logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई" प्रयागराज जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,महासचिव रविन्द्र यादवएडवोकेट,श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल ,दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा,महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल,राजू पासी,नाटे चौधरी, जगदीश यादव,हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव,रवि मिश्रा,आर एन यादव,संजू यादव,इम्तियाज शमी, राम सागर,सऊद अहमद,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ,कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी,शानू वारसी,संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या,मकबूल हासमी,राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल,मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार,आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज पवनदेव,लोकप्रिय, टीवी पत्रकार प्रयागराज। Pappu Lal Nishad Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक aapki baat राजू पासी समर्थक बारा Dimple Yadav Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Samajwadi Party अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Satyaveer Arya Munna Pramod Yadav

6 hrs ago
user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई" प्रयागराज जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,महासचिव रविन्द्र यादवएडवोकेट,श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल ,दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा,महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल,राजू पासी,नाटे चौधरी, जगदीश यादव,हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव,रवि मिश्रा,आर एन यादव,संजू यादव,इम्तियाज शमी, राम सागर,सऊद अहमद,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ,कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी,शानू वारसी,संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या,मकबूल हासमी,राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल,मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार,आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज पवनदेव,लोकप्रिय, टीवी पत्रकार प्रयागराज। Pappu Lal Nishad Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक aapki baat राजू पासी समर्थक बारा Dimple Yadav Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Samajwadi Party अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Satyaveer Arya Munna Pramod Yadav

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा। इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था
प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया।
पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा।
इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बारावफात जुलूस में बिदका घोड़ा, दवा कारोबारी घायल समेत कई घायल, बेजुबान भी जख्मी राजेश सरकार प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई, जब बारावफात के मुकद्दस जुलूस के दौरान एक घोड़ा अचानक बिदक गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे जुलूस में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस हादसे में बाइकों से टकराकर घोड़ा लहूलुहान हो गया, जबकि दुकान संबंधी प्रपत्रों की फोटो कॉपी कराने निकले पूर्णिमा मेडिकल स्टोर हनुमान नगर नैनी निवासी फतेह बहादुर कुशवाहा पुत्र स्व. सीताराम कुशवाहा को बेकाबू घोड़े ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़ा यहीं पर नहीं रुका बल्कि बिदकते हुए सर्वेश्वर महादेव मंदिर की तरफ चला गया जहाँ कुछ लोगों को कुचल दिया। उनको भी चोटें आई हैं। - लापरवाही पड़ी भारी, बेकाबू हुआ घोड़ा चश्मदीदों के मुताबिक जुलूस में एक घोड़ा अचानक बिदक गया। नैनी स्टेशन रोड पर अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदका और उसने उछल-कूद शुरू कर दी। इसके बाद बेकाबू हुआ घोड़ा भीड़ के बीच ही इधर-उधर सरपट दौड़ने लगा। विशालकाय बेजुबान को अपनी तरफ आता देख सड़क पर मौजूद लोग बचने को सुरक्षित जगह की ओर दौड़े। जान बचाने की होड़ लग गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। - सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भगदड़ मचते ही मौके पर कुछ लोगों ने जान की बाजी लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बेकाबू घोड़े को भीड़ से अलग करते हुए पास की गली की तरफ मोड़ दिया। - गली में खड़े वाहनों से टकराकर लहूलुहान हुआ घोड़ा भीड़ से निकलकर जैसे ही संकरी गली में घुसा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन पार्क थे। रफ्तार में दौड़ रहा घोड़ा इन वाहनों से जोरदार तरीके से टकरा गया। वाहनों की टक्कर और लोहे के पार्ट्स चुभने की वजह से बेजुबान घोड़ा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है कि जुलूस में घोड़ा दौड़ाने की अनुमति किसने दी थी। वही गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का इलाज चल रहा है।
    3
    बारावफात जुलूस में बिदका घोड़ा, दवा कारोबारी घायल समेत कई घायल, बेजुबान भी जख्मी 
राजेश सरकार 
