*मिल्कीपुर में जमीन से ‘सरकारी विकास’ तक घमासान! अमृत सरोवर-इंटरलॉकिंग में घटिया काम और अधूरे निर्माण के भुगतान का आरोप *मिल्कीपुर में जमीन से ‘सरकारी विकास’ तक घमासान! अमृत सरोवर-इंटरलॉकिंग में घटिया काम और अधूरे निर्माण के भुगतान का आरोप, विवादित जमीन पर अवैध कब्जा-निर्माण की शिकायत—प्रधानपति विजय सिंह उर्फ राजू सिंह समेत कई पर उठे गंभीर सवाल* अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के कुचेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया जगमोहन सिंह में अब जमीन विवाद से लेकर सरकारी विकास कार्यों तक कई गंभीर आरोपों ने प्रशासन के सामने जांच का बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह पुत्र गया प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी अयोध्या को पुनः शिकायती पत्र देकर मामले में उच्चस्तरीय जांच और विधिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ग्राम प्रधान वंदना सिंह पत्नी विजय सिंह उर्फ राजू सिंह, प्रधानपति विजय सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र अरुण सिंह, रमाशंकर सिंह उर्फ सचिन और उमा सिंह पत्नी अरुण सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। विकास कार्यों पर भी गंभीर आरोप शिकायतकर्ता ने विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत पलिया में अमृत सरोवर और इंटरलॉकिंग संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर कथित वित्तीय और निर्माण संबंधी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कुछ निर्माण कार्यों में कथित रूप से गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, कुछ कार्य अधूरे रहने के बावजूद भुगतान किए जाने की आशंका है और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच जरूरी है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मौके पर मौजूद निर्माण की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराकर उसे सरकारी अभिलेखों, स्वीकृत लागत, माप पुस्तिका और भुगतान विवरण से मिलाया जाए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि जितने काम के लिए सरकारी धन खर्च किया गया, वास्तव में मौके पर उतना निर्माण हुआ भी है या नहीं। विवादित जमीन पर कथित अवैध कब्जा और निर्माण का आरोप मामले का दूसरा पहलू और भी संवेदनशील है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर कथित रूप से दबंगई और पद-प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध कब्जा एवं निर्माण करने तथा भूमि की स्थिति बदलने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत में जानलेवा धमकी और भविष्य में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित भूमि की मौके पर स्थिति का राजस्व अधिकारियों से सत्यापन कराया जाए और न्यायालय में विचाराधीन मामले के मद्देनजर किसी भी प्रकार के कथित निर्माण या स्थिति परिवर्तन की जांच की जाए। पुरानी शिकायतों के बावजूद फिर जिलाधिकारी के दरबार में गुहार सुरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार इस पूरे प्रकरण को लेकर पहले मुख्यमंत्री जनता दरबार, थाना इनायतनगर, एसडीएम मिल्कीपुर और जिलाधिकारी अयोध्या को शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद अब नए जिलाधिकारी के समक्ष पुनः शिकायत प्रस्तुत की गई है। हरा पेड़ कटवाने के मामले का भी उल्लेख शिकायत में प्रधानपति विजय सिंह उर्फ राजू सिंह से जुड़ी एक अन्य घटना का भी हवाला दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार बिना सक्षम आदेश के हरा पेड़ कटवाने की शिकायत थाना इनायतनगर में की गई थी। इसके बाद वन विभाग के निर्देश पर अपराध संख्या 0033/26 में एफआईआर दर्ज होने की बात शिकायत में कही गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस मामले में भी अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब जांच से खुलेगा पूरा सच अब असली सवाल प्रशासन की जांच पर टिक गया है—अमृत सरोवर में कितना काम हुआ? इंटरलॉकिंग मार्ग की गुणवत्ता कैसी है? क्या कोई काम अधूरा है? क्या अधूरे काम का भुगतान हुआ? सरकारी धन का वास्तविक इस्तेमाल कहां हुआ? और न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर अवैध कब्जे एवं निर्माण के आरोपों में कितनी सच्चाई है? शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले में राजस्व, पुलिस, विकास विभाग और तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त जांच कराई जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान और अभिलेखों का परीक्षण हो तथा विवादित भूमि की मौके पर स्थिति की भी जांच कराई जाए। इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित पक्ष का पक्ष और प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

- यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये। अयोध्या। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम पर अभियान के प्रथम दिवस, 17 सितंबर 2026 को यात्रियों की सुविधा, आत्मीय स्वागत, पर्यावरण संरक्षण तथा अयोध्या की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रथम दिवस निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं।यात्रियों के साथ ‘वंदे मातरम्’ गया गया अभियान के प्रथम दिवस प्रातः यात्रियों की सहभागिता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों में राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यात्रियों का तिलक एवं गुलाब की कली से यात्रियों का स्वागत किया गया वहीं विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हवाईअड्डे पर आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर तथा गुलाब की कली भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके माध्यम से अयोध्या की आतिथ्य एवं स्वागत की परंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह, सभी विभागाध्यक्षों एवं यात्रियों ने सहभागिता की।‘माटी से सृजन तक’ — कुम्हारी कला का किया गया प्रदर्शन वहीं अयोध्या की समृद्ध पारंपरिक कुम्हारी कला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। यात्रियों को मिट्टी से कलाकृति तैयार करने की पारंपरिक प्रक्रिया से परिचित कराया गया तथा स्थानीय कारीगरों के कौशल एवं लोक विरासत को मंच प्रदान किया गया। हवाईअड्डे पर बांस की पट्टियों से सूप निर्माण की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। इस माध्यम से यात्रियों को अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्र की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कौशल तथा ग्रामीण कारीगरों की कला से परिचित कराया गया, बधावा लोकनृत्य की प्रस्तुति अवध की समृद्ध लोकपरंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बधावा लोकनृत्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की गई। पारंपरिक लोकधुनों एवं मंगलभावना से युक्त इस प्रस्तुति ने यात्रियों के अनुभव को और अधिक आनंदमय बनाया। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ के माध्यम से यात्रियों को बेहतर एवं आत्मीय सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अयोध्या की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी व्यापक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए केवल यात्रा का माध्यम ही नहीं, बल्कि अयोध्या की संस्कृति, परंपरा और विरासत से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। अभियान के आगामी दिनों में भी यात्रियों की सुविधा, सेवा, जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय कला को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।1
- रौनाही में महिला पत्रकार की निजता का मामला गरमाया! CCTV कैमरा नहीं हटने का आरोप। रौनाही में महिला पत्रकार की निजता का मामला गरमाया! उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी महिला पत्रकार प्रियंका के घर की अंदरूनी तरफ फोकस किया गया CCTV कैमरा नहीं हटने का आरोप। 📹 कैमरे का फोकस नहाने, लेटने और घर के अंदर आने-जाने वाले स्थानों की ओर होने का दावा। 👮♀️ जांच में पहुंची महिला दरोगा ने कैमरे की दिशा गलत होने की बात कही, लेकिन कैमरा नहीं हट पाया। ⚠️ महिला पत्रकार ने सुरक्षा और निजता की रक्षा के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 📄 शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के भी आरोप लगाए गए हैं। अब सवाल यह है कि आदेश के बाद भी कैमरा क्यों नहीं हट पाया? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में सेवा की बयार, वृद्धाश्रम और नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुंची भाजपा की खुशियां मोनू अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं रक्तदान शिविर लगाया गया तो कहीं अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अयोध्या विधानसभा से संभावित प्रत्याशी विनोद जायसवाल ने विद्याकुंड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों और महिलाओं के बीच फल वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लिया।इसके बाद विनोद जायसवाल अयोध्या के कनीगंज स्थित श्री राम अवध अंध ज्ञान विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नेत्रहीन बच्चों के बीच फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। बच्चों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों और महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शतायु जीवन की कामना की। इस दौरान वातावरण भावनात्मक और आत्मीय नजर आया। वहीं नेत्रहीन बच्चों ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के 140 करोड़ नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आज पूरी दुनिया में भारत की मजबूत पहचान बनी है। विनोद जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और भारत की उपलब्धियों की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना करता हूं।” भाजपा नेता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से वृद्धाश्रम और नेत्रहीन विद्यालय में फल वितरण कर समाज के जरूरतमंद एवं विशेष वर्ग के लोगों के साथ खुशियां साझा की गईं।4
- अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ सफाई कार्य का शुभारंभ किया।लता चौक से रानी हो स्मारक तक विशेष सफाई की गई। महापौर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।1
- नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर अयोध्या जनपद की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील स्थित तिकुनिया पार्क से विरोध मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची जहां पर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य, बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू, मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे सूरज चौधरी सुनील रावत राम तीरथ, संजय रावत सुशील कुमार अजय संजय व राकेश समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- सावधान! पुराना या टूटा मोबाइल बदलना पड़ सकता है भारी, बर्तन के लालच से रहें सतर्क उत्तर प्रदेश । पुराने या टूटे-फूटे मोबाइल फोन को बदलकर उसके बदले बर्तन अथवा अन्य सामान देने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। ऐसे मामलों में मोबाइल देने से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया और सामने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच करना जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनजान व्यक्तियों को अपना पुराना मोबाइल फोन देने से पहले सतर्कता बरतें। मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, दस्तावेज और अन्य डेटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास मोबाइल बदलने के नाम पर कोई संदिग्ध व्यक्ति पहुंचता है या किसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दें। सावधानी ही सुरक्षा है—अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से पहले उसकी पहचान और पूरी प्रक्रिया की जांच जरूर करें।1
- आज देश के PM, श्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सित 26, को 76, वे वर्ष मे प्रवेश करेगे,उत्तर प्रदेश सरकार आशीर्वाद प्राप्त कर दीया उज्ज्वलन कराया जायेगा जन्मदिन के अवसर पर, दीया उज्ज्वलन प्रमुख परिवनजाओ जैसे की विभिन्न,नदी, घटों, मन्दिरों, पार्को, विधालयो, महाविधालयो,, और चिकत्सलय, मे दीया उज्ज्वलन किया जायेगा, और दिव्यंगजन को कृतिम अंग सहायक उपकरण वितरित करने की ब्यवस्था किया जा रहा है।। रिपोर्टिंग, Lal chand SONI, आज सुबह टाइम्स, आज देश के PM, श्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सित 26, को 76, वे वर्ष मे प्रवेश करेगे,उत्तर प्रदेश सरकार आशीर्वाद प्राप्त कर दीया उज्ज्वलन कराया जायेगा जन्मदिन के अवसर पर, दीया उज्ज्वलन प्रमुख परिवनजाओ जैसे की विभिन्न,नदी, घटों, मन्दिरों, पार्को, विधालयो, महाविधालयो,, और चिकत्सलय, मे दीया उज्ज्वलन किया जायेगा, और दिव्यंगजन को कृतिम अंग सहायक उपकरण वितरित करने की ब्यवस्था किया जा रहा है।। रिपोर्टिंग, Lal chand SONI, आज सुबह टाइम्स,1
- तैयार हुआ वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान तराई क्षेत्र को जलजमाव से राहत की बड़ी सौगात। तैयार हुआ वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का इंतजाम, 20 सितंबर को होगा औपचारिक शुभारंभ। विश्वकर्मा पूजा पर हुआ सफल ट्रायल, पानी की निकासी शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी। रूदौली-अयोध्या।तराई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल पूरी हो गई है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में तैयार कराया गया वाटर पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्टेशन का सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद पानी की निकासी शुरू हो गई। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों और किसानों में इससे खुशी का माहौल है।तराई क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बारिश के मौसम में जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना रहता था। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसलों को लेकर चिंता रहती थी, वहीं आवागमन और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने शासन स्तर पर पहल करते हुए वाटर पंपिंग स्टेशन की स्वीकृति और निर्माण की दिशा में प्रयास किए। अब यह परियोजना पूरी होकर संचालन के लिए तैयार है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हुए ट्रायल के दौरान पंपिंग स्टेशन ने सफलतापूर्वक कार्य किया और जल निकासी शुरू हुई। पानी निकलता देख ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि जलभराव से समय रहते निजात मिलती है तो खेतों में फसल बचाने के साथ खेती-किसानी को भी काफी लाभ मिलेगा।विधायक रामचंद्र यादव आगामी 20 सितंबर को वाटर पंपिंग स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्टेशन के नियमित संचालन से तराई क्षेत्र के कई गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के लिए यह परियोजना लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1