logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता की समस्या सुनना सरकार की पहली प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जनता की समस्या सुनना सरकार की पहली प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सिधवलिया (गोपालगंज)। बिहार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को सिधवलिया प्रखंड के बुध्सी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी जनता की शिकायतें नहीं सुनेंगे, उन्हें विधानसभा क्षेत्र में रहने की जरूरत नहीं है। ऐसे अधिकारी काम करें, अन्यथा छुट्टी लेकर घर चले जाएं। सभा से पूर्व शिक्षा मंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर लोगों की समस्याएं सुनने तथा उनके समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी लोग फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि पात्र लोगों को अलग-अलग राशन कार्ड का लाभ मिल सके। किसानों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल नहरों से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने किसानों को मिलने वाली 2,000 रुपये की अनुदