logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सङक दुर्घटना मे ढाई महीने में आठ की मौत तथा तीन दर्जन घायल कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 और एसएच-77 सड़क पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते ढाई महीनों के भीतर इन सड़कों पर हुए विभिन्न हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाने से अभियान की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को एनएच-31 पर सत्संग मंदिर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव निवासी सरपंच विजयानंद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 फरवरी को कुरसेला थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार खैरिया निवासी रामाशीष यादव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 12 फरवरी को कुरसेला नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला में डीजे वाहन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। इसके बाद 26 फरवरी को एसएच-77 के डुमरिया चौक के समीप हाइवा की टक्कर से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। 27 फरवरी को एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें पूर्णिया जिले के सिमरा निवासी शैलेन्द्र साह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 मार्च को तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार दो मौसेरे भाइयों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा 15 मार्च को पिकअप की टक्कर से ऑटो पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों, यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई, स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

on 16 March
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
हसनगंज, कटिहार, बिहार•
on 16 March
74e40d1f-ac8a-48b4-a563-90ddcc5ddc16

सङक दुर्घटना मे ढाई महीने में आठ की मौत तथा तीन दर्जन घायल कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 और एसएच-77 सड़क पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते ढाई महीनों के भीतर इन सड़कों पर हुए विभिन्न हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाने से अभियान की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को एनएच-31 पर सत्संग मंदिर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव निवासी सरपंच विजयानंद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 फरवरी को कुरसेला थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार खैरिया निवासी रामाशीष यादव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 12 फरवरी को कुरसेला नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला में डीजे वाहन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। इसके बाद 26 फरवरी को एसएच-77 के डुमरिया चौक के समीप हाइवा की टक्कर से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। 27 फरवरी को एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें पूर्णिया जिले के सिमरा निवासी शैलेन्द्र साह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 मार्च को तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार दो मौसेरे भाइयों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा 15 मार्च को पिकअप की टक्कर से ऑटो पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों, यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई, स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    1
    RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    user_बासुकी  नाथ साह  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    बासुकी नाथ साह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    Railway services कटिहार, कटिहार, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    1
    Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    user_लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    Taxi Driver कटिहार, कटिहार, बिहार•
    2 hrs ago
  • कटिहार जिले के समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों ने डॉक्टर की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर साहब न सिर्फ नशे में थे, बल्कि बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की मांग भी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद डॉक्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना सरकारी अस्पताल में लापरवाही जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली बड़ा सवाल: क्या ऐसे डॉक्टरों के भरोसे सुरक्षित है आम जनता की स्वास्थ्य व्यवस्था? यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    4
    कटिहार जिले के समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए।
स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों ने डॉक्टर की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर साहब न सिर्फ नशे में थे, बल्कि बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की मांग भी कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद डॉक्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।
ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना
सरकारी अस्पताल में लापरवाही
जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली
बड़ा सवाल: क्या ऐसे डॉक्टरों के भरोसे सुरक्षित है आम जनता की स्वास्थ्य व्यवस्था?
यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • ग्रामीणों का पुलिस पर भड़का गुस्सा.. पुलिस को सरेआम दौड़ाया, फलका पुलिस पर उठे कई सवाल ...
    1
    ग्रामीणों का पुलिस पर भड़का गुस्सा.. पुलिस को सरेआम दौड़ाया, फलका पुलिस पर उठे कई सवाल ...
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • सदर एसडीएम स्वेतम दीक्षित के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को सील किया गया. जलालगढ़ के एनएच 27 फ्लाईओवर के उत्तरी भाग में न्यू स्टार हॉस्पिटल जलालगढ़ की जांच करने सदर एसडीएम के नेतृत्व में मेडिकल टीम पहुंची. करीब 4 घंटे तक जांच करने के बाद हॉस्पिटल को सील किया गया. सदर एसडीएम स्वेतम दीक्षित ने बताया कि इस हॉस्पिटल की जानकारी मिली थी और इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया. जब जांच में आये तो उस वक्त कोई भी संचालक नजर नहीं आया. संचालक के अलावे कोई स्टाफ भी नहीं मिला. जबकि इस दौरान दो महिला मरीज और उसके परिजन मिली. जिसमें एक महिला का प्रसव गुरुवार को हुआ था और दूसरे का प्रसव तीन दिन पहले हुआ था. जिसमें प्रसव होने वाले महिला मरीज को एम्बुलेंस की मदद से जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया और दूसरे जो स्वेच्छा घर जाने के लिए तैयार था. जिसे एम्बुलेंस की मदद से घर पहुंचाया गया. बताया गया कि इन मरीजों को जलालगढ़ पीएचसी के एएनएम को यहां बुलाकर उक्त मरीजों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. जिसके बाद ही अस्पताल और दूसरे को घर भेजा गया. मामले में किसी तरह के कोई कागजात नहीं मिलने की बात सदर एसडीएम ने दी. बताया कि कागजात के अलावे नियमों के विरुद्ध हॉस्पिटल का संचालन किये जाने की बात जांच के दौरान मिली. सदर एसडीएम स्वेतम दीक्षित ने बताया कि मामले को देख जो संचालक है उसे खबर दी जायेगी कि इसकी कागजात यदि है तो जो समय निर्धारित किया जायेगा उस समय सीमा के अंदर कागजात दिखाए. साथ ही यदि कोई कागजात समय सीमा में नहीं दिखाया जाता है तो कानूनी कार्यवाही किया जायेगा. मौके पर बीडीओ ममता कुमारी, जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सीएमओ सीपी मंडल, डीआई, मेडिकल अधिकारी रवि रोशन, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. मामले को लेकर क्षेत्र में अन्य अवैध नर्सिंग हॉस्पिटल बंद नजर आए. गौरतलब है कि पूर्व में भी इस अस्पताल की जांच मेडिकल टीम एवं बीडीओ जलालगढ़ द्वारा किया जा चुका है. बावजूद इसका संचालन अवैध रूप किया जाना विभागीय प्रश्न को भी उजागर करती है.
