logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैतारण थाना परिसर में प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवाॅ साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप उनका अभिनंदन किया प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवाॅर का भव्य स्वागत, पत्रकारों व ग्रामीणों ने माला-साफा पहनाकर किया सम्मान जैतारण (संवाददाता): जैतारण थाना परिसर सोमवार को उस समय उत्साह और सम्मान के माहौल से सराबोर हो उठा, जब नव नियुक्त प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवाॅर के स्वागत में पत्रकारों एवं ग्रामीणों का जनसमूह उमड़ पड़ा। थाना परिसर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर एवं साफा बांधकर आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने प्रशिक्षु डीवाईएसपी पवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन का भरोसा और अधिक मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ संवाददाता शंकर लाल पन्नू ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पुलिस प्रशासन से बड़ी उम्मीदें हैं और प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवार के अनुभव व कार्यशैली से निश्चित रूप से आमजन को लाभ मिलेगा। स्वागत के दौरान थाना परिसर में सौहार्द, उत्साह और सम्मान का विशेष वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप उनका अभिनंदन किया, वहीं पत्रकारों ने भी पुष्पमालाएं अर्पित कर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। यह रहे मौजूद इस दौरान राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ संवाददाता शंकरलाल पन्नू पंचायत समिति सदस्यों जगदेव सागर नवज्योति से वक्ता राम चौहान सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे ।

5 hrs ago
user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
5 hrs ago
622e4763-9b8c-41f3-a82f-4de05f2734b7

जैतारण थाना परिसर में प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवाॅ साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप उनका अभिनंदन किया प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवाॅर का भव्य स्वागत, पत्रकारों व ग्रामीणों ने माला-साफा पहनाकर किया सम्मान जैतारण (संवाददाता): जैतारण थाना परिसर सोमवार को उस समय उत्साह और सम्मान के माहौल से सराबोर हो उठा, जब नव नियुक्त प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवाॅर के स्वागत में पत्रकारों एवं ग्रामीणों का जनसमूह उमड़ पड़ा। थाना परिसर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर एवं साफा बांधकर आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने प्रशिक्षु डीवाईएसपी पवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन का भरोसा और अधिक मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ संवाददाता शंकर लाल पन्नू ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पुलिस प्रशासन से बड़ी उम्मीदें हैं और प्रशिक्षु डीवाईएसपी अनिल पवार के अनुभव व कार्यशैली से निश्चित रूप से आमजन को लाभ मिलेगा। स्वागत के दौरान थाना परिसर में सौहार्द, उत्साह और सम्मान का विशेष वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप उनका अभिनंदन किया, वहीं पत्रकारों ने भी पुष्पमालाएं अर्पित कर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। यह रहे मौजूद इस दौरान राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ संवाददाता शंकरलाल पन्नू पंचायत समिति सदस्यों जगदेव सागर नवज्योति से वक्ता राम चौहान सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    1
    🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01
🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है।
📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ
#सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल
सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया घटना सीसीटीवी में कैद हुई परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
    1
    रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया
घटना सीसीटीवी में कैद हुई
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर के सोहन नगर में डबल मर्डर से सनसनी, वृद्ध दंपति की घर में निर्मम हत्या ब्यावर में एक खौफनाक वारदात घटित होने से शहर में सनसनी फैल गई है । ​ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर शायद भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वही घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जिसके बाद काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले। जिसके बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। वही FSL टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले की लेकर पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्यावर के सोहन नगर में डबल मर्डर से सनसनी, वृद्ध दंपति की घर में निर्मम हत्या 
ब्यावर में एक खौफनाक वारदात घटित होने से शहर में सनसनी फैल गई है । ​ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर शायद भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वही
घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जिसके बाद काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले।
जिसके बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। वही FSL टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले की लेकर पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनता मार्केट से तेल के पिपे चोरी मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शाहरुख रामगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी चौरसियावास निवासी शाहरुख के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। थाना अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    अजमेर में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनता मार्केट से तेल के पिपे चोरी मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
क्लॉक टॉवर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शाहरुख रामगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी चौरसियावास निवासी शाहरुख के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
थाना अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।
अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_92 R News
    92 R News
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर जिले के मंगलियावास थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रिक्च्यावास में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह करीब 06:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू टीम में प्रेम सिंह रावत, महासिंह रावत (गोताखोर), गजेंद्र सिंह रावत (वाहन चालक), मास्टर ट्रेनर अन्तिमा भाटी और स्वयंसेवक नितिन कुमार शामिल रहे, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह घटना इलाके में शोक का माहौल बना गई है।
    1
    अजमेर जिले के मंगलियावास थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रिक्च्यावास में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह करीब 06:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रेस्क्यू टीम में प्रेम सिंह रावत, महासिंह रावत (गोताखोर), गजेंद्र सिंह रावत (वाहन चालक), मास्टर ट्रेनर अन्तिमा भाटी और स्वयंसेवक नितिन कुमार शामिल रहे, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यह घटना इलाके में शोक का माहौल बना गई है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: ब्यावर के सोहन नगर में वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या लूटपाट की आशंका ​सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, घर से पानी बहता देख पड़ोसियों को हुआ शक; पुलिस जांच में जुटी ​ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ​पड़ोसियों की सतर्कता से खुला मामला घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले। ​लूटपाट की नीयत से हत्या का अंदेशा प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है। ​पुलिस की कार्रवाई और संदिग्ध हिरासत में सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। ​अधिकारियों का कथन ​"मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" — रतन सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक
    3
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: ब्यावर के सोहन नगर में वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या
लूटपाट की आशंका
​सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, घर से पानी बहता देख पड़ोसियों को हुआ शक; पुलिस जांच में जुटी
​ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
​पड़ोसियों की सतर्कता से खुला मामला
घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले।
​लूटपाट की नीयत से हत्या का अंदेशा
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है।
बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है।
​पुलिस की कार्रवाई और संदिग्ध हिरासत में
सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। 
एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
​अधिकारियों का कथन
​"मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
— रतन सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.