Shuru
Apke Nagar Ki App…
*तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा* *तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा* यूपी में बस्ती जिले के नामचीन जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई वह पिछले 15 दिनों से स्कूल में पेंट का काम कर रहा था पेंट करने के दौरान ही बेलेंस बिगड़ गया और हादसा हो गया.
Ankit kumar
*तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा* *तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा* यूपी में बस्ती जिले के नामचीन जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई वह पिछले 15 दिनों से स्कूल में पेंट का काम कर रहा था पेंट करने के दौरान ही बेलेंस बिगड़ गया और हादसा हो गया.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी बृहस्पतिवार दिनांक 24-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। #9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #BSP #लखनऊ #मिशन_20271
- डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।3
- मंदिर जाते हमय नाबालिग लड़की को वाहन में खीचने का प्रयास। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। दिनांक 14.09.2026 को थाना चौबेपुर क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं जबरन वाहन में खींचने के प्रयास के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई।शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों द्वारा बालिका का स्कूल एवं मंदिर जाने के दौरान पीछा कर छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत एवं गलत इशारे करने तथा जबरन शादी करने व उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप है। दिनांक 14.09.2026 को बालिका को जबरन वाहन में खींचने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना प्रचलित है। *बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अंकित कुमार*1
- सिकंदरा में गणेश महोत्सव के समापन पर महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, देर शाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सिकंदरा। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन के बाद गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश व महाकालेश्वर के जयकारे लगाए। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शाम करीब 8:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात आयोजकों ने कही। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम ।शामिल हुए । अजगैन में अभिजीत सिंह सांगा जी श्री उदय बहादुर सिंह जी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को नवगृह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवगृह में सदैव सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास बना रहे। 🙏1
- *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गौवध निवारण के अभियोग में वांछित01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार औरैया पुलिस कार्यवाही* - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को एक नफर वांछित अभियुक्त नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया को संम्बंधित मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला इस्लामनगर टडवा बिकू गाँव के पास भीखेपुर वाले रोड से गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष । *अभियोग का विवरण–* 1.मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 अभय प्रताप सिंह थाना अजीतमल जनपद औरैया मह हमराह । 2.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अजीतमल जनपद औरैया 3.का0 अनूप चाहर थाना अजीतमल जनपद औरैया1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया के तीन बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। मां प्रियंका और देवर आशीष उर्फ डैनी को हाईकोर्ट ने किया बरी। ट्रायल कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। बाल गवाह के बयान में गंभीर विरोधाभास और जांच में मिलीं कई खामियां। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का दोषसिद्धि व सजा का फैसला किया निरस्त। दोनों को बरी करते हुए, अन्य मामले में वांछित न होने पर तत्काल रिहाई के आदेश।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार। शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई। मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद। थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।1
- *थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* औरैया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष । *अभियोग का विवरण -* 1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* 1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया । 2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया । *बरामदगी-* 1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया 4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया 5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया1