logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” के दिए निर्देश फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों तथा पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए और “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से चालान की कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त गैस एजेंसी संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। कहा गया कि बिना बुकिंग किसी भी हॉकर को गैस सिलेंडर न दिया जाए और वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस आपूर्ति को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संचालकों से शासन के निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की अपील की।

4 hrs ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
a1037bc2-7815-4236-b3cf-4340b26134db

कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” के दिए निर्देश फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों तथा पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए और “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से चालान की कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त गैस एजेंसी संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। कहा गया कि बिना बुकिंग किसी भी हॉकर को गैस सिलेंडर न दिया जाए और वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस आपूर्ति को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संचालकों से शासन के निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की अपील की।

More news from Farrukhabad and nearby areas
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    4 hrs ago
  • बढपुर क्रिश्चियन फील्ड में खाटू श्याम जी का एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्री श्याम मंदिर आंवला बरेली के मनौना धाम श्री ओमेंद्र महाराज जी ने भी हाजिरी लगाई फर्रुखाबाद के बढपुर क्रिश्चियन फील्ड में श्री श्याम जी का एक आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सभी माता, बहनों भाइयों ,बुजुर्गों ने हाजिरी लगाई वहां पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई शरबत की भी व्यवस्था की गई फ्रूटी भी बांटी गई खाटू श्याम जी के चित्रों फूलों सेंट की भी स्टाल लगाए गए प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया जिससे कोई भी व्यवस्था भंग ना हो जिले के आला अधिकारी ने भी वहां जाकर हाजिरी लगाई व आशीर्वाद लिया खाटू श्याम के भजनों को लेकर भक्तों में जोश आ गया ताली हाथ उठाकर भक्तों ने बजाई ऐसा समां बांधा गया की भक्त वहां से उठने को तैयार ही नहीं थे ऐसा लग रहा था खाटू श्याम जी का मंदिर साक्षात यही विराजमान हो गया है हर कोई भक्त उनके दर्शन को पाने के लिए लालियत हो रहा आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों ने बार-बार जोरदार नारे लगाए भजनों को भाव विभोर होकर सुना
    2
    बढपुर क्रिश्चियन फील्ड में खाटू श्याम जी का एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्री श्याम मंदिर आंवला बरेली के मनौना धाम श्री ओमेंद्र महाराज जी ने भी हाजिरी लगाई
फर्रुखाबाद के बढपुर क्रिश्चियन फील्ड में श्री श्याम जी का एक आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सभी माता, बहनों भाइयों ,बुजुर्गों ने हाजिरी लगाई वहां पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई शरबत की भी व्यवस्था की गई फ्रूटी भी बांटी गई खाटू श्याम जी के चित्रों फूलों सेंट की भी स्टाल लगाए गए प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया जिससे कोई भी व्यवस्था भंग ना हो जिले के आला अधिकारी ने भी वहां जाकर हाजिरी लगाई व आशीर्वाद लिया खाटू श्याम के भजनों को लेकर भक्तों में जोश आ गया ताली हाथ उठाकर भक्तों ने बजाई ऐसा समां बांधा गया की भक्त वहां से उठने को तैयार ही नहीं थे ऐसा लग रहा था खाटू श्याम जी का मंदिर साक्षात यही विराजमान हो गया है हर कोई भक्त उनके दर्शन को पाने के लिए लालियत हो रहा  आशीर्वाद लेने के लिए  भक्तों ने बार-बार जोरदार नारे लगाए भजनों को भाव विभोर होकर सुना