प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई, जब बारावफात के मुकद्दस जुलूस के दौरान एक घोड़ा अचानक बिदक गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे जुलूस में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस  हादसे में बाइकों से टकराकर घोड़ा लहूलुहान हो गया, जबकि दुकान संबंधी प्रपत्रों की फोटो कॉपी कराने निकले पूर्णिमा मेडिकल स्टोर हनुमान नगर नैनी निवासी फतेह बहादुर कुशवाहा पुत्र स्व. सीताराम कुशवाहा को बेकाबू घोड़े ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़ा यहीं पर नहीं रुका बल्कि बिदकते हुए सर्वेश्वर महादेव मंदिर की तरफ चला गया जहाँ कुछ लोगों को कुचल दिया। उनको भी चोटें आई हैं।
- लापरवाही पड़ी भारी,  बेकाबू हुआ घोड़ा
चश्मदीदों के मुताबिक जुलूस में एक घोड़ा अचानक बिदक गया। नैनी स्टेशन रोड पर अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदका और उसने उछल-कूद शुरू कर दी। इसके बाद बेकाबू हुआ घोड़ा भीड़ के बीच ही इधर-उधर सरपट दौड़ने लगा। विशालकाय बेजुबान को अपनी तरफ आता देख सड़क पर मौजूद लोग बचने को सुरक्षित जगह की ओर दौड़े। जान बचाने की होड़ लग गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई।
- सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
भगदड़ मचते ही मौके पर कुछ लोगों ने जान की बाजी लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बेकाबू घोड़े को भीड़ से अलग करते हुए पास की गली की तरफ मोड़ दिया। 
- गली में खड़े वाहनों से टकराकर लहूलुहान हुआ घोड़ा
भीड़ से निकलकर जैसे ही संकरी गली में घुसा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन पार्क थे। रफ्तार में दौड़ रहा घोड़ा इन वाहनों से जोरदार तरीके से टकरा गया। वाहनों की टक्कर और लोहे के पार्ट्स चुभने की वजह से बेजुबान घोड़ा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है कि जुलूस में घोड़ा दौड़ाने की अनुमति किसने दी थी। वही गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का इलाज चल रहा है।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड। गंगानगर डीसीपी का बयान प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड। गंगानगर डीसीपी का बयान
    1
    प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 
नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड।

गंगानगर डीसीपी का बयान
प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 
नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड।
गंगानगर डीसीपी का बयान
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आमदे मुस्तफा ﷺ मरहबा-मरहबा, बारह रबीउल अव्वल पर कटरा में निकला अज़ीमुश्शान जुलूसे मोहम्मदी ﷺ आमदे मुस्तफा
    1
    आमदे मुस्तफा ﷺ मरहबा-मरहबा, बारह रबीउल अव्वल पर कटरा में निकला अज़ीमुश्शान जुलूसे मोहम्मदी ﷺ

आमदे मुस्तफा
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सस्ते सोने के नाम पर 18 लाख की ठगी व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लाख नकद और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार सस्ते सोने के नाम पर 18 लाख की ठगी व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लाख नकद और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार नवाबगंज पुलिस और एसओजी गंगापार का सराहनीय कार्य प्रयागराज। एसएचओ नवाबगंज पंकज अवस्थी और एसओजी प्रभारी गंगापार सुख चैन तिवारी के नेतृत्व नवाबगंज पुलिस और एसओजी गंगापार की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, 4 कारतूस, वारदात में प्रयुक्त दो कारें (बलेनो और स्विफ्ट डिजायर) तथा ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले नकली आभूषण बरामद किए हैं। एसएचओ नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि लालगापालगंज (नवाबगंज) निवासी व्यवसाई पंकज कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जुबैर अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें सस्ता सोना दिलाने का लालच दिया। 19 अगस्त को आरोपी उन्हें पैसों के साथ बिहरिया के पास ले गया, जहां एक कार में बैठाते ही दूसरी कार से आए हथियारबंद बदमाशों ने 18 लाख रुपये की नकदी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हाईवे अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी कमिश्नरेट पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 अगस्त को पुलिस टीम ने कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित गढ़वा खैराजपुर अंडरपास के पास से तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैसल (निवासी दानियालपुर/मानिकपुर), संदीप यादव (निवासी कुण्डा, प्रतापगढ़) और नागर गौतम (निवासी मानिकपुर, प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि ये लोग सुनसान जगह पर ले जाकर तमंचे के दम पर लूट करते थे पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस 5 सदस्यीय गिरोह का सरगना जुबैर अहमद है। गिरोह का मुख्य काम भोले-भाले व्यापारियों को सस्ते सोने का लालच देकर सुनसान इलाके में बुलाना और फिर योजनाबद्ध तरीके से असलहे के दम पर रुपये लूटकर फरार होना था। घटना के बाद सभी सदस्य आपस में रकम बांट लेते थे। पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना का सफल अनावरण करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले में फरार सरगना जुबैर अहमद और उसके साथी राजन दुबे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
