मुहम्मदाबाद की राजनीति में पीयूष राय की चर्चा तेज, भाजपा के संभावित दावेदारों में नाम प्रमुख गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं के बीच युवा नेता पीयूष कुमार राय का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। मुहम्मदाबाद विधानसभा पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है। इस सीट का राजनीतिक इतिहास पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी के परिवार के बीच रहे लंबे राजनीतिक मुकाबले के कारण हमेशा सुर्खियों में रहा है। इसी वजह से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी इस सीट पर सभी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर बनी हुई है। पीयूष कुमार राय, पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय के पुत्र हैं। उनकी माता अलका राय भी मुहम्मदाबाद से विधायक रह चुकी हैं और क्षेत्र की राजनीति में प्रभावशाली पहचान रखती हैं। ऐसे में राजनीतिक विरासत, संगठन से जुड़ाव और क्षेत्र में पारिवारिक आधार को देखते हुए समर्थकों का एक वर्ग उन्हें भाजपा के संभावित दावेदारों में मजबूत मान रहा है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि यदि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी युवा और सक्रिय चेहरे पर भरोसा जताती है, तो पीयूष कुमार राय का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हो सकता है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट सहित वर्ष 2027 के चुनाव के लिए किसी भी उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में टिकट को लेकर चल रही सभी चर्चाएं फिलहाल राजनीतिक अटकलों, स्थानीय चर्चाओं और समर्थकों की राय पर आधारित हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी स्थानीय समीकरणों, राजनीतिक विरासत और संगठनात्मक स्वीकार्यता को प्राथमिकता देती है, तो पीयूष कुमार राय का नाम गंभीरता से विचार किए जाने वाले संभावित चेहरों में शामिल हो सकता है। अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा।

- खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।2
- 31 लाख 53 हजार 600 रुपए का अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद,वाहन छोड़कर चालक फरार। बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस 3153600 मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर जब एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर के चालक ने वाहन को चेकपोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।1
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by नवोदय वार्ता1