*जिला बार के शपथ ग्रहण मे विधायक को आमंत्रित करने का हुवा विरोध शुरु* *जिला बार के शपथ ग्रहण मे विधायक को आमंत्रित करने का हुवा विरोध शुरु* *अनेक अधिवक्ता विरोध मे-पोस्ट डाल चलाया विरोध अभियान* *केकड़ी 09 मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *बार एसोसिएशन केकड़ी के सभी सदस्यों को विदित है कि राज्य सरकार द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को केकड़ी जिले को समाप्त कर दिया गया तथा केकड़ी से कलेक्टर एवं एस.पी. कार्यालय हटा दिए गए। तभी से बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा केकड़ी जिला बहाली आंदोलन निरंतर जारी है तथा प्रत्येक माह की 28 तारीख को “ब्लैक डे” मनाकर रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाता रहा है।* *स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा पूर्व में यह आश्वासन दिया गया था कि यदि केकड़ी जिला समाप्त किया जाता है तो वह* *10,000 लोगों के साथ जयपुर जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर केकड़ी जिला पुनः बनवाने का प्रयास करेंगे, किन्तु यह वादा पूरा नहीं किया गया।* *इसके विपरीत विधायक द्वारा विधानसभा में केकड़ी जिले के विरोध में जोर-जोर से भाषण देकर जिला समाप्ति का समर्थन किया गया, जिससे केकड़ी के आमजन और अधिवक्ताओं की भावनाएँ आहत हुई हैं।* *पूर्व में जब दिनांक 21/02/2026 को शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित किया गया था और उसमें विधायक को आमंत्रित किया गया था, तब भी कई अधिवक्ताओं द्वारा इसका विरोध दर्ज करवाया गया था। इसके बावजूद भी वर्तमान* *कार्यकारिणी, नवगठित कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष द्वारा हठपूर्वक विधायक को समारोह में बुलाया जा रहा है, जो अत्यंत ही चिंता का विषय है।* *इससे आंदोलन से जुड़े लोगों की भावनाएँ आहत होंगी तथा अधिवक्ताओं की निष्पक्षता और गरिमा पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।* *अतः मैं केकड़ी जिला आंदोलन के हित में इस कार्यक्रम का बहिष्कार करता हूँ तथा बार एसोसिएशन के सभी सम्माननीय सदस्यों से अनुरोध करता हूँ कि जिला विरोधी विधायक शत्रुघ्न गौतम का पूरे जोर-शोर से विरोध करें, ताकि अधिवक्ताओं का मान-सम्मान और आंदोलन की गरिमा बनी रहे।* *दूसरी और कुछ विधायक समर्थक अधिवक्ता गण विधायक गौतम को समारोह मे बुलाने के पक्षधर हैं इसके वो निम्न कारण बता रहे हैं :-* *शपथ ग्रहण समारोह में विधायक गौ तम को बुलाना चाहिए* *हाँ -सामान्य तौर पर जिला बार एसोसिएशन के शपथ-ग्रहणसमारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बुलाना उचित मानाजाता है। अगर आप बात कर रहे हैं Shatrughan Gautamकी, तो उन्हें बुलाने के पक्ष में कुछ कारण हो सकते हैं:* *बुलाने के कारण* *1. स्थानीय विधायक होने के कारण* *विधायक क्षेत्र का मुख्य जनप्रतिनिधि होता है, इसलिए ऐसेसार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित करना शिष्टाचार मानाजाता है।* *2. बार और सरकार के बीच समन्वय* *विधायक के आने से वकीलों की समस्याएँ -जैसे कोर्ट भवन,न्यायालयों की स्थापना, सुविधाएँ- सरकार तक आसानी से पहुँच सकती हैं।* *3. क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाने का अवसर* *जैसे केकड़ी में नए न्यायालय, कोर्ट भवन या अन्य कानूनीसुविधाओं की माँग।* *4. लोकतांत्रिक परंपरा* *बार एसोसिएशन के कार्यक्रमों में प्रशासन औरजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से संस्था की गरिमा बढ़ती है।* *लेकिन एक बात** *बार एसोसिएशन स्वायत्त संस्था होती है, इसलिए किसे बुलाना हैया नहीं बुलाना है- यह निर्णय पूरी तरह बार एसोसिएशन की कार्यकारि्णी का होता है।* *मेरी नजर मे ऐसी परिस्थितियों मे बार अध्यक्ष को बार की साधारण सभा आहूत कर उसके सम्मुख ये बिंदु रखे और जरुरत पड़ने पर मतदान करवा कर समस्या का स्थाई समाधान दलगत राजनीती से ऊपर उठकर निकाला जा सकता हैं l* *इससे अधिवक्ताओ का मान सम्मान और एक जुटता भी बनी रहेगी l*
