**शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कोतवाली रोजा का किया आकस्मिक निरीक्षण*** शाहजहांपुर, 16 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने थाना रोजा का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, संतरी ड्यूटी, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाल शिशु गृह व मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने आईजीआरएस/जनसुनवाई की समीक्षा करते हुए शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। थाना पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ➡️ अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी पुलिस गश्त को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
**शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कोतवाली रोजा का किया आकस्मिक निरीक्षण*** शाहजहांपुर, 16 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने थाना रोजा का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, संतरी ड्यूटी, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाल शिशु गृह व मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने आईजीआरएस/जनसुनवाई की समीक्षा करते हुए शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। थाना पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ➡️ अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी पुलिस गश्त को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
- ****तमंचा लेकर घूम रहा था युवक, रोजा पुलिस ने दबोचा**** शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात ग्राम अटसलिया ओवरब्रिज के पास से ओम गुप्ता (36) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 417/26, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और वसंत कुमार शामिल रहे1
- gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen follow Karen YouTube channel subscribe Karen gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen share Karen1
- भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को राजस्व-पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को राजस्व-पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक डीएम ने अवैध कब्जे और सह-खातेदारी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश शाहजहांपुर। भूमि विवादों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं स्थायी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने भूमि विवादों के प्रमुख कारण, लंबित प्रकरणों तथा उनके समाधान की कार्ययोजना पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि भूमि विवादों में मुख्य रूप से सीमा एवं मेड़, अवैध कब्जा, सह-खातेदारी व बंटवारा, रास्ते तथा सिंचाई के साधनों से जुड़े मामले सामने आते हैं। ऐसे मामलों में राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत सीमांकन एवं पैमाइश तथा धारा 116 के तहत सह-खातेदारों के बंटवारे की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें। यदि किसी व्यक्ति ने ऐसी भूमि पर कब्जा किया है जो उसके आसपास स्थित नहीं है, तो मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा वास्तविक खातेदार को कब्जा दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। पात्र मामलों में भू-माफिया संबंधी कार्रवाई भी नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए। सह-खातेदारी के मामलों में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विधिवत बंटवारा होने तक प्रत्येक सह-खातेदार का संयुक्त भूमि पर अधिकार रहता है। विवादित भूमि पर किसी एक पक्ष द्वारा एकतरफा निर्माण अथवा कब्जे की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा संबंधित पक्षों को नियमानुसार बंटवारा कराने की सलाह देने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित पुलिस उपनिरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर भूमि विवादों की पहचान, मौके पर सत्यापन और निस्तारण कराने को कहा। प्रत्येक थाना एवं तहसील स्तर पर लंबित और पुराने भूमि विवादों की सूची तैयार कर नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। थाना दिवस, तहसील दिवस एवं आईजीआरएस से संबंधित भूमि विवादों को भी सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116 अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय स्तर पर समाधान संभव न होने वाले मामलों को एसडीएम, तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी स्तर पर संदर्भित किया जाए। संवेदनशील मामलों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता में रखा जाए। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में संबंधित दस्तावेजों को रिपोर्ट के साथ संलग्न करने तथा थाना दिवस एवं तहसील दिवस से पूर्व लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित पक्षों को बुलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समान व्यवहार के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार के पक्षपात या अनावश्यक दबाव से मुक्त होकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निस्तारित भूमि विवादों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक आवेश सहित संबंधित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस उपनिरीक्षक मौजूद रहे।2
- मदनापुर में मरीज की मौत पर बवाल! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला थाने तक पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। वहीं डॉक्टर द्वारा मरीज को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद परिजन गुस्से में थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर मरीज को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज की ओर चला गया। इस दौरान परिवार के लोग भी सवाल उठाते रहे कि आखिर मरीज की स्थिति इतनी गंभीर होने तक बेहतर उपचार क्यों नहीं मिल सका? मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में कथित रूप से झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर भी अब सवाल उठना लाजिमी है। सवाल बड़ा है—क्या स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों की जानकारी नहीं है? और अगर जानकारी है, तो कार्रवाई कब होगी? फिलहाल मरीज की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।2
- मदनापुर थाना क्षेत्र मे इलाज को ले जाते समय युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर बैठने का किया प्रयास बुखार से पीड़ित 40 वर्षीय युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया। परिजन निजी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, मां और छह बच्चों को छोड़ गया है। पिता का कहना है कि उनका इकलौता बेटा भी अब नहीं रहा।1
- गाय पर कील लगे डंडे से जानलेवा हमला, हिंदू रक्षा दल ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में एक गाय पर कथित रूप से कील लगे डंडे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर हिंदू रक्षा दल ने थाना निगोही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष नीरज वर्मा की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने गाय पर कील लगे डंडे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रार्थना पत्र में घटना को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए कहा गया कि इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में रोष व्याप्त है। संगठन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घायल गोवंश के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।1
- ****गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आठ मुकदमे दर्ज*** रोजा। थाना रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 24 वर्षीय हरिओम पुत्र इंद्रपाल निवासी तुर्कीखेड़ा को बुधवार को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी व अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मु0अ0सं0 357/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। गिरफ्तारी टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनित कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विकास नागर व महिला आरक्षी कोमल।1
- मदनापुर में मरीज की मौत पर बवाल! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल एंकर:- शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला थाने तक पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। वहीं डॉक्टर द्वारा मरीज को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीओ:- मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद परिजन गुस्से में थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर मरीज को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज की ओर चला गया। इस दौरान परिवार के लोग भी सवाल उठाते रहे कि आखिर मरीज की स्थिति इतनी गंभीर होने तक बेहतर उपचार क्यों नहीं मिल सका? मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में कथित रूप से झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर भी अब सवाल उठना लाजिमी है। सवाल बड़ा है—क्या स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों की जानकारी नहीं है? और अगर जानकारी है, तो कार्रवाई कब होगी? फिलहाल मरीज की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।2