logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्व. अखिलेश कुमार की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि संजय वर्मा, नवादा | 31 मार्च नवादा के पथरा इंग्लिश स्थित जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज के सभा कक्ष में मंगलवार को स्व. अखिलेश कुमार के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों एवं पंथों के धर्मगुरुओं ने भाग लेकर अपने-अपने तरीके से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. अखिलेश कुमार, पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद एवं सदर विधायक विभा देवी के छोटे सुपुत्र थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म के धर्मगुरुओं के साथ-साथ प्रजापति ब्रह्मकुमारी एवं कबीरपंथ सहित विभिन्न पंथों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने “अखिलेश कुमार अमर रहें” के नारे लगाए और उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राजबल्लभ प्रसाद, उनकी धर्मपत्नी विभा देवी सहित शोकाकुल परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि ईश्वर ने हमारे प्रिय को हमसे छीन लिया, लेकिन उनकी यादें सदैव हृदय में जीवित रहेंगी। वहीं, भावुक होते हुए राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि पुत्र की अल्पायु में मृत्यु से वे आहत जरूर हैं, लेकिन टूटे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्व. अखिलेश की अधूरी इच्छाओं को पूरा करना ही अब उनका जीवन लक्ष्य होगा। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत ब्रह्मभोज का आयोजन भी किया गया।

7 hrs ago
user_Sanjay Verma
Sanjay Verma
बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
7 hrs ago
112fee21-adcd-4b82-99dc-d5ec07fdf651

स्व. अखिलेश कुमार की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि संजय वर्मा, नवादा | 31 मार्च नवादा के पथरा इंग्लिश स्थित जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज के सभा कक्ष में मंगलवार को स्व. अखिलेश कुमार के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों एवं पंथों के धर्मगुरुओं ने भाग लेकर अपने-अपने तरीके से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. अखिलेश कुमार, पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद एवं सदर विधायक विभा देवी के छोटे सुपुत्र थे। उनके निधन से

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म के धर्मगुरुओं के साथ-साथ प्रजापति ब्रह्मकुमारी एवं कबीरपंथ सहित विभिन्न पंथों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने “अखिलेश कुमार अमर रहें” के नारे लगाए और उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राजबल्लभ प्रसाद, उनकी धर्मपत्नी विभा देवी सहित शोकाकुल परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को

पूरा करने का संकल्प लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि ईश्वर ने हमारे प्रिय को हमसे छीन लिया, लेकिन उनकी यादें सदैव हृदय में जीवित रहेंगी। वहीं, भावुक होते हुए राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि पुत्र की अल्पायु में मृत्यु से वे आहत जरूर हैं, लेकिन टूटे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्व. अखिलेश की अधूरी इच्छाओं को पूरा करना ही अब उनका जीवन लक्ष्य होगा। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत ब्रह्मभोज का आयोजन भी किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेल के पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव बेल के पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गांव के निवासी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक बीते दिन दोपहर में घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। बाद में खोजबीन के दौरान गांव के बाहर पेड़ से बंधा उसका शव देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय समाजसेवी रणविजय उर्फ बिगन सिंह ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उनका कहना है कि यदि यह आत्महत्या होती तो शव जमीन से कुछ ऊंचाई पर लटका होता, जबकि यहां मृतक को खड़ा कर हाथ बांधे गए थे। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद लेने की तैयारी में है और सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया
    4
    बेल के पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
संजय वर्मा 
नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव बेल के पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
गांव के निवासी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक बीते दिन दोपहर में घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। बाद में खोजबीन के दौरान गांव के बाहर पेड़ से बंधा उसका शव देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय समाजसेवी रणविजय उर्फ बिगन सिंह ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उनका कहना है कि यदि यह आत्महत्या होती तो शव जमीन से कुछ ऊंचाई पर लटका होता, जबकि यहां मृतक को खड़ा कर हाथ बांधे गए थे।
फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद लेने की तैयारी में है और सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • #Video​ खोजले चलौ पुलिसिया #Raushan​ Rohi & Srishti Bharti | F.t Akshara Singh | Khojle Chalo Policeya
    1
    #Video​ खोजले चलौ पुलिसिया #Raushan​ Rohi & Srishti Bharti | F.t Akshara Singh | Khojle Chalo Policeya
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। अपने संबोधन में उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत और उसके वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने शिक्षा, संस्कृति और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं।
    1
    नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला।
अपने संबोधन में उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत और उसके वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रपति ने शिक्षा, संस्कृति और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बिहार, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • भोले भाले इंसान फ़श गए राधा स्वामी कम्पनी के दलालो के चाकर में ऐ मामला नवादा जिला के सिरदला प्रखंड का है जो अपनी बीती हुई बातो को मीडिया के सामने रख रहा जनता
    1
    भोले भाले इंसान फ़श गए राधा स्वामी  कम्पनी के दलालो के चाकर में ऐ मामला नवादा जिला के सिरदला प्रखंड का है जो अपनी बीती हुई बातो को मीडिया के सामने रख रहा जनता
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार शरीफ - Nitish Kumar के इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसे “नीतीश युग” के एक अहम अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में अब आगे की रणनीति और नई सरकार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    1
    बिहार शरीफ - Nitish Kumar के इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
इसे “नीतीश युग” के एक अहम अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में अब आगे की रणनीति और नई सरकार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    16 hrs ago
  • परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक युवक को घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक को उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। #News Of Nawada #Sirdala News #news
    1
    परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक युवक को घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक को उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
#News Of Nawada 
#Sirdala News 
#news
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • @नवादा #शिक्षक नेता अशोक कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त #विदाई समारोह में शामिल हुए मंत्री संजय कुमार पासवान #मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी #MLC नीरज कुमार #पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार #MLC और शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी...!
    4
    @नवादा #शिक्षक नेता अशोक कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त #विदाई समारोह में शामिल हुए मंत्री संजय कुमार पासवान #मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी #MLC नीरज कुमार #पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार #MLC और शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    8 hrs ago
  • भौजी पहली बार शहर आई है
    1
    भौजी पहली बार शहर आई है
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहारशरीफ: गोरक्षिणी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि भानु प्रकाश जी ने शिक्षकों को छात्र-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और आदर्श आचरण पर बल दिया।
    1
    बिहारशरीफ: गोरक्षिणी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि भानु प्रकाश जी ने शिक्षकों को छात्र-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और आदर्श आचरण पर बल दिया।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बिहार, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.