logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाजीपुर में निबंध प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों की समझ प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : हाजीपुर शहर स्थित एसएस गर्ल्स हाई स्कूल में मंगलवार को SG News की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की करीब 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी सोच, रचनात्मकता और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता को शब्दों में अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में साइबर क्राइम, वैशाली का वर्णन और महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय रखे गए थे। छात्राओं ने इन विषयों पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा तथा वैशाली की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर छात्राओं की अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय एवं साइबर थाना डीएसपी चांदनी सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण के अलावा कन्हैया शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला, प्राचार्य केके कृष्णा, रूपेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, रचनात्मकता और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करती हैं। विशेष रूप से साइबर क्राइम और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर छात्राओं की भागीदारी सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने छात्राओं में नई ऊर्जा और आगे बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह भी जगाया।

56 min ago
user_H2H News
H2H News
Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
56 min ago
03184550-f11e-4578-9b90-a2cc9d9e91e2

हाजीपुर में निबंध प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों की समझ प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : हाजीपुर शहर स्थित एसएस गर्ल्स हाई स्कूल में मंगलवार को SG News की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की करीब 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी सोच, रचनात्मकता और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता को शब्दों

620ee5c4-60a6-43d6-89f4-5299510d12ae

में अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में साइबर क्राइम, वैशाली का वर्णन और महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय रखे गए थे। छात्राओं ने इन विषयों पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा तथा वैशाली की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर छात्राओं की अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय एवं साइबर

506d7f9f-25e4-4d89-b9d8-46c3f69099f2

थाना डीएसपी चांदनी सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण के अलावा कन्हैया शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला, प्राचार्य केके कृष्णा, रूपेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं

4c5ba080-899c-4dc6-9e56-31278ae2be14

रहतीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, रचनात्मकता और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करती हैं। विशेष रूप से साइबर क्राइम और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर छात्राओं की भागीदारी सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने छात्राओं में नई ऊर्जा और आगे बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह भी जगाया।

More news from Muzaffarpur and nearby areas
  • Post by BIHAR NEWS NOW
    1
    Post by BIHAR NEWS NOW
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    33 min ago
  • Post by Lalit Kumar
    1
    Post by Lalit Kumar
    user_Lalit Kumar
    Lalit Kumar
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था . . #बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था . . #बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia
    1
    राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था 
.
.
#बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia
राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था 
.
.
#बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती! बड़ा सियासी घमासान? #सम्राटचौधरी #बिहारन्यूज़ #BiharPolitics #BiharNews #खुलीचुनौती #बड़ाखुलासा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती! बड़ा सियासी घमासान? #सम्राटचौधरी #बिहारन्यूज़ #BiharPolitics #BiharNews #खुलीचुनौती #बड़ाखुलासा
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती! बड़ा सियासी घमासान?
#सम्राटचौधरी #बिहारन्यूज़ #BiharPolitics #BiharNews #खुलीचुनौती #बड़ाखुलासा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती! बड़ा सियासी घमासान?
#सम्राटचौधरी #बिहारन्यूज़ #BiharPolitics #BiharNews #खुलीचुनौती #बड़ाखुलासा
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी
    1
    हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी
हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • राइट टू रिकॉल अखबार का विज्ञापन जिसमें वोटरों से सांसदों को SMS से आदेश भेजने के लिए कहा गया
    1
    राइट टू रिकॉल अखबार का विज्ञापन जिसमें वोटरों से सांसदों को SMS से आदेश भेजने के लिए कहा गया
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर में द"र्दनाक हा"दसा सेप्टिक टैंक में द"म घुटने से 2 मजदूरों की मौ"त बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की च"पेट में सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल! #Muzaffarpur #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #AccidentNews
    1
    मुजफ्फरपुर में द"र्दनाक हा"दसा सेप्टिक टैंक में द"म घुटने से 2 मजदूरों की मौ"त बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की च"पेट में सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल!

#Muzaffarpur #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #AccidentNews
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    23 hrs ago
  • lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do
    1
    lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do
    user_Lalit Kumar
    Lalit Kumar
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव । किए आर्थिक मदद। जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव बदिया गांव में बाढ़ की भयावह तस्वीर देखी, दलित-महादलित टोले के लोगों से जाना हाल; हसनपुर में महिलाओं व लड़कियों ने सौंपा ज्ञापन बाढ़ पीड़ितों के बीच 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, रामप्रवेश राम के परिजनों को दी 10 हजार की मदद मोहिउद्दीननगर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ की जमीनी स्थिति का अंदाजा उस समय हुआ, जब कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव के दलित-महादलित टोले तक पहुंचने के दौरान सांसद की नाव रास्ते में जंगल के बीच फंस गई। चारों ओर बाढ़ का पानी और घना जंगल होने के कारण नाव का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद नाव को निकाला गया और पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सके। नाव के जंगल में फंसने की घटना ने क्षेत्र में बाढ़ की भयावहता और संपर्क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। जिन इलाकों में सामान्य दिनों में सड़क और पगडंडियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है, वहां इस समय लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बदिया गांव तक पहुंचने के दौरान सामने आई यह स्थिति बताती है कि बाढ़ ने ग्रामीण जीवन को किस कदर प्रभावित किया है। बदिया के दलित-महादलित टोले में पहुंचे काफी मशक्कत के बाद नाव से बदिया गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दलित-महादलित टोले में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्थिति जानी और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भोजन, आवागमन, आर्थिक संकट, पशुओं के चारे और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। पप्पू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता के अनुसार मदद का सिलसिला जारी रहेगा। हसनपुर में महिलाओं और लड़कियों से संवाद बदिया गांव के बाद सांसद हसनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने घर-गृहस्थी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बताईं। लड़कियों ने भी बाढ़ के कारण शिक्षा, आवागमन और अन्य परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हो रही बदहाली और अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डूबने से हुई मौत पर परिवार को सहायता बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले रामप्रवेश राम के परिजनों से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए। सांसद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राहत-बचाव व्यवस्था पर सरकार को घेरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद पप्पू यादव ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के लिए भले ही सब कुछ “चंगा सी” हो, लेकिन जमीन पर गरीब परिवारों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। उनके अनुसार, बाढ़ में घर-बार डूबे हुए हैं, आवागमन ठप है और लोगों के सामने भोजन, पशुचारा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं खड़ी हैं। “गरीब की जिंदगी को नासूर बना दिया” पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नेताओं को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा वोट और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जनता के बीच खड़ा होना चाहिए, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी को नासूर बना दिया गया है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को केवल सरकारी दावों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहत कार्यों को जमीन पर तेज करने की जरूरत बताई। चिराग और तेजस्वी को बताया ‘युवराज’ पप्पू यादव ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों को “युवराज” बताया। उन्होंने कहा, “एक से हाजीपुर नहीं संभल रहा है और एक से राघोपुर। सत्ता और विपक्ष दोनों सोये हुए हैं।” उन्होंने कहा कि हाजीपुर और राघोपुर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। बाढ़ जैसी आपदा किसी पार्टी या राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का विषय है। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, भोजन, आवागमन की सुविधा, पशुओं के लिए चारा और आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणा करने से लोगों की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि राहत सामग्री और सहायता को वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है। दौरे के दौरान प्रेम कुमार, राजेन्द्र राय, अरविन्द राय, चंद्रशेखर राय, सुशील कुमार, पिंटू यादव, ज्ञान सौरभ उर्फ ज्ञानु, संतोष राम, ओमप्रकाश राम, सुबोध राय, रामप्रवेश राय, अमित दास, अनुज कुमार, डोमन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव । किए आर्थिक मदद।
जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव
बदिया गांव में बाढ़ की भयावह तस्वीर देखी, दलित-महादलित टोले के लोगों से जाना हाल; हसनपुर में महिलाओं व लड़कियों ने सौंपा ज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के बीच 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, रामप्रवेश राम के परिजनों को दी 10 हजार की मदद
मोहिउद्दीननगर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ की जमीनी स्थिति का अंदाजा उस समय हुआ, जब कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव के दलित-महादलित टोले तक पहुंचने के दौरान सांसद की नाव रास्ते में जंगल के बीच फंस गई। चारों ओर बाढ़ का पानी और घना जंगल होने के कारण नाव का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद नाव को निकाला गया और पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सके।
नाव के जंगल में फंसने की घटना ने क्षेत्र में बाढ़ की भयावहता और संपर्क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। जिन इलाकों में सामान्य दिनों में सड़क और पगडंडियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है, वहां इस समय लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बदिया गांव तक पहुंचने के दौरान सामने आई यह स्थिति बताती है कि बाढ़ ने ग्रामीण जीवन को किस कदर प्रभावित किया है।
बदिया के दलित-महादलित टोले में पहुंचे
काफी मशक्कत के बाद नाव से बदिया गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दलित-महादलित टोले में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्थिति जानी और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भोजन, आवागमन, आर्थिक संकट, पशुओं के चारे और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
पप्पू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता के अनुसार मदद का सिलसिला जारी रहेगा।
हसनपुर में महिलाओं और लड़कियों से संवाद
बदिया गांव के बाद सांसद हसनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने घर-गृहस्थी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बताईं।
लड़कियों ने भी बाढ़ के कारण शिक्षा, आवागमन और अन्य परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हो रही बदहाली और अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
डूबने से हुई मौत पर परिवार को सहायता
बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले रामप्रवेश राम के परिजनों से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए। सांसद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।
दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
राहत-बचाव व्यवस्था पर सरकार को घेरा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद पप्पू यादव ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के लिए भले ही सब कुछ “चंगा सी” हो, लेकिन जमीन पर गरीब परिवारों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। उनके अनुसार, बाढ़ में घर-बार डूबे हुए हैं, आवागमन ठप है और लोगों के सामने भोजन, पशुचारा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं खड़ी हैं।
“गरीब की जिंदगी को नासूर बना दिया”
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नेताओं को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा वोट और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जनता के बीच खड़ा होना चाहिए, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी को नासूर बना दिया गया है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को केवल सरकारी दावों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहत कार्यों को जमीन पर तेज करने की जरूरत बताई।
चिराग और तेजस्वी को बताया ‘युवराज’
पप्पू यादव ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों को “युवराज” बताया। उन्होंने कहा, “एक से हाजीपुर नहीं संभल रहा है और एक से राघोपुर। सत्ता और विपक्ष दोनों सोये हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि हाजीपुर और राघोपुर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। बाढ़ जैसी आपदा किसी पार्टी या राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का विषय है।
पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, भोजन, आवागमन की सुविधा, पशुओं के लिए चारा और आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणा करने से लोगों की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि राहत सामग्री और सहायता को वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है।
दौरे के दौरान प्रेम कुमार, राजेन्द्र राय, अरविन्द राय, चंद्रशेखर राय, सुशील कुमार, पिंटू यादव, ज्ञान सौरभ उर्फ ज्ञानु, संतोष राम, ओमप्रकाश राम, सुबोध राय, रामप्रवेश राय, अमित दास, अनुज कुमार, डोमन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.