logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज जिले के करछना अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ेडीह में विकास कार्यों के नाम पर बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। यहाँ प्रधान पति दिनेश सोनकर, जो खुद एक सफाई कर्मचारी हैं और अपने को प्रधान प्रतिनिधि भी बोलते हैं, द्वारा ग्राम सभा में पावर हाउस के पीछे हरिजन बस्ती में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य किसी अन्य स्थान के लिए प्रस्तावित था, लेकिन इसे नियमों के विपरीत किसी और ही जगह पर बनाया जा रहा है। इस सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए बेहद घटिया क्वालिटी का मसाला मिलाया जा रहा है और साइड की गोटा को पुरानी ईंटों से जोड़कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। पुराने खड़ंजे की ईंटों को उखाड़कर ही उन्हें नई इंटरलॉकिंग में लगाया जा रहा है। इस मामले में विभाग के अधिकारी भी कान में तेल डालकर सो रहे हैं। विदित हो कि ग्राम प्रधान के खिलाफ पहले से ही एक जांच चल रही है, जिसके दायरे में कई अधिकारी भी आ रहे हैं। इसी जांच से बचने और मामले पर लीपापोती करने के लिए काम को आनन-फानन में पूरा किया जा रहा है, जिससे जनता के बीच भारी आक्रोश है।

1 day ago
user_आलोक कुमार मिश्र
आलोक कुमार मिश्र
Local Politician करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

प्रयागराज जिले के करछना अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ेडीह में विकास कार्यों के नाम पर बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। यहाँ प्रधान पति दिनेश सोनकर, जो खुद एक सफाई कर्मचारी हैं और अपने को प्रधान प्रतिनिधि भी बोलते हैं, द्वारा ग्राम सभा में पावर हाउस के पीछे हरिजन

99ac6899-91d9-446e-95eb-1f5e789ef96b

बस्ती में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य किसी अन्य स्थान के लिए प्रस्तावित था, लेकिन इसे नियमों के विपरीत किसी और ही जगह पर बनाया जा रहा है। इस सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए बेहद घटिया क्वालिटी का मसाला मिलाया जा रहा

025042b8-f67f-4a99-8e55-6e6a56fede25

है और साइड की गोटा को पुरानी ईंटों से जोड़कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। पुराने खड़ंजे की ईंटों को उखाड़कर ही उन्हें नई इंटरलॉकिंग में लगाया जा रहा है। इस मामले में विभाग के अधिकारी भी कान में तेल डालकर सो रहे हैं। विदित हो कि ग्राम

a2e44562-e80a-40fb-bc8a-b2ad1ce7f8be

प्रधान के खिलाफ पहले से ही एक जांच चल रही है, जिसके दायरे में कई अधिकारी भी आ रहे हैं। इसी जांच से बचने और मामले पर लीपापोती करने के लिए काम को आनन-फानन में पूरा किया जा रहा है, जिससे जनता के बीच भारी आक्रोश है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के करछना में घोड़ेडीह भीरपुर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाला बरम बाबा मार्केट पिछले 72 घंटों से पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। पिछले 3 दिनों से लगातार बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय व्यापारी, किसान और विद्यार्थी बेहद त्रस्त हैं। इस गंभीर बिजली संकट के चलते खेतों में धान का बेहन भी खराब हो रहा है।
    1
    प्रयागराज के करछना में घोड़ेडीह भीरपुर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाला बरम बाबा मार्केट पिछले 72 घंटों से पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। पिछले 3 दिनों से लगातार बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय व्यापारी, किसान और विद्यार्थी बेहद त्रस्त हैं। इस गंभीर बिजली संकट के चलते खेतों में धान का बेहन भी खराब हो रहा है।
    user_आलोक कुमार मिश्र
    आलोक कुमार मिश्र
    Local Politician करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पूरे प्रदेश में विरोध की आग भड़क उठी है। इस गिरफ्तारी की खबर जैसे ही प्रयागराज पहुंची, समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता सिविल लाइन्स स्थित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सुभाष चौराहे पर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे को पूरी तरह से जाम कर दिया है और सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सपा कार्यकर्ताओं के इस चक्काजाम के कारण चौराहे के चारों तरफ यातायात पूरी तरह से ठप हो चुका है। उग्र कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने और कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता अखिलेश यादव की रिहाई के बिना पीछे हटने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पूरे प्रदेश में विरोध की आग भड़क उठी है। इस गिरफ्तारी की खबर जैसे ही प्रयागराज पहुंची, समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता सिविल लाइन्स स्थित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सुभाष चौराहे पर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे को पूरी तरह से जाम कर दिया है और सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सपा कार्यकर्ताओं के इस चक्काजाम के कारण चौराहे के चारों तरफ यातायात पूरी तरह से ठप हो चुका है। उग्र कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने और कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता अखिलेश यादव की रिहाई के बिना पीछे हटने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं।
    user_Shivam Dwivedi
    Shivam Dwivedi
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • प्रयागराज के विकास खण्ड करछना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा छोटी निरिया में एक गरीब और लाचार व्यक्ति की भूमिधरी जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्राम सभा छोटी निरिया निवासी पीड़ित उमाशंकर (पुत्र राम राज) का आरोप है कि उनकी भूमिधरी जमीन संख्या 449 की मेड़ तोड़कर भू-माफिया राजेश यादव ने अपने परिवार के लोगों रविश, रत्नेश, गणेश, दीपक और शुभ लाल के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया और इस जमीन को अपनी जमीन में मिलाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जब पीड़ित उमाशंकर ने इस अवैध कब्जे का कड़ा विरोध किया, तो भू-माफिया राजेश यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी मां, बहन व बेटियों को बेहद भद्दी-भद्दी गालियां दीं। भू-माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पीड़ित को अपनी ही जमीन पर जोतने-बोने नहीं दे रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को बहुत ही क्षति झेलनी पड़ रही है। इस पूरे मामले के संबंध में पीड़ित उमाशंकर ने उप जिलाधिकारी करछना से शिकायत की है। इस प्रकरण में मांग की गई है कि उच्च अधिकारी मामले को तुरंत संज्ञान में लें और त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका निस्तारण करें ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
    3
    प्रयागराज के विकास खण्ड करछना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा छोटी निरिया में एक गरीब और लाचार व्यक्ति की भूमिधरी जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्राम सभा छोटी निरिया निवासी पीड़ित उमाशंकर (पुत्र राम राज) का आरोप है कि उनकी भूमिधरी जमीन संख्या 449 की मेड़ तोड़कर भू-माफिया राजेश यादव ने अपने परिवार के लोगों रविश, रत्नेश, गणेश, दीपक और शुभ लाल के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया और इस जमीन को अपनी जमीन में मिलाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

