चेवाड़ा प्रखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अंचल कमिटी की बैठक रविवार को आजाद मैदान के सामने चौताल पर सुजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई चेवाड़ा प्रखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अंचल कमिटी की बैठक रविवार को आजाद मैदान के सामने चौताल पर सुजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में बढ़ते अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह खेत मजदूर यूनियन के जिला नेता विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद अपराध चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेखपुरा में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और शासन-प्रशासन नाम की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 मई को सामाजिक कार्यों से लौटने के दौरान अपराधियों ने घात लगाकर प्रभात कुमार पांडेय के वाहन पर गोली चला दी थी। हालांकि उस दिन एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी को लेकर पार्टी ने पुलिस प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए 25 मई को शेखपुरा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जन आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सीपीआई अंचल सचिव गुलेश्वर यादव ने बताया कि प्रदर्शन की तैयारी के लिए सभी शाखाओं की बैठकें निर्धारित कर दी गई हैं। साथ ही 16 से 20 मई तक गांव-गांव पदयात्रा चलाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अंचल कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित। बैठक का कार्यक्रम रविवार के शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।

- शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के शेखूपुर बाजार में एग रोल खाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के शेखूपुर बाजार में एग रोल खाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान शेखूपुर बाजार निवासी गणेश हलवाई के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल अमित कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुर सराय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना को लेकर घायल युवक के बयान पर शेखोपुर सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर सरिता कुमारी ने आरोपी इम्तियाज आलम और उसके पुत्र छोटू आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शेखूपुर बाजार के निवासी बताए गए हैं।कांड की अनुसंधान पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि अमित कुमार एक फास्ट फूड दुकान में एग रोल खा रहा था। इसी दौरान छोटू आलम अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अमित पर शराब पीने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छोटू आलम ने चाकू निकालकर अमित के सीने में दो बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार पिता-पुत्र को रविवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए शेखपुरा जेल भेज दिया गया।1
- बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर वे सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य में गहमागहमी बढ़ गई है।1
- बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शेखपुरा में CNG और बैटरी वाहनों को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगेंगे और राज्य के सभी मुख्यालयों से सरकारी बस सेवा शुरू होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को रोजगार के नए अवसर और आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।1
- पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी दयनीय स्थिति के लिए सत्ताधारी BJP-JDU गठबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।1
- Dhruv Rathi Ne pm ki dhoti khol Di uske Kale purje pardafash Ho Gaya PM Modi ki pardafash karte hue Dhruv Rathi ab pura video dekhen maja a jaega1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के b.ed कॉलेज के सभी सड़क हादसा एक की मौत दो घायल। लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद मांझी के रूप में हुई है। तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही थी।वहीं मोहित कुमार और अजय कुमार को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। बताया गया कि तीनों कार से क्यूल नदी में आयोजित विष्णु महायज्ञ देखने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- करंडे थाना कांड संख्या 83/23 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया करंडे थाना कांड संख्या 83/23 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव निवासी बुंडी यादव के पुत्र पवन यादव के रूप में की गई है। करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से मामले में फरार चल रहा था। इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 83/23 में आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।1