालनपर जिनक बच्चे की मौतों हो  गया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.