    1
    सदर एसडीएम स्वेतम दीक्षित के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को सील किया गया. जलालगढ़ के एनएच 27 फ्लाईओवर के उत्तरी भाग में न्यू स्टार हॉस्पिटल जलालगढ़ की जांच करने सदर एसडीएम के नेतृत्व में मेडिकल टीम पहुंची. करीब 4 घंटे तक जांच करने के बाद हॉस्पिटल को सील किया गया. सदर एसडीएम स्वेतम दीक्षित ने बताया कि इस हॉस्पिटल की जानकारी मिली थी और इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया. जब जांच में आये तो उस वक्त कोई भी संचालक नजर नहीं आया. संचालक के अलावे कोई स्टाफ भी नहीं मिला. जबकि इस दौरान दो महिला मरीज और उसके परिजन मिली. जिसमें एक महिला का प्रसव गुरुवार को हुआ था और दूसरे का प्रसव तीन दिन पहले हुआ था. जिसमें प्रसव होने वाले महिला मरीज को एम्बुलेंस की मदद से जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया और दूसरे जो स्वेच्छा घर जाने के लिए तैयार था. जिसे एम्बुलेंस की मदद से घर पहुंचाया गया. बताया गया कि इन मरीजों को जलालगढ़ पीएचसी के एएनएम को यहां बुलाकर उक्त मरीजों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. जिसके बाद ही अस्पताल और दूसरे को घर भेजा गया. मामले में किसी तरह के कोई कागजात नहीं मिलने की बात सदर एसडीएम ने दी. बताया कि कागजात के अलावे नियमों के विरुद्ध हॉस्पिटल का संचालन किये जाने की बात जांच के दौरान मिली. सदर एसडीएम स्वेतम दीक्षित ने बताया कि मामले को देख जो संचालक है उसे खबर दी जायेगी कि इसकी कागजात यदि है तो जो समय निर्धारित किया जायेगा उस समय सीमा के अंदर कागजात दिखाए. साथ ही यदि कोई कागजात समय सीमा में नहीं दिखाया जाता है तो कानूनी कार्यवाही किया जायेगा. मौके पर बीडीओ ममता कुमारी, जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सीएमओ सीपी मंडल, डीआई, मेडिकल अधिकारी रवि रोशन, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. मामले को लेकर क्षेत्र में अन्य अवैध नर्सिंग हॉस्पिटल बंद नजर आए. गौरतलब है कि पूर्व में भी इस अस्पताल की जांच मेडिकल टीम एवं बीडीओ जलालगढ़ द्वारा किया जा चुका है. बावजूद इसका संचालन अवैध रूप किया जाना विभागीय प्रश्न को भी उजागर करती है.
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • जानवरों को इस तरह पीटा नहीं जाता, जैसा कि ये लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं..... #वायरल #वीडियो
    1
    जानवरों को इस तरह पीटा नहीं जाता, जैसा कि ये लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं.....
#वायरल #वीडियो
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    टैक्सी ड्राइवर पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • पूणिॅयाँ पूर्व के कप्तानपाड़ा खुश्कीबाग के भारतगेस agency में लोगो की लंबी लाईन लगना पर रहा है फिर भी लोगो को गैस नहीं मिल पा रहा है लोगो को कटनाई का सामना करना पर रहा है
    1
    पूणिॅयाँ पूर्व  के कप्तानपाड़ा खुश्कीबाग के
भारतगेस agency में लोगो की लंबी लाईन लगना पर रहा है फिर भी लोगो को गैस नहीं मिल पा रहा है लोगो को कटनाई का सामना करना पर रहा है
    user_Manendra kumar yadav
    Manendra kumar yadav
    Farmer पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा फल्का थाना के दरोगा को किया निलंबित कटिहार मे फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के छीने हथियार, पुलिस हिरासत मे बाइक चोरी के आरोप मे पकडे गये राकेश यादव की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन, स्थिति तनावपूर्ण, ग्रामीणों ने पुलिस को खडेरा, फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन,
    1
    कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा फल्का थाना के दरोगा को किया निलंबित
कटिहार मे फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के छीने हथियार, पुलिस हिरासत मे बाइक चोरी के आरोप मे पकडे गये राकेश यादव की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन, स्थिति तनावपूर्ण, ग्रामीणों ने पुलिस को खडेरा, फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन,
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.