स्टोन क्रेशर मालिकों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार सहारनपुर। जनपद में स्टोन क्रेशर मालिकों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर राजफाश किया। आरोपितों के कब्जे से तीस लाख रुपये भी बरामद किए है। आरोपित तरह-तरह की धमकी देकर क्रेशर व्यापारियों को व्यवसाय में जबरदस्ती पार्टनर बनाने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। दुबई में बैठे खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला से फंडिंग लेकर उसके विपक्षियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराते थे। उसका नाम लेकर रंगदारी मांगते थे। दो क्रेशर मालिकों से तीस लाख रुपये आरेापितों ने ब्लैकमेल कर लिए थे। इनमे एक पीड़ित हरियाणा के यमुनानगर और दूसरा बेहट थानाक्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात मयंक पाठक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 18 अप्रैल को हरियाणा के यमुनानगर के मंडौली गांव निवासी करण सिंह और बेहट थानाक्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा निवासी रणवीर सिंह ने आरोपितों के खिलाफ डरा-धमका कर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पर बेहट थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर के बुढ़िया थानाक्षेत्र के मुहल्ला तेलियान निवासी प्रिंस, बेहट थानाक्षेत्र के नानौली गांव निवासी ईश्वरपाल और बेहट थानाक्षेत्र के नुनिहारी निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने वसूली गई रंगदारी के तीस लाख रुपये भी बरामद किए है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह स्टोन क्रेशर मालिकों को तरह-तरह धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। अवैध खनन संबंधित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। इतना ही नहीं आरोपित खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला से फंडिंग लेकर उसके विपक्षियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराते थे।इसके अलावा इकबाल उर्फ बाला का नाम लेकर स्टोन क्रेशर मालिकों को डरा-घमका कर रंगदारी भी लेते थे। पुलिस ने आरोपितों के माेबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस मोबाइल डाटा, सीसीटीवी वीडियो और आडियो फुटेज से गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने में जुटी है।

- दक्षिण अमेरिकी रैली में दर्दनाक हादसा: अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में चल रही दक्षिण अमेरिकी रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गिउलिओ सिसरे स्ट्रेच पर तेज रफ्तार रेसिंग वाहन नियंत्रण खो बैठा और दर्शकों की भीड़ में जा घुसा। इस दर्दनाक टक्कर में एक दर्शक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतियोगिता को तुरंत निलंबित कर दिया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।1
- सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसपी देहात मयंक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों जुनैद और नदीम को बडूली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वीडियो: गिरफ़्तार आरोपी व जानकारी देते एसपी देहात1
- Post by मोहम्मद रईस1
- Post by अहसान अली लोजपा जिला अध्यक्ष स2
- उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में प्रगति शील युवा मंच के द्वारा निकाली जाती हैं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की शोभा यात्रा सामुदायिक संवाददाता सुरेश गौतम की रिपोर्ट2
- Post by Ayaan1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- Post by Ayaan1