राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक शहडोल : मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शहडोल जिले में 16 सितम्बर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में म०प्र० के सभी 10 संभागों के 120 बालक, 120 बालिका कुल 240 प्रतिभावान संभागों से चयनित खिलाड़ी एवं 10 प्रमुख प्रबंधक, 10 टीम मैनेजर, 20 कोच, 30 स्टेट ऑफिशियल (निर्णायक एवं रेफरी) इस प्रकार कुल 310 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों के रूकने की समुचित व्यवस्था बी.टी.आई. कैम्पस मे पृथक-पृथक भवनों में की गई है। प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम, अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल एवं बी.टी. आई. स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित होंगी। तीनो खेल मैदानों मे आगन्तुको एवं अतिथियो के लिए वाटरप्रूफ बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है मैच के स्कोरबोर्ड का डिजिटल डिस्प्ले एवं खेल मैदान में प्रसारण की व्यवस्था है। प्रतियोगिता में सम्मिलित म०प्र० के सभी 10 संभागो के बालक एवं बालिका वर्ग के पृथक-पृथक 20 लीग मैच 02 सेमिफाईनल 01 थर्ड पोजिशन एवं 01 फाईनल इस प्रकार कुल 48 मैच होंगे। दिनांक 16.09.2026 को प्रातः अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल मे उद्घाटन समारोह एवं उदघाटन मैच आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फाईनल मैच भी अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल मे संपन्न किया जाएगा। उदघाटन समारोह में अतिथियों के आगमन उपरान्त मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, खेल शपथ एवं संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अतिथियों का उदबोधन होगा।
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक शहडोल : मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शहडोल जिले में 16 सितम्बर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में म०प्र० के सभी 10 संभागों के 120 बालक, 120 बालिका कुल 240 प्रतिभावान संभागों से चयनित खिलाड़ी एवं 10 प्रमुख प्रबंधक, 10 टीम मैनेजर, 20 कोच, 30 स्टेट ऑफिशियल (निर्णायक एवं रेफरी) इस प्रकार कुल 310 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों के रूकने की समुचित व्यवस्था बी.टी.आई. कैम्पस मे पृथक-पृथक भवनों में की गई है। प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम, अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल एवं बी.टी. आई. स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित होंगी। तीनो खेल मैदानों मे आगन्तुको एवं अतिथियो के लिए वाटरप्रूफ बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है मैच के स्कोरबोर्ड का डिजिटल डिस्प्ले एवं खेल मैदान में प्रसारण की व्यवस्था है। प्रतियोगिता में सम्मिलित म०प्र० के सभी 10 संभागो के बालक एवं बालिका वर्ग के पृथक-पृथक 20 लीग मैच 02 सेमिफाईनल 01 थर्ड पोजिशन एवं 01 फाईनल इस प्रकार कुल 48 मैच होंगे। दिनांक 16.09.2026 को प्रातः अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल मे उद्घाटन समारोह एवं उदघाटन मैच आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फाईनल मैच भी अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल मे संपन्न किया जाएगा। उदघाटन समारोह में अतिथियों के आगमन उपरान्त मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, खेल शपथ एवं संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अतिथियों का उदबोधन होगा।
- कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।1
- थाना अमलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार अमलाई, शहडोल - जिला शहडोल के थाना अमलाई पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे सभी 03 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत यह कार्रवाई की गई है। घटना का विवरण - दिनांक 14/09/2026 को राजा चिकन सेंटर के सामने, आलमगंज चीफ हाउस निवासी फरियादी मोहम्मद आशिक उम्र 40 वर्ष के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फरियादी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। गिरफ्तार आरोपी - पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है - अरसद अंसारी भक्ती कोल योगेन्द्र उर्फ छोट्टू तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में विवेचना अधिकारी कार्यवाहक उप-निरीक्षक श्याम सिंह एवं अमलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।3
- नगर में गड्ढा या गड्ढे में नगर बादल सड़के जनता परेशान. उमरिया जिले से ब्यूरो चीफ शम्मी खान नियाजी. Mo. No✨78690837101
- एंबुलेंस का इंतजार करती रही प्रसूता, पिकअप से पहुंची अस्पताल; उमरिया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उमरिया। जिले के बरतराई गांव से सामने आया एक मामला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है। एक प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार परिजनों को पिकअप वाहन की व्यवस्था कर प्रसूता को जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया गया कि बरतराई गांव से जिला अस्पताल की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस की मांग की थी। उनके मुताबिक उन्हें बताया गया कि मानपुर से एंबुलेंस आने के बाद ही उसे गांव भेजा जाएगा। इंतजार बढ़ता गया और प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने की चिंता भी बढ़ती गई। इसके बाद परिजनों ने पिकअप वाहन का सहारा लिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद भी परिजनों