logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांड के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला (चंदौली)। स्थानीय ग्राम सभा में खूंखार सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग कमला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल कमला पाण्डेय का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि कमला पाण्डेय रोज की तरह हाथ में डंडा लेकर खेत की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा में रामबचन यादव के घर के पास अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटकने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर सांड वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। परिजनों के अनुसार, सांड के हमले में कमला पाण्डेय के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि हाथ की हड्डियां भी टूट गई हैं। सीने में गंभीर घाव होने के कारण बेल्ट लगाया गया है। उन्हें तत्काल वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड बेहद खतरनाक हो चुका है और इस वर्ष अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले भी इसी सांड ने प्रमोद यादव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खतरनाक आवारा सांड को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान या गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

20 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

सांड के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला (चंदौली)। स्थानीय ग्राम सभा में खूंखार सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग कमला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल कमला पाण्डेय का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि कमला पाण्डेय रोज की तरह हाथ में डंडा लेकर खेत की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा में रामबचन यादव के घर के पास अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटकने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर सांड वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। परिजनों के अनुसार, सांड के हमले में कमला पाण्डेय के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि हाथ की हड्डियां भी टूट गई हैं। सीने में गंभीर घाव होने के कारण बेल्ट लगाया गया है। उन्हें तत्काल वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड बेहद खतरनाक हो चुका है और इस वर्ष अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले भी इसी सांड ने प्रमोद यादव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खतरनाक आवारा सांड को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान या गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्कूली बच्चों ने एसपी आकाश पटेल को भेजी राखी रक्षाबंधन पर दिया बधाई संदेश न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चंदौली रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में पुलिस के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। डाक विभाग द्वारा जारी स्पेशल राखी लिफाफे के माध्यम से स्कूली बच्चों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम राखी एवं बधाई संदेश भेजे इसी क्रम में डाक विभाग की ओर से चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल (IPS) से मुलाकात कर बच्चों द्वारा भेजी गई राखी एवं शुभकामना संदेश उन्हें हस्तगत कराया गया। राखी और बच्चों के संदेश पाकर पुलिस अधीक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने पुलिस और समाज के बीच भाई-बहन जैसे विश्वास, अपनत्व और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। डाक विभाग की यह पहल रक्षाबंधन के पर्व को और भी भावनात्मक एवं यादगार बनाने वाली रही।
    1
    स्कूली बच्चों ने एसपी आकाश पटेल को भेजी राखी रक्षाबंधन पर दिया बधाई संदेश
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चंदौली रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में पुलिस के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। डाक विभाग द्वारा जारी स्पेशल राखी लिफाफे के माध्यम से स्कूली बच्चों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम राखी एवं बधाई संदेश भेजे इसी क्रम में डाक विभाग की ओर से चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल (IPS) से मुलाकात कर बच्चों द्वारा भेजी गई राखी एवं शुभकामना संदेश उन्हें हस्तगत कराया गया। राखी और बच्चों के संदेश पाकर पुलिस अधीक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की।
इस पहल के माध्यम से बच्चों ने पुलिस और समाज के बीच भाई-बहन जैसे विश्वास, अपनत्व और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। डाक विभाग की यह पहल रक्षाबंधन के पर्व को और भी भावनात्मक एवं यादगार बनाने वाली रही।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता 20-25 गाड़ियाँ फ्री में निकलना चाहते हैं - टोल मैनेजर ने टोल मांग लिया और इसी बात पर विवाद हो गया। कई लोग अस्पताल में हैं और घायल हैं। 📍बागपत (यूपी) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता 20-25 गाड़ियाँ फ्री में निकलना चाहते हैं - टोल मैनेजर ने टोल मांग लिया और इसी बात पर विवाद हो गया। कई लोग अस्पताल में हैं और घायल हैं। 📍बागपत (यूपी)
    1
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता 20-25 गाड़ियाँ फ्री में निकलना चाहते हैं - टोल मैनेजर ने टोल मांग लिया और इसी बात पर विवाद हो गया। कई लोग अस्पताल में हैं और घायल हैं।

📍बागपत (यूपी)
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता 20-25 गाड़ियाँ फ्री में निकलना चाहते हैं - टोल मैनेजर ने टोल मांग लिया और इसी बात पर विवाद हो गया। कई लोग अस्पताल में हैं और घायल हैं।
📍बागपत (यूपी)
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • वाराणसी में शिव मंदिर से 51 किलो 600 ग्राम का घंटा चोरी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। उमरहा बॉर्डर स्थित खानपुर बवली के पास शिवजी के मंदिर से बीती रात करीब 51 किलो 600 ग्राम वजन का घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। सुबह दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि मंदिर में लगा घंटा गायब है। घंटा चोरी होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में लगा घंटा काफी भारी था, जिसका वजन 51 किलो 600 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। मंदिर से घंटा चोरी होने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    वाराणसी में शिव मंदिर से 51 किलो 600 ग्राम का घंटा चोरी
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी 
वाराणसी। उमरहा बॉर्डर स्थित खानपुर बवली के पास शिवजी के मंदिर से बीती रात करीब 51 किलो 600 ग्राम वजन का घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। सुबह दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि मंदिर में लगा घंटा गायब है।
घंटा चोरी होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में लगा घंटा काफी भारी था, जिसका वजन 51 किलो 600 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।
मंदिर से घंटा चोरी होने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव,लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
    1
    वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव,लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान
न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट
वाराणसी। वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी/चिरईगांव।* जब देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे और अपने परिवार के साथ घूम-फिर रहे थे, वहीं वाराणसी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम आधार चौधरी अपनी टीम के साथ सड़कों पर घायल और बेसहारा गौमाता की सेवा में जुटे रहे। डॉ. राम आधार चौधरी ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनके साथ डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पांडेय, रोहित, शशिकांत, रामविलास और प्रवेश ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान एक और गंभीर तस्वीर सामने आई। कई स्थानों पर पशुओं की मृत्यु के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही यह स्थिति समाज की पशुओं के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है। ऐसे समय में डॉ. राम आधार चौधरी और उनकी टीम का सड़क पर उतरकर घायल पशुओं का इलाज करना मानवता और पशु सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका यह कार्य यह संदेश देता है कि देश की सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी निभाने से भी होती है। वाराणसी की सड़कों पर सेवा का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है—बेसहारा पशु भी हमारी जिम्मेदारी हैं और उन्हें सड़क पर तड़पने या मरने के लिए छोड़ देना किसी भी संवेदनशील समाज की पहचान नहीं हो सकती।
    1
    वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी*
*वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी*
*वाराणसी/चिरईगांव।* जब देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे और अपने परिवार के साथ घूम-फिर रहे थे, वहीं वाराणसी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम आधार चौधरी अपनी टीम के साथ सड़कों पर घायल और बेसहारा गौमाता की सेवा में जुटे रहे।
डॉ. राम आधार चौधरी ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनके साथ डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पांडेय, रोहित, शशिकांत, रामविलास और प्रवेश ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया।
इस दौरान एक और गंभीर तस्वीर सामने आई। कई स्थानों पर पशुओं की मृत्यु के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही यह स्थिति समाज की पशुओं के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है।
ऐसे समय में डॉ. राम आधार चौधरी और उनकी टीम का सड़क पर उतरकर घायल पशुओं का इलाज करना मानवता और पशु सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका यह कार्य यह संदेश देता है कि देश की सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी निभाने से भी होती है।
वाराणसी की सड़कों पर सेवा का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है—बेसहारा पशु भी हमारी जिम्मेदारी हैं और उन्हें सड़क पर तड़पने या मरने के लिए छोड़ देना किसी भी संवेदनशील समाज की पहचान नहीं हो सकती।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टांडाकला में खूंखार सांड का हमला, 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल
    1
    टांडाकला में खूंखार सांड का हमला, 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गुरुग्राम: यहां जमीन फट रही है । इफ़को चौक के पास हाईवे फट गया । NHAI कह रहा है आसपास की इमारतों को खतरा हो गया है । इस शहर में 12 लाख लोग रहते हैं …रहने वाले और यहां से बिज़नेस चलाने वाले हर साल करीब 40 हज़ार करोड़ टैक्स सरकार को देते हैं।* *गुरुग्राम: यहां जमीन फट रही है । इफ़को चौक के पास हाईवे फट गया । NHAI कह रहा है आसपास की इमारतों को खतरा हो गया है । इस शहर में 12 लाख लोग रहते हैं …रहने वाले और यहां से बिज़नेस चलाने वाले हर साल करीब 40 हज़ार करोड़ टैक्स सरकार को देते हैं।*
    1
    गुरुग्राम: यहां जमीन फट रही है । इफ़को चौक के पास हाईवे फट गया । NHAI कह रहा है आसपास की इमारतों को खतरा हो गया है । इस शहर में 12 लाख लोग रहते हैं …रहने वाले और यहां से बिज़नेस चलाने वाले हर साल करीब 40 हज़ार करोड़ टैक्स सरकार को देते हैं।*
*गुरुग्राम: यहां जमीन फट रही है । इफ़को चौक के पास हाईवे फट गया । NHAI कह रहा है आसपास की इमारतों को खतरा हो गया है । इस शहर में 12 लाख लोग रहते हैं …रहने वाले और यहां से बिज़नेस चलाने वाले हर साल करीब 40 हज़ार करोड़ टैक्स सरकार को देते हैं।*
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • कलम की धार तेज धार से जमीन के पुराने विवाद में खूनी खेल, कंदैला में युवक को सिर में मारी गोली, जिला अस्पताल में मौत अयोध्या। थाना पूराकलंदर के कंदैला गांव में जमीन के पुराने विवाद ने आज खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय राम लगन मौर्य पुत्र स्व. संतराम मौर्य को सिर में गोली मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी मां 60 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. संतराम मौर्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज Darshan Nagar रेफर किया गया है। सुबह कहासुनी, शाम को फायरिंग बताया गया कि आज शाम लगभग 6 बजे राम लगन मौर्य के घर के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। आरोप है कि गांव के ही राज सिंह पुत्र स्व. सूर्यभान सिंह, विजय भान सिंह, इंद्रभान सिंह पुत्रगण स्व. जैसराज सिंह और सरदार सिंह पुत्र कृष्ण कांत सिंह ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद असलहे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे राम लगन के सिर में लगी। सूचना पर पूराकलंदर पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। परिजनों व एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम लगन को मृत घोषित कर दिया। पहले भी हो चुकी है मारपीट और आगजनी ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी इस विवाद में मारपीट और आगजनी तक की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस में कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। आज इसी पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस जांच में जुटी, गांव में फोर्स तैनात घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एसएसपी के निर्देश पर थाने की फोर्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कलम की तीखी टिप्पणी अयोध्या में जमीन के विवाद सुलह से नहीं, लहूलुहान होकर खत्म हो रहे हैं। कंदैला में पहले आगजनी, फिर फायरिंग, अब हत्या - क्या राजस्व और पुलिस विभाग पहले जाग जाता तो आज एक मां का बेटा जिंदा होता? प्रशासन को ऐसे चिन्हित पुराने विवादों में समय रहते सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना हर विवाद का अंत गोली से ही होगा।
    5
    कलम की धार तेज धार से
जमीन के पुराने विवाद में खूनी खेल, कंदैला में युवक को सिर में मारी गोली, जिला अस्पताल में मौत
अयोध्या। 
थाना पूराकलंदर के कंदैला गांव में जमीन के पुराने विवाद ने आज खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय राम लगन मौर्य पुत्र स्व. संतराम मौर्य को सिर में गोली मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी मां 60 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. संतराम मौर्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज Darshan Nagar रेफर किया गया है।
सुबह कहासुनी, शाम को फायरिंग
बताया गया कि आज शाम लगभग 6 बजे राम लगन मौर्य के घर के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। आरोप है कि गांव के ही राज सिंह पुत्र स्व. सूर्यभान सिंह, विजय भान सिंह, इंद्रभान सिंह पुत्रगण स्व. जैसराज सिंह और सरदार सिंह पुत्र कृष्ण कांत सिंह ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद असलहे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे राम लगन के सिर में लगी।
सूचना पर पूराकलंदर पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। परिजनों व एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम लगन को मृत घोषित कर दिया।
पहले भी हो चुकी है मारपीट और आगजनी
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी इस विवाद में मारपीट और आगजनी तक की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस में कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। आज इसी पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली।
पुलिस जांच में जुटी, गांव में फोर्स तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एसएसपी के निर्देश पर थाने की फोर्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कलम की तीखी टिप्पणी  अयोध्या में जमीन के विवाद सुलह से नहीं, लहूलुहान होकर खत्म हो रहे हैं। कंदैला में पहले आगजनी, फिर फायरिंग, अब हत्या - क्या राजस्व और पुलिस विभाग पहले जाग जाता तो आज एक मां का बेटा जिंदा होता? प्रशासन को ऐसे चिन्हित पुराने विवादों में समय रहते सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना हर विवाद का अंत गोली से ही होगा।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.