    1
    सस्ते सोने के नाम पर 18 लाख की ठगी व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लाख नकद और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार
सस्ते सोने के नाम पर 18 लाख की ठगी व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 लाख नकद और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस और एसओजी गंगापार का सराहनीय कार्य 
प्रयागराज। एसएचओ नवाबगंज पंकज अवस्थी और एसओजी प्रभारी गंगापार सुख चैन तिवारी के नेतृत्व नवाबगंज पुलिस और एसओजी गंगापार की संयुक्त टीम ने सस्ते दामों में सोना बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 11 लाख रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, 4 कारतूस, वारदात में प्रयुक्त दो कारें (बलेनो और स्विफ्ट डिजायर) तथा ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले नकली आभूषण बरामद किए हैं।
एसएचओ नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि लालगापालगंज (नवाबगंज) निवासी व्यवसाई पंकज कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जुबैर अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें सस्ता सोना दिलाने का लालच दिया। 19 अगस्त को आरोपी उन्हें पैसों के साथ बिहरिया के पास ले गया, जहां एक कार में बैठाते ही दूसरी कार से आए हथियारबंद बदमाशों ने 18 लाख रुपये की नकदी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हाईवे अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी
कमिश्नरेट पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 अगस्त को पुलिस टीम ने कानपुर-वाराणसी हाईवे स्थित गढ़वा खैराजपुर अंडरपास के पास से तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैसल (निवासी दानियालपुर/मानिकपुर), संदीप यादव (निवासी कुण्डा, प्रतापगढ़) और नागर गौतम (निवासी मानिकपुर, प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि ये लोग सुनसान जगह पर ले जाकर तमंचे के दम पर लूट करते थे पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस 5 सदस्यीय गिरोह का सरगना जुबैर अहमद है। गिरोह का मुख्य काम भोले-भाले व्यापारियों को सस्ते सोने का लालच देकर सुनसान इलाके में बुलाना और फिर योजनाबद्ध तरीके से असलहे के दम पर रुपये लूटकर फरार होना था। घटना के बाद सभी सदस्य आपस में रकम बांट लेते थे। पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना का सफल अनावरण करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले में फरार सरगना जुबैर अहमद और उसके साथी राजन दुबे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
    user_PRAYAG TAK NEWS
    PRAYAG TAK NEWS
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज के विकास खंड शंकरगढ़ क्षेत्र देवरा ग्राम प्रधान पर तथाकथित पत्रकार के द्वारा लगाया जा रहा फर्जी आरोप सूत्र:- देवरा ग्राम प्रधान पर लगाये गये आरोप पूरी तरह झूठ और निराधार है बता दे की देवरा ग्राम प्रधान के द्वारा बताया गया की दलाल टाइप के तथाकथित पत्रकार के द्वारा प्रधान से मांगा गया था 5000₹ नहीं दिए जाने पर ग्राम प्रधान रत्नकार फर्जी खबर बना कर उछाला जा रहा है कीचड़ अब आई सुनते है देवरा ग्राम प्रधान की जुवानी प्रयागराज यमुनानगर के थाना शंकरगढ़ व विकास खंड शंकरगढ़ के देवरा ग्राम प्रधान पर गरीबो का आवास ना दिलाने दलाल टाइप के तथा कथित पत्रकार के द्वारा लगाया जा रहा है फर्जी आरोप जबकि देवरा ग्राम प्रधान रातनाकर सिंह के द्वारा बाढ़ के समय दिन भर बाढ़ ग्रसित अरियो मे तत्पर रहे बाढ़ से ग्रसित लोगो की सहायता करते रहे तथाकथित के द्वारा परसनल लाभ पाने के लिए ग्राम प्रधान पर लगाया जा रहा है फर्जी आरोप
    1
    प्रयागराज के विकास खंड शंकरगढ़ क्षेत्र देवरा ग्राम प्रधान पर तथाकथित पत्रकार के द्वारा लगाया जा रहा फर्जी आरोप 
सूत्र:- देवरा ग्राम प्रधान पर लगाये गये आरोप पूरी तरह झूठ और निराधार है 
बता दे की देवरा ग्राम प्रधान के द्वारा बताया गया की दलाल टाइप के तथाकथित पत्रकार के द्वारा प्रधान से मांगा गया था 5000₹ नहीं दिए जाने पर ग्राम प्रधान रत्नकार फर्जी खबर बना कर उछाला जा रहा है कीचड़ 
अब आई सुनते है देवरा ग्राम प्रधान की जुवानी 
प्रयागराज यमुनानगर के थाना शंकरगढ़ व विकास खंड शंकरगढ़ के देवरा ग्राम प्रधान पर गरीबो का आवास ना दिलाने दलाल टाइप के तथा कथित पत्रकार के द्वारा लगाया जा रहा है फर्जी आरोप जबकि देवरा ग्राम प्रधान रातनाकर सिंह के द्वारा बाढ़ के समय दिन भर बाढ़ ग्रसित अरियो मे तत्पर रहे बाढ़ से ग्रसित लोगो की सहायता करते रहे तथाकथित के द्वारा परसनल लाभ पाने के लिए ग्राम प्रधान पर लगाया जा रहा है फर्जी आरोप
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #प्रयागराज : थाने के पास से अगवा मोनू की हत्या का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #प्रयागराज : थाने के पास से अगवा मोनू की हत्या का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Allahabad, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे। ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    4
    धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां
प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे।
ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.