*जिला बार के शपथ ग्रहण मे विधायक को आमंत्रित करने का हुवा विरोध शुरु* *जिला बार के शपथ ग्रहण मे विधायक को आमंत्रित करने का हुवा विरोध शुरु* *अनेक अधिवक्ता विरोध मे-पोस्ट डाल चलाया विरोध अभियान* *केकड़ी 09 मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *बार एसोसिएशन केकड़ी के सभी सदस्यों को विदित है कि राज्य सरकार द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को केकड़ी जिले को समाप्त कर दिया गया तथा केकड़ी से कलेक्टर एवं एस.पी. कार्यालय हटा दिए गए। तभी से बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा केकड़ी जिला बहाली आंदोलन निरंतर जारी है तथा प्रत्येक माह की 28 तारीख को “ब्लैक डे” मनाकर रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाता रहा है।* *स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा पूर्व में यह आश्वासन दिया गया था कि यदि केकड़ी जिला समाप्त किया जाता है तो वह* *10,000 लोगों के
साथ जयपुर जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर केकड़ी जिला पुनः बनवाने का प्रयास करेंगे, किन्तु यह वादा पूरा नहीं किया गया।* *इसके विपरीत विधायक द्वारा विधानसभा में केकड़ी जिले के विरोध में जोर-जोर से भाषण देकर जिला समाप्ति का समर्थन किया गया, जिससे केकड़ी के आमजन और अधिवक्ताओं की भावनाएँ आहत हुई हैं।* *पूर्व में जब दिनांक 21/02/2026 को शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित किया गया था और उसमें विधायक को आमंत्रित किया गया था, तब भी कई अधिवक्ताओं द्वारा इसका विरोध दर्ज करवाया गया था। इसके बावजूद भी वर्तमान* *कार्यकारिणी, नवगठित कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष द्वारा हठपूर्वक विधायक को समारोह में बुलाया जा रहा है, जो अत्यंत ही चिंता का विषय है।* *इससे आंदोलन से जुड़े लोगों की भावनाएँ आहत होंगी तथा अधिवक्ताओं की निष्पक्षता और गरिमा पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।* *अतः मैं केकड़ी जिला आंदोलन
के हित में इस कार्यक्रम का बहिष्कार करता हूँ तथा बार एसोसिएशन के सभी सम्माननीय सदस्यों से अनुरोध करता हूँ कि जिला विरोधी विधायक शत्रुघ्न गौतम का पूरे जोर-शोर से विरोध करें, ताकि अधिवक्ताओं का मान-सम्मान और आंदोलन की गरिमा बनी रहे।* *दूसरी और कुछ विधायक समर्थक अधिवक्ता गण विधायक गौतम को समारोह मे बुलाने के पक्षधर हैं इसके वो निम्न कारण बता रहे हैं :-* *शपथ ग्रहण समारोह में विधायक गौ तम को बुलाना चाहिए* *हाँ -सामान्य तौर पर जिला बार एसोसिएशन के शपथ-ग्रहणसमारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बुलाना उचित मानाजाता है। अगर आप बात कर रहे हैं Shatrughan Gautamकी, तो उन्हें बुलाने के पक्ष में कुछ कारण हो सकते हैं:* *बुलाने के कारण* *1. स्थानीय विधायक होने के कारण* *विधायक क्षेत्र का मुख्य जनप्रतिनिधि होता है, इसलिए ऐसेसार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित करना शिष्टाचार मानाजाता है।* *2. बार और
सरकार के बीच समन्वय* *विधायक के आने से वकीलों की समस्याएँ -जैसे कोर्ट भवन,न्यायालयों की स्थापना, सुविधाएँ- सरकार तक आसानी से पहुँच सकती हैं।* *3. क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाने का अवसर* *जैसे केकड़ी में नए न्यायालय, कोर्ट भवन या अन्य कानूनीसुविधाओं की माँग।* *4. लोकतांत्रिक परंपरा* *बार एसोसिएशन के कार्यक्रमों में प्रशासन औरजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से संस्था की गरिमा बढ़ती है।* *लेकिन एक बात** *बार एसोसिएशन स्वायत्त संस्था होती है, इसलिए किसे बुलाना हैया नहीं बुलाना है- यह निर्णय पूरी तरह बार एसोसिएशन की कार्यकारि्णी का होता है।* *मेरी नजर मे ऐसी परिस्थितियों मे बार अध्यक्ष को बार की साधारण सभा आहूत कर उसके सम्मुख ये बिंदु रखे और जरुरत पड़ने पर मतदान करवा कर समस्या का स्थाई समाधान दलगत राजनीती से ऊपर उठकर निकाला जा सकता हैं l* *इससे अधिवक्ताओ का मान सम्मान और एक जुटता भी बनी रहेगी l*
- *बार और बैंच के सौहार्दपूर्ण रिश्तों की आधारशिला है होली स्नेह मिलन-प्रवीण वर्मा* *बार और बैंच के रिश्तों में मिठास घोलने का है उद्देश्य-सीताराम कुमावत* *बार एसोसिएशन केकड़ी के सानिध्य में आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन समारोह* *केकड़ी 09मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *जिला बार एसोसिएशन केकड़ी की और से सोमवार को आयोजित होली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में बार और बैंच का अनूठा सामंजस्य देखने को मिला, अपर जिला न्यायाधीश प्रवीण वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बार और बैंच के रिश्तों में मधुरता आती है।अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि केकड़ी बार कि और से आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह एक अनूठा कार्यक्रम होता है जिसके माध्यम से रिश्तों में मधुरता कायम होती है और उनका उद्देश्य भी यही है।कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा ने कहा कि बार और बैंच के सौहार्द पूर्ण रिश्तों का रोल मॉडल है केकड़ी।हर वर्ष की भांति आज स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए सर्वप्रथम बार की और से बैंच को बधाई व शुभकामनायें दी गई जिसके बाद शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम जिसके पूर्व फूलों की वर्षा कर बार और बैंच ने होली खेली।अधिवक्ता दशरथ सिंह कांदलोत ने रंग बदलने वाले लोगों पर कटाक्ष करते हुए होली के त्यौहार पर कविता पाठ कर सबकी दाद लूटी। वहीं बार की और से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,एडवोकेट चेतन धाभाई व एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, श्याम सुंदर शर्मा ने होली स्नेह मिलन के उद्देष्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनायें दी।इस अवसर पर बैंच की और से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयमाला पानीगर ने कहा कि बार और बैंच के सहयोग से ही हम समाज को न्याय देने में सफल हो पाते हैं।न्यायाधीश शुभम गुप्ता ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा सदैव से ही बैंच का सहयोग किया जाता रहा है इसी वजह से हम अपना न्यायिक कार्य अच्छे से सम्पादित कर पा रहे हैं उन्होंने केकड़ी बार एसोसिएशन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सभी को होली की शुभकामनायें दी।इस मौक़े पर न्यायाधीश रमेश करोल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया तथा होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महासचिव समकित जैन, उपाध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पंचैली, पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्यभानसिंह, वित्त सचिव फरीद खान, सामाजिक कल्याण सचिव राजूलाल जाट सदस्य विजेन्द्र पाराशर, अमित बसेर, धर्मेन्द्र मेघवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन जैन, सूर्यकांत दाधीच, निर्मल चैधरी, पवनसिंह भाटी, गजराजसिंह कानावत, चेतन धाभाई, विष्णु साहू, धर्मेंद्र सिंह, राठौड़ भूपेंद्र सिंह, राठौड़ श्यामसुंदर शर्मा, आशा पाराशर सांवरलाल चौधरी मुकेश शर्मा, प्रहलाद वर्मा, मुकेश धौलपुरिया, हनुमानप्रसाद शर्मा, लोकेश शर्मा, अर्जुनसिंह, महेन्द्र चौधरी, अनुराग पाण्डे, शिवप्रसाद पाराशर, लेन्सी झंवर, सुरेन्द्रसिंह पंवार, मुकेश शर्मा, मुकेश गढ़वाल, इमदाद अली, रोडूमल सौलंकी, रहीम गौरी, शैलेन्द्र देवड़ा, सचिन राव, रामेश्वर कुमावत, योगेन्द्रसिंह सहित सैंकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट मनोज आहूजा द्वारा किया गयाl*4
- सूरतगढ़ व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, अनाज मंडी बंद कर जताया रोष, व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।1
- नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी 5 दिन से अंधेरे में 11.30 लाख बकाया पर कटा कनेक्शन चोर मस्त नगर पालिका पस्त1
- टोंक के हीराचौक में हुए पथराव मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शहजाद, अफजल और सलीम को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वीडियो, पूछताछ और जांच के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में पुरानी टोंक थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मामला वाल्मीकि समाज की ओर से मारपीट और पथराव को लेकर दर्ज कराया गया है, जबकि दूसरा मामला पुलिस ने राजकार्य में बाधा और पथराव के आरोप में दर्ज किया है।1
- pm kishan saman nidhi yojana news update1
- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग डालने के विवाद में तरुण खटीक की हत्या के मामले में टोंक खटीक समाज के सैकड़ो व्यक्तियों ने टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को दिया ज्ञापन और परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा हत्यारों फांसी की सजा देने की मांग की।2
- Post by Kalu Lal Gurjar1
- व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।1