की परेशानी खत्म नहीं हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अस्पताल के गेट पर कर्मचारी की गैरमौजूदगी दिखाई दे रही है। इसके बाद परिजनों ने खुद प्रसूता को वाहन से उतारा और स्टेचर की मदद से अस्पताल के अंदर पहुंचाया। कांग्रेस नेत्री एवं जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, वायरल वीडियो की न्यूज वर्ल्ड स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामले में सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने बताया कि वर्तमान में रेफर के मामले अधिक होने के कारण एंबुलेंस की कुछ परेशानी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि प्रसूता और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। गेट पर कर्मचारी नहीं मिलने के मामले में संबंधित कर्मचारी को नोटिस देने और जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर एंबुलेंस और अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था कितनी मजबूत है। अब निगाह विभागीय जांच और कार्रवाई पर है।2
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन संचार का सशक्त माध्यम है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाए, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहें। #शहडोल #shahdol1
- ऋषि पंचमी पर अमरकंटक में महाराष्ट्र की महिलाओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नर्मदा तट पर बनाए पार्थिव शिवलिंग व गणेश प्रतिमा, प्रकृति प्रदत्त सामग्रियों से किया पूजन-अर्चन अनूपपूर/अमरकंटक - प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। नागपुर, कामठी, भंडारा, अमरावती, नासिक, पुणे, बारामती सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने प्रातःकाल से ही नर्मदा तट पर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पुण्य स्नान किया और मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। ऋषि पंचमी के धार्मिक विधान के अनुरूप महिलाओं ने नर्मदा तट पर ही मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके साथ ही प्रकृति से प्राप्त पत्तियों, फूल, बेलपत्र, घास-फूस तथा खेतों में उपलब्ध अनाज आदि पारंपरिक सामग्रियों से आदि देव भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और गणपति बप्पा को पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आरती की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सामूहिक पूजन से नर्मदा तट का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। सुबह करीब 5 बजे से ही महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का नर्मदा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान, ध्यान, जप, पूजन-अर्चन और आरती का क्रम काफी देर तक चलता रहा। नर्मदा की कल-कल करती जलधारा, वैदिक एवं धार्मिक मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा की जा रही आरती से रामघाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया। ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म परंपरा में ऋषि पंचमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है और सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता तथा आत्मशुद्धि की भावना से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ऋषियों का स्मरण तथा श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मनुष्य अपने जीवन में शुद्धता, संयम और सदाचार के भाव को पुष्ट करता है। विशेष रूप से महिलाएं इस दिन व्रत एवं पूजन कर ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धा अर्पित करती हैं। ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, ऋषि परंपरा और सनातन संस्कारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी माना जाता है। अमरकंटक जैसे तपोभूमि और नर्मदा उद्गम क्षेत्र में इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व और भी विशेष हो जाता है, जहां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालु स्नान एवं पूजन के माध्यम से आत्मिक शांति और पुण्य की कामना करते हैं। तीन-चार वर्षों से बन रही अमरकंटक आने की परंपरा उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र प्रांत से श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार ऋषि पंचमी के अवसर पर अमरकंटक पहुंच रहे हैं। नर्मदा स्नान, मां नर्मदा के दर्शन तथा भगवान शिव एवं गणेश के पूजन के लिए प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस वर्ष भी ऋषि पंचमी का पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र से सैकड़ों वाहनों में महिलाएं, पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं।1
- हरितालिका तीज और गणेश जी मूर्ति की स्थापना बहुत धूम धम और उत्सव से मनाया हरितालिका महिला ब्रत रखा कर और बच्चे गणेश जी की पूजा कर उमरिया नगर सहित जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मंदिरों शिवालयों एवं देवालयों भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की गई । महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत करती है हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पुनर मिलन एवं उनके पवित्र विवाह स्मृति की याद में मनाया जाता है । तभी से सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह व्रत धारण करती है ।1
- मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सख्त निर्देश अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा सागर में आज हमारी पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।कल भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1