Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के भरतपुर जिला अंतर्गत कामां में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और कामां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने ₹2 हजार के इनामी और 299 सीआरपीसी के वांछित अपराधी सहित दो वांछितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान घोसिंगा निवासी इरसाद, पुत्र अयूब और खेड़ली काजी निवासी शब्बीर, पुत्र कुंदन के रूप में हुई है। इस बड़ी सफलता में डीएसटी टीम के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह के कांस्टेबल सहाबुद्दीन की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी है।
रिपोर्टर राकेश तंवर
राजस्थान के भरतपुर जिला अंतर्गत कामां में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और कामां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने ₹2 हजार के इनामी और 299 सीआरपीसी के वांछित अपराधी सहित दो वांछितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान घोसिंगा निवासी इरसाद, पुत्र अयूब और खेड़ली काजी निवासी शब्बीर, पुत्र कुंदन के रूप में हुई है। इस बड़ी सफलता में डीएसटी टीम के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह के कांस्टेबल सहाबुद्दीन की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर के प्रहलाद खटाना ने दस्यु जगन गुर्जर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई (CBI) जांच कराने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुई, तो पूरे क्षेत्र में भारी असंतोष पनप सकता है। सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए प्रहलाद खटाना ने कहा कि यदि इस मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई, तो धौलपुर की धरती पर फिर से न जाने कितने बागी खड़े हो जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।1
- भरतपुर जिले के बयाना की ग्राम पंचायत शेडपुर में पिछले 6 सालों में एक भी दिन सफाई का काम नहीं कराया गया है। सरपंच जी ने सफाई के सारे पैसे हजम कर लिए हैं और धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ है।1
- भरतपुर के वैर में आगामी 16 जुलाई 2026 को प्राचीन सीताराम जी के मंदिर से सीतारामजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि, इस धार्मिक आयोजन से पहले स्थानीय स्तर पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पूर्व के वर्षों में जब भी यहाँ रथ यात्रा निकाली जाती थी, तब इस स्थान पर एक बहुत बड़ा विशाल मेला आयोजित किया जाता था। इस मेले में जिले के दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए आया करते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहाँ मेला लगना बंद हो गया है। ऐसे में लोग यह पूछ रहे हैं कि आखिर मेले की वह जगह कहाँ चली गई और क्या कारण रहे होंगे कि आज इस स्थान पर इस मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा है।1
- करौली जिले के सूरौठ तहसील अंतर्गत ग्राम रारा शाहपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में 'युवा खेल संगम' का सफल आयोजन किया गया। सुरौठ खंड के शेरपुर मंडल एवं खीप का पुरा मंडल के तहत आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें अनुशासित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर और आयोजन समिति के अनुसार, इस भव्य खेल संगम में शेरपुर, खीप का पूरा, रारा शाहपुर, बमनपुरा, चिनायटा, जगर और खातीपुरा सहित आसपास के गांवों की एक दर्जन से अधिक टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस खेल संगम के दौरान खिलाड़ियों को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में आरएसएस करौली के जिला प्रचारक श्री नंद सिंह जी, जिला सह कार्यवाह श्री जितेंद्र जी, सुरौठ खंड के खंड कार्यवाह तेज प्रकाश जी, सह खंड कार्यवाह राजीव जी, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गजानंद जी, बाल कार्य प्रमुख नीलेश जी, उपखंड कार्यवाह सत्येंद्र जी और सह उपखंड कार्यवाह अमन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर, गोपाल और शशि कुमार जी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई और पूरी पारदर्शिता के साथ वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं का संचालन कराया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लंबी कूद में शेरपुर के आकाश 17.4 फीट कूदकर प्रथम रहे, जबकि रारा शाहपुर के मोंटी 16.4 फीट के साथ दूसरे और रारा शाहपुर के ही जोगेंद्र 16.2 फीट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कबड्डी और वॉलीबॉल में शेरपुर की टीम विजेता रही, जबकि रस्साकशी में रारा शाहपुर की टीम ने जीत दर्ज की। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र शेरपुर, रविन्द्र सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, परसराम वन-टू शेरपुर, रवि पहलवान रारा शाहपुर, चन्द्रवीर, राजीव कीप का पुरा समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक, खेल प्रेमी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।4
- राजस्थान के धौलपुर जिले के बासेड़ी क्षेत्र के एक गाँव में सड़क और नाली की कभी भी मरम्मत नहीं की गई है। यहाँ के सरपंच पिछले 5 सालों से कोई भी काम नहीं करा रहे हैं। सड़क और नाली दोनों की इस बदहाली को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक गाँव में कोई सुधार या मरम्मत का काम नहीं हुआ है।1
- भरतपुर के रूपवास कस्बे के योगी मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित धीरज पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और शुक्रवार शाम को वे खुद गोवर्धन परिक्रमा के लिए चले गए थे। शनिवार अलसुबह पास में ही रहने वाले उनके पिताजी ने जब धीरज के घर की लाइट जलती देखी, तो वे अंदर गए। वहां कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरी की सूचना मिलते ही थानाधिकारी विनोद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए हैं। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए भरतपुर से एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पीड़ित धीरज के अनुसार, चोर उनके घर से 2 सोने की अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 1 ओम लॉकेट, 2 वाली, चांदी के कड़े, पायल और 2 सिक्के चोरी कर ले गए हैं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- भरतपुर के RBM अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने डॉक्टरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि मरीजों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जयपुर रेफर न किया जाए, बल्कि अस्पताल में ही उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली तथा लिफ्टों के रखरखाव को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने के लिए भी सख्त रुख अपनाया है।1
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा से सटे होने का फायदा उठाकर खाद विक्रेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं और गरीब धरती पुत्रों को ऊंचे दामों पर खाद बेच रहे हैं। हालांकि, कृषि विभाग लिखित, मौखिक और मीडिया के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में लगातार जुटा हुआ है। इसी बीच कुशलगढ़ में चोपड़ा एजेंसी पर निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर यूरिया बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। कुशलगढ़ कृषि विभाग के सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) छगनलाल दामा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर 700 बैग यूरिया निर्धारित दर पर किसानों को वितरित करवाया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक कृषि अधिकारी (छोटी सरवा) संतोष पारगी, डूंगरा के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक वगाजी डोडियार और सज्जनगढ़ के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक जयराज कलाल भी खुद मौके पर उपस्थित रहे। विभाग ने सभी आदान विक्रेताओं को सख्त लहजे में आगाह किया है कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3) के तहत लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विक्रेता की होगी। इसके अलावा, यूरिया की जमाखोरी, कालाबाजारी या बिना बिल्टी अवैध परिवहन करने पर माल और गाड़ी दोनों जब्त कर लिए जाएंगे। सहायक निदेशक छगनलाल दामा ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि खाद मध्य प्रदेश भेजा गया तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अब प्रशासन और जागरूक लोग मुखबिरी भी कर रहे हैं।1