Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता पशुओं को हत्या करने के उद्देश्य से जंगल के रास्ते से बिहार ले जाया जा रहे थे 19 राशि गवंश किए गए बरामद
Rajendra Tyagi
सोनभद्र थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता पशुओं को हत्या करने के उद्देश्य से जंगल के रास्ते से बिहार ले जाया जा रहे थे 19 राशि गवंश किए गए बरामद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र। जिले में गौ- तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे 19 गोवंश को बरामद किया है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।1
- सोनभद्र सदर तहसील रावटसगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए जिला अधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा आल्हा अधिकारियों को शिकायत का तत्काल निस्तारण करने का दिया निर्देश1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र.... - होली-रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सीआईएसएफ जवानों का रूट मार्च - रुट मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने किया - थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा मार्च - रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना, - असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना - सीओ ओबरा अमित कुमार की दो टूक कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी - ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआईएसएफ जवानों रूट मार्च। Byte-: अमित कुमार, सीओ ओबरा, सोनभद्र।2
- *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक-21.02.2026* *थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्यवाई:- वध करने की नियत से जंगल के रास्ते बिहार लेकर जा रहे कुल 19 राशि गोवंश को पशु तस्करों के कब्जे से किया गया बरामद-* श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दिनांक 21.02.2026 को समय करीब 12.00 बजे मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 नफर गो तस्कर, गोवंश को वध करने की नियत से वेलवा डन्डी जंगल मोरैला से होते हुए बिहार बॉर्डर की ओर लेकर जा रहे है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा टीम गठित करके मोरैला में जंगल में घेराबन्दी कर 19 राशि गोवंश (1-बैल, 6-गाय, 8-बछिया, 4-बछड़ा) बरामद किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *बरामदगी का विवरण-* 19 राशि गोवंश (1-बैल, 6-गाय, 8-बछिया, 4-बछड़ा) बरामद *गोवंश बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 01. प्र0नि0 विनोद यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र मय हमराहियान । 02. उ0नि0 रामनिवास यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र। 03. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।2
- सोनभद्र जिले में 22 फरवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित हो रहा है, जिसमें बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची का पाठ करेंगे। यह भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम का हिस्सा है। �कार्यक्रम विवरणविशेष अभियान दिवस पर सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची और फॉर्म 6, 7, 8 उपलब्ध होंगे। प्रत्येक केंद्र पर हेल्प डेस्क भी होगी। �नागरिकों की अपेक्षाएँनागरिकों को अपने और परिवार के नामों की जाँच करनी चाहिए। पात्र सदस्यों (जैसे 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले) के लिए फॉर्म 6 भरें या ऑनलाइन ECINET ऐप/वेबसाइट पर आवेदन करें। त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म 8 का उपयोग करें। �सहयोगी व्यवस्थाराजनीतिक दलों के बीएलए, सभासद, ग्राम प्रधान और स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। अधिकारी भ्रमण कर पर्यवेक्षण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने सभी को निर्देश जारी किए हैं। �1
- सोनभद्र जिले मे 22 फरवरी को सभी पदाभिहित स्थलों पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक चलेगा विशेष अभियान दिवस2
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 21.02.2026* *होली एवं रमजान माह पर्व के दृष्टिगत थाना ओबरा क्षेत्र में पुलिस एवं CISF द्वारा किया गया रूट मार्च-* आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को सांयकाल अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च में प्रभारी निरीक्षक ओबरा, थाना ओबरा पुलिस बल एवं सीआईएसएफ (CISF) के जवान सम्मिलित रहे। यह मार्च क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर निकाला गया। रूट मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *सोनभद्र पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*2
- ओबरा थाना क्षेत्र में होली-रमजान को शांतिपूर्ण बनाने को रूट मार्चनमस्कार, सोनभद्र से विशेष खबर। ओबरा थाना क्षेत्र में आगामी होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज 21 फरवरी 2026 को पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने रूट मार्च निकाला।इस रूट मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने किया। इसमें प्रभारी निरीक्षक ओबरा, थाना ओबरा का पूरा पुलिस बल और CISF के जवान शामिल थे। मार्च क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से गुजरा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना जगाना और असामाजिक तत्वों पर सख्त नियंत्रण कायम करना था।क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कहा, "किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने आगे बताया कि आज ही शनिवार को थाना ओबरा में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई।पुलिस अपील कर रही है कि सभी नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ1