logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में धौलाना तहसील में धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन यूपी के जनपद हापुड़ के तहसील धौलाना परिसर में शनिवार को यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के सर्वण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर एक्ट के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसे वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष महेश तोमर ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 से आम जनता और किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी कारण संगठन क्षेत्र के लोगों को इस एक्ट के खिलाफ जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहा है और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से इस एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि जल्द ही संगठन और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली कूच कर अपने विरोध को दर्ज कराएंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग की। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग पत्र को शासन तक भेजा जाएगा, ताकि संबंधित स्तर पर इस पर विचार किया जा सके। धरना प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। इस दौरान तहसील परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

5 hrs ago
user_Ankit Gautam
Ankit Gautam
Nurse धौलाना, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में धौलाना तहसील में धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन यूपी के जनपद हापुड़ के तहसील धौलाना परिसर में शनिवार को यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के सर्वण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर एक्ट के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसे वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष महेश तोमर ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 से आम जनता और किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी कारण संगठन क्षेत्र के लोगों को इस एक्ट के खिलाफ

7165782c-be52-4da2-8e51-4a030a77a4da

जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहा है और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से इस एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि जल्द ही संगठन और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली कूच कर अपने विरोध को दर्ज कराएंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग

96a7980d-79b5-44ba-9ad2-c378d1cbbfd1

की। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग पत्र को शासन तक भेजा जाएगा, ताकि संबंधित स्तर पर इस पर विचार किया जा सके। धरना प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। इस दौरान तहसील परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    1
    Post by पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #ArwalNews #UPNews #LocalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #GangaRiver #HardoiNews #StarBharatNews24
    1
    #ArwalNews
#UPNews
#LocalNews
#BreakingNews
#HindiNews
#NewsUpdate
#GangaRiver
#HardoiNews
#StarBharatNews24
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गाजियाबाद : स्वाट टीम नगर जोन गाजियाबाद व थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से छीने गई 01 कार टाटा नेक्सॉन व एक देशी तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु) व चोरी की गयी एक बाइक बरामद।
    2
    गाजियाबाद : स्वाट टीम नगर जोन गाजियाबाद व थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से छीने गई 01 कार टाटा नेक्सॉन व एक देशी तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु) व चोरी की गयी एक बाइक बरामद।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Noida, Gautam Buddha Nagar•
    14 hrs ago
  • क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Noida, Gautam Buddha Nagar•
    16 hrs ago
  • Post by Praveen Kumar
    1
    Post by Praveen Kumar
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    Noida, Gautam Buddha Nagar•
    16 hrs ago
  • *ईरान के सर्वोच्च नेता का सटीक ठिकाना बताकर उन्हें धोखा देने वाले जनरल ने पश्चाताप किया है। उन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान आत्महत्या कर ली।* संवेदनशील दर्शकों एवं कमजोर दिल वालों से अनुरोध है कि वे इस वीडियो को ना देखें । भारत के मदरसा छाप जिहादी बोल रहे थे कि मोदी जाकर इजरायल में खोमनेई का पता बता कर आए है । 🤦🏻‍♂️🤨
    1
    *ईरान के सर्वोच्च नेता का सटीक ठिकाना बताकर उन्हें धोखा देने वाले जनरल ने पश्चाताप किया है। उन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान आत्महत्या कर ली।* संवेदनशील दर्शकों एवं कमजोर दिल वालों से अनुरोध है कि वे इस वीडियो को ना देखें । भारत के मदरसा छाप जिहादी बोल रहे थे कि मोदी जाकर इजरायल में खोमनेई  का पता बता कर आए है । 🤦🏻‍♂️🤨
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाजियाबाद : मोदीनगर 6 दिन से लापता महिला व बच्चे का नहीं लग सका सुराग। आरोप मोदीनगर पुलिस परिवार को सता रही। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित ने मोदीनगर थाने में तैनात दरोगा पर तहरीर बदलवाने के लगाए आरोप
    1
    गाजियाबाद : मोदीनगर 6 दिन से लापता महिला व बच्चे का नहीं लग सका सुराग। आरोप मोदीनगर पुलिस
परिवार को सता रही। 
पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताई है। 
पीड़ित ने मोदीनगर थाने में तैनात दरोगा पर तहरीर बदलवाने के लगाए आरोप
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.