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद आलू मंडी से 500 ट्राली हुई वापस मंडी का बुरा हाल आज दिनांक 10 मार्च 2026 आलू मंडी फर्रुखाबाद में इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर किसानों से आलू की दुर्दशा के बारे में बात की और सरकार को इस आलू की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया । किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आलू किसानों का बुरा हाल है पिछले दो-तीन दिन से आलू की ट्रालियां नदी खड़ी है और कोई भी खरीदार नहीं है आलू सड़ रहा है जबकि इस साल उत्पादन भी बहुत कम है, आलू मंडी में नहीं बिकेगा तो और कहांबिकेगा आज 500 से ज्यादा आलू की भरी हुई ट्रालियां वापस हो गई है। "आलू ले लो आलू ", "₹1500 का एक ट्राली आलू" लगभग 50 कुंतल, कहां है सरकार,कहां है जनप्रतिनिधि , कहां है आलू से सोना बनाने वाले लोग, सब के सब लगता है इस दुनिया में नहीं है, फर्रुखाबाद का आलू किसान बर्बाद हो गया। मंडी से आलू वापस जा रहा है । या किसान फेक करके जा रहा है, किसी को कोई चिंता नहीं एक तरफ आय दुगनी की बात करते हैं, महंगाई चरम पर है और किसान की फसल बर्बाद हो रही है, हमारा सरकार से अनुरोध है की आलू किसानों की समस्याओं को सुने और उसका तुरंत समाधान करें।
    1
    फर्रुखाबाद आलू मंडी से 500 ट्राली हुई वापस मंडी का बुरा हाल
आज दिनांक 10 मार्च 2026 आलू मंडी फर्रुखाबाद में इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर किसानों से आलू की दुर्दशा के बारे में बात की और सरकार को इस आलू की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया ।
किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आलू किसानों का बुरा हाल है पिछले दो-तीन दिन से आलू की ट्रालियां नदी खड़ी है और कोई भी खरीदार नहीं है आलू सड़ रहा है जबकि इस साल उत्पादन भी बहुत कम है,  आलू मंडी में नहीं बिकेगा तो और कहांबिकेगा आज 500 से ज्यादा आलू की भरी हुई ट्रालियां वापस हो गई है।
"आलू ले लो आलू ", "₹1500 का एक ट्राली आलू" लगभग 50 कुंतल, कहां है सरकार,कहां है जनप्रतिनिधि , कहां है आलू से सोना बनाने वाले लोग,  सब के सब लगता है इस दुनिया में नहीं है, फर्रुखाबाद का आलू किसान बर्बाद हो गया।  मंडी से आलू वापस जा रहा है । या किसान फेक करके जा रहा है,  किसी को कोई चिंता नहीं एक तरफ आय दुगनी की बात करते हैं,  महंगाई चरम पर है और किसान की फसल बर्बाद हो रही है, हमारा सरकार से अनुरोध है की आलू किसानों की समस्याओं को सुने और उसका तुरंत समाधान करें।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    Interior designer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
    1
    शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by अशोक मैथिल
    1
    Post by अशोक मैथिल
    user_अशोक मैथिल
    अशोक मैथिल
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हरदोई। जनपद के मझिला थाना क्षेत्र में शातिर ठगों द्वारा एक भट्ठा संचालक से काम दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मझिला थाना क्षेत्र के टूमुर्की गांव का है। यहां के एक भट्ठा संचालक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने खुद को काम कराने वाला बताकर उससे संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने भट्ठे से संबंधित काम कराने का भरोसा दिलाया और इसके बदले अलग-अलग किश्तों में उससे एक लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली। पीड़ित का कहना है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार काम जल्द शुरू कराने का आश्वासन देते रहे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई काम कराया गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। जब भट्ठा संचालक ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने पर भट्ठा संचालक ने मझिला थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि काम दिलाने और ठेके के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत,
    4
    हरदोई। जनपद के मझिला थाना क्षेत्र में शातिर ठगों द्वारा एक भट्ठा संचालक से काम दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला मझिला थाना क्षेत्र के टूमुर्की गांव का है। यहां के एक भट्ठा संचालक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने खुद को काम कराने वाला बताकर उससे संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने भट्ठे से संबंधित काम कराने का भरोसा दिलाया और इसके बदले अलग-अलग किश्तों में उससे एक लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली।
पीड़ित का कहना है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार काम जल्द शुरू कराने का आश्वासन देते रहे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई काम कराया गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। जब भट्ठा संचालक ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने पर भट्ठा संचालक ने मझिला थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि काम दिलाने और ठेके के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत,
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लड़की बिलख रही रो रही
    1
    लड़की बिलख रही रो रही
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.