Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलश होटल के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई, जबकि बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही युवती टक्कर के बाद भी कुछ दूरी तक वाहन चलाती रही। आसपास मौजूद लोगों के शोर-शराबे के बाद गाड़ी रुकी, तब जाकर कार में फंसी बाइक दिखाई दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा वाहन और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि कार चला रही युवती के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं तथा वाहन का बीमा (इंश्योरेंस) वैध था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 03.03.2026* ________________________________________ *🔷🔶सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-* *(अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख, वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख)* *🔷🔶 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही *डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980* को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे *04 प्लास्टिक बोरों* में *कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत *लगभग ₹37 लाख* है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर *मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ________________________________________ *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा) ________________________________________ *वांछित अभियुक्तगण-* 02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात) ________________________________________ *पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए। ________________________________________ *बरामदगी का विवरण-* 1. 04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख) 2. टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख) 3. 01 अदद मोबाइल फोन 4. नगद धनराशि ________________________________________ *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2.उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र। 3.उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन। 4.हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार सरोज, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन। 5.हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।4
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के धरना रत किसान 288 दिन वरना पहुंचा यह धरना घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में चल रहा है किसान ईद के माध्यम से सिद्धनाथ करने किसानों को उजागर किया1
- mujaffarpur/lathepar.po.bhabhaura,chakia Chandauli ,up4
- मंत्री जमा खान का जनता को संदेश! होली का उत्साह और रमज़ान की पाकीज़गी — दोनों मिलकर हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल प्रस्तुत करते हैं। आप सभी को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना प्रदर्शन 288 दिन में पहुंचा भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि धरना रत किसान को संबोधित करते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार का नशा मुक्ति नहीं करेगा होली के दिन धरना पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे अपने बड़े के लोगों को चंदन लगाकर गले मिलेंगे। जिला सचिव संजय कुमार यादव ने भी बताया किसान किसी चट्टी चौराहे पर नहीं जाएंगे नशा करने वाले भाइयों से दूर रहेंगे नशा करने वाले व्यक्ति को समझाया जाए कि नशा ना करें तहसील संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने भी यही बात बताइए कि हम भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति नशा नहीं करेंगे3
- गढ़वा: उत्साह और सौहार्द के साथ केतार में यादव महासभा का होली मिलन संपन्न1