logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से पकड़ा, जिसके बाद बदायूं में मुठभेड़ हुई पुलिस के अनुसार, अभय प्रताप लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदायूं पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थीं। फिरोजाबाद, कासगंज, एटा और बरेली जैसे आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही थी। कई दिनों से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसे बदायूं लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभय ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आरोपी ने कबूल किया कि उसने इलाके में दहशत फैलाने और गुंडागर्दी के लिए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जमा किए थे। ये हथियार उसने अपने गांव स्वीकार किया कि चर्चित डबल मर्डर में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी उसी ने अजय को उपलब्ध कराए थे। पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची। जैसे ही बरामदगी की कार्रवाई शुरू हुई, अभय प्रताप ने अचानक मौके का फायदा उठाते हुए एक लोडेड तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में अभय प्रताप के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल आरोपी अभय प्रताप को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं

3 days ago
user_Mahesh Pal Gautam
Mahesh Pal Gautam
Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 days ago

बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से पकड़ा, जिसके बाद बदायूं में मुठभेड़ हुई पुलिस के अनुसार, अभय प्रताप लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदायूं पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थीं। फिरोजाबाद, कासगंज, एटा और बरेली जैसे आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही थी। कई दिनों से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसे बदायूं लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभय ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आरोपी ने कबूल किया कि उसने इलाके में दहशत फैलाने और गुंडागर्दी के लिए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जमा किए थे। ये हथियार उसने अपने गांव स्वीकार किया कि चर्चित डबल मर्डर में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी उसी ने अजय को उपलब्ध कराए थे। पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची। जैसे ही बरामदगी की कार्रवाई शुरू हुई, अभय प्रताप ने अचानक मौके का फायदा उठाते हुए एक लोडेड तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में अभय प्रताप के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल आरोपी अभय प्रताप को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों8650252442 बिजली के पल पर चढ़ने से युवक की दर्दनाक मौत सर धड़ से अलग। परिजनों ने संविदा लाइनमैन यशवीर पर लगाए जबरदस्ती पोल पर चढ़ाने के आरोप। घटना के बाद लाइनमैन मौके से फरार युवक की जलकर दर्दनाक मौत। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र रच्छपाल थाना वजीरगंज के रूप में हुई। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। बिजली विभाग की लापरवाही से एक और युवक की मौत। पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का है।
    3
    बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों8650252442
बिजली के पल पर चढ़ने से युवक की दर्दनाक मौत सर धड़ से अलग। 
परिजनों ने संविदा लाइनमैन यशवीर पर लगाए जबरदस्ती पोल पर चढ़ाने के आरोप। 
घटना के बाद लाइनमैन मौके से फरार युवक की जलकर दर्दनाक मौत। 
मृतक की पहचान अरविंद पुत्र रच्छपाल थाना वजीरगंज के रूप में हुई। 
इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। 
बिजली विभाग की लापरवाही से एक और युवक की मौत। 
पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झांसी बबीना चौराहे पर एक एसबीआई बैंक एटीएम में एक घोड़ा घुसते नजर आ रहा है मैं आपको बता दूं यह जो इसको शीशे में अपनी तरह एक और नजर आ रहा है इसलिए जबरदस्ती घुस रहा है घोड़ा🐎,
    1
    झांसी बबीना चौराहे पर एक एसबीआई बैंक एटीएम में एक घोड़ा घुसते नजर आ रहा है मैं आपको बता दूं यह जो इसको शीशे में अपनी तरह एक और नजर आ रहा है इसलिए जबरदस्ती घुस रहा है घोड़ा🐎,
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    4 hrs ago
  • बदायूं में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय राहगीर सतीश की मौत हो गई। यह हादसा बरेली-मथुरा हाइवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के हजरतगंज गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सतीश हजरतगंज गांव के निवासी थे और मंगलवार को गांव के बाहर टहलने निकले थे। हाइवे पार करते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सतीश को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
    1
    बदायूं में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय राहगीर सतीश की मौत हो गई। यह हादसा बरेली-मथुरा हाइवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के हजरतगंज गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सतीश हजरतगंज गांव के निवासी थे और मंगलवार को गांव के बाहर टहलने निकले थे। हाइवे पार करते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सतीश को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Budaun, Uttar Pradesh•
    57 min ago
  • बदायूं, यूपी ⏩बदायूं से एक और दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने ⏩नौ साल की मासूम से उसके घर में ही दरिंदगी ⏩बेटियों की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल ⏩आरोपी का पीड़िता के परिवार में पहले से था आना जाना ⏩आरोपी दिल्ली में चलाता है "रैपिडो" ⏩आरोपी ने पहले मां को झांसे में लेकर बाजार भेजा ⏩फिर मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया जब मां घर लौटी तो बेटी को गंभीर हालत में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई ⏩ सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया ⏩मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू ⏩पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ⏩सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की घटना #Budaun #Up @budaunpolice @Uppolice
    1
    बदायूं, यूपी
⏩बदायूं से एक और दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने
⏩नौ साल की मासूम से उसके घर में ही दरिंदगी
⏩बेटियों की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल
⏩आरोपी का पीड़िता के परिवार में पहले से था आना जाना
⏩आरोपी दिल्ली में चलाता है "रैपिडो"
⏩आरोपी ने पहले मां को झांसे में लेकर बाजार भेजा
⏩फिर मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया
जब मां घर लौटी तो बेटी को गंभीर हालत में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई
⏩ सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
⏩मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू
⏩पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया
⏩सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की घटना
#Budaun #Up  @budaunpolice @Uppolice
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला
    4
    संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं
बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा
मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे
ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान
घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी
सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची
इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे
पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी
वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं में दर्दनाक हादसा: पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव धिमरपुरा निवासी अरविंद को संविदा लाइनमैन द्वारा 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर चढ़ाया गया, तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई। करंट लगते ही अरविंद पोल पर ही जिंदा जल गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और गर्दन कटकर दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद भीड़ बेबस होकर तमाशा देखती रह गई, कोई भी उसकी मदद नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि यह हादसा लापरवाही और मनमानी का नतीजा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    बदायूं में दर्दनाक हादसा: पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव धिमरपुरा निवासी अरविंद को संविदा लाइनमैन द्वारा 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर चढ़ाया गया, तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई।
करंट लगते ही अरविंद पोल पर ही जिंदा जल गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और गर्दन कटकर दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद भीड़ बेबस होकर तमाशा देखती रह गई, कोई भी उसकी मदद नहीं कर सका।
बताया जा रहा है कि यह हादसा लापरवाही और मनमानी का नतीजा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Brijesh singh
    Brijesh singh
    Budaun, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • दो पक्षों के बीच मारपीट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ऐसे मामलों में आमतौर पर छोटा विवाद ही हिंसक झड़प में बदल जाता है। हाल ही में सामने आई एक घटना में भी यही देखने को मिला।
    1
    दो पक्षों के बीच मारपीट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ऐसे मामलों में आमतौर पर छोटा विवाद ही हिंसक झड़प में बदल जाता है। हाल ही में सामने आई एक घटना में भी यही देखने को मिला।
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.