जब पीड़ित उमाशंकर ने इस अवैध कब्जे का कड़ा विरोध किया, तो भू-माफिया राजेश यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी मां, बहन व बेटियों को बेहद भद्दी-भद्दी गालियां दीं। भू-माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पीड़ित को अपनी ही जमीन पर जोतने-बोने नहीं दे रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को बहुत ही क्षति झेलनी पड़ रही है।

इस पूरे मामले के संबंध में पीड़ित उमाशंकर ने उप जिलाधिकारी करछना से शिकायत की है। इस प्रकरण में मांग की गई है कि उच्च अधिकारी मामले को तुरंत संज्ञान में लें और त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका निस्तारण करें ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
    user_रामबाबू पटेल पत्रकार
    रामबाबू पटेल पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के चाका ब्लॉक के नव नियुक्त अधीक्षक डॉ. विवेकानंद मिश्रा का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया है। इस दौरान अमित जी एवं उनके सहयोगियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर और मिठाई खिलाकर इस नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विशेष रूप से महिलाओं तथा जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने भी डॉ. मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर डॉ. संजय गौतम, श्री राम केसरवानी, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के चाका ब्लॉक के नव नियुक्त अधीक्षक डॉ. विवेकानंद मिश्रा का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया है। इस दौरान अमित जी एवं उनके सहयोगियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर और मिठाई खिलाकर इस नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विशेष रूप से महिलाओं तथा जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय लोगों ने भी डॉ. मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर डॉ. संजय गौतम, श्री राम केसरवानी, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से यूपीपीएससी एपीओ भर्ती में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ी खबर सामने आई है। इस विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 तारीख तय की है। मामले की अगली सुनवाई दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। कोर्ट की इस कार्यवाही के दौरान लोक सेवा आयोग की ओर से अपना काउंटर हलफनामा भी दाखिल कर दिया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से यूपीपीएससी एपीओ भर्ती में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ी खबर सामने आई है। इस विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 तारीख तय की है। मामले की अगली सुनवाई दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। कोर्ट की इस कार्यवाही के दौरान लोक सेवा आयोग की ओर से अपना काउंटर हलफनामा भी दाखिल कर दिया गया है।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ननमई गांव में सोमवार की रात गौवंश की हत्या कर गोमांस बेचने की सूचना मिलने के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इस बात की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते वहां भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ कोखराज थानेदार तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुस्तैदी से काम लेते हुए हालात को नियंत्रित किया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गांव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया, जिसने संदिग्ध मांस का नमूना लेकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। कोखराज पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद मांस किस पशु का है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि गोवंश वध या किसी अन्य अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ननमई गांव में सोमवार की रात गौवंश की हत्या कर गोमांस बेचने की सूचना मिलने के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इस बात की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते वहां भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ कोखराज थानेदार तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुस्तैदी से काम लेते हुए हालात को नियंत्रित किया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गांव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया, जिसने संदिग्ध मांस का नमूना लेकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। कोखराज पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद मांस किस पशु का है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि गोवंश वध या किसी अन्य अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.