जीवन में जिसने नाम तत्व ओर मर्म को जान लिया उसकी भक्ति सार्थक -आचार्य रामदयालजी महाराज* *संसार में विरले होते है जो बिना नाम व फोटो की चाह के भक्ति व सेवा कार्य करते है* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,27 अगस्त *जीवन में जिसने नाम तत्व ओर मर्म को जान लिया उसकी भक्ति सार्थक -आचार्य रामदयालजी महाराज* *संसार में विरले होते है जो बिना नाम व फोटो की चाह के भक्ति व सेवा कार्य करते है* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,27 अगस्त जीवन के विभिन्न कार्यो में सहयोग की अपेक्षा हो सकती है लेकिन प्रभु नाम भक्ति में किसी तरह के सहयोग की जरूरत नहीं होती है। राम नाम सुनना ओर लेना सौभाग्य है। अनन्य नाम श्रद्धा से भक्ति करने वाला संत का भी संत होता है। भक्ति में सब कुछ समर्पित कर देने वाले ऐसे भक्त का उद्धार परमात्मा अवश्य करते है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने गुरूवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग में नाम भक्ति की महिमा की व्याख्या करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जीवन का कोई न कोई लक्ष्य तय अवश्य होना चाहिए। नामानुराग से बढ़कर कोई भक्ति ओर तत्व नहीं हो सकता। सेवा में भी यदि अनन्य भाव है तो वह श्रेष्ठ है दिखावे के लिए सेवा नहीं होनी चाहिए। संसार में विरले लोगे होते है जो बिना नाम व फोटो की चाह के भक्ति व सेवा के कार्य करते है। श्रीमहाराज की कृपा से कुछ भक्त ऐसे होते है जो सेवा में अग्रणी होते पर नाम के मोहताज नहीं होते है। आचार्यश्री ने कहा कि जीवन में जिसने नाम तत्व ओर नाम मर्मज्ञ को जान लिया उसकी भक्ति सार्थक हो जाती हैै। भगवान नाम की महत्ता बढ़ाने के लिए भक्त के माध्यम से अद्भुत लीला करते है। शून्य किसी अंक के साथ लग जाए तो उसकी कीमत कई गुणा हो जाती पर शून्य के साथ जुड़े अंक हटा दिए जाए तो वह जीरों हो जाता उसकी कोई कीमत नहीं रह जाती। इसलिए कभी भी अपने को नगण्य नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार में राम नाम के बिना सब बेकार है। नाम के बिना संसार में कुछ नहीं है। संसार में नाम का सुख मिलता है। आचार्य रामदयालजी महाराज ने कहा कि संसार में सब काम कर लो पर भगवान का भजन नहीं किया तो सब कार्य निष्फल हो जाएंगे। जीवन में व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए। महापुरूषों ने नाम साधना में ही सब कुछ निहित कर लिया है ओर नाम साधना पर बहुत जोर दिया है। नाम के बिना संसार में कोई है ही नहीं। आचार्यश्री से पूर्व अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट ने मानस पर प्रवचन दिया। प्रवचन के विश्राम पर श्रद्धालुओं द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चातुर्मास में शुक्रवार को सनातन संस्कृति के विराट पर्व रक्षा बंधन पर सुबह सुबह 9 से 10 बजे तक विशेष प्रवचन होंगे। प्रतिदिन रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9 बजे तक वाणीजी का पाठ हो रहा है। सूर्यास्त के समय संध्या आरती एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत रामजस जी ईडर द्वारा भक्तमाल की कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
जीवन में जिसने नाम तत्व ओर मर्म को जान लिया उसकी भक्ति सार्थक -आचार्य रामदयालजी महाराज* *संसार में विरले होते है जो बिना नाम व फोटो की चाह के भक्ति व सेवा कार्य करते है* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,27 अगस्त *जीवन में जिसने नाम तत्व ओर मर्म को जान लिया उसकी भक्ति सार्थक -आचार्य रामदयालजी महाराज* *संसार में विरले होते है जो बिना नाम व फोटो की चाह के भक्ति व सेवा कार्य करते है* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,27 अगस्त जीवन के विभिन्न कार्यो में सहयोग की अपेक्षा हो सकती है लेकिन प्रभु नाम भक्ति में किसी तरह के सहयोग की जरूरत नहीं होती है। राम नाम सुनना ओर लेना सौभाग्य है। अनन्य नाम श्रद्धा से भक्ति करने वाला संत का भी संत होता है। भक्ति में सब कुछ समर्पित कर देने वाले ऐसे भक्त का उद्धार परमात्मा अवश्य करते है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय
शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने गुरूवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग में नाम भक्ति की महिमा की व्याख्या करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जीवन का कोई न कोई लक्ष्य तय अवश्य होना चाहिए। नामानुराग से बढ़कर कोई भक्ति ओर तत्व नहीं हो सकता। सेवा में भी यदि अनन्य भाव है तो वह श्रेष्ठ है दिखावे के लिए सेवा नहीं होनी चाहिए। संसार में विरले लोगे होते है जो बिना नाम व फोटो की चाह के भक्ति व सेवा के कार्य करते है। श्रीमहाराज की कृपा से कुछ भक्त ऐसे होते है जो सेवा में अग्रणी होते पर नाम के मोहताज नहीं होते है। आचार्यश्री ने कहा कि जीवन में जिसने नाम तत्व ओर नाम मर्मज्ञ को जान लिया उसकी भक्ति सार्थक हो जाती हैै। भगवान नाम की महत्ता बढ़ाने के लिए भक्त के माध्यम से अद्भुत लीला करते है। शून्य किसी अंक के साथ लग जाए तो उसकी कीमत कई गुणा हो जाती पर शून्य के साथ जुड़े अंक हटा दिए जाए तो वह जीरों हो जाता उसकी कोई कीमत नहीं रह जाती। इसलिए कभी भी अपने को नगण्य नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि
संसार में राम नाम के बिना सब बेकार है। नाम के बिना संसार में कुछ नहीं है। संसार में नाम का सुख मिलता है। आचार्य रामदयालजी महाराज ने कहा कि संसार में सब काम कर लो पर भगवान का भजन नहीं किया तो सब कार्य निष्फल हो जाएंगे। जीवन में व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए। महापुरूषों ने नाम साधना में ही सब कुछ निहित कर लिया है ओर नाम साधना पर बहुत जोर दिया है। नाम के बिना संसार में कोई है ही नहीं। आचार्यश्री से पूर्व अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट ने मानस पर प्रवचन दिया। प्रवचन के विश्राम पर श्रद्धालुओं द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चातुर्मास में शुक्रवार को सनातन संस्कृति के विराट पर्व रक्षा बंधन पर सुबह सुबह 9 से 10 बजे तक विशेष प्रवचन होंगे। प्रतिदिन रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9 बजे तक वाणीजी का पाठ हो रहा है। सूर्यास्त के समय संध्या आरती एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत रामजस जी ईडर द्वारा भक्तमाल की कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।4
- बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।3
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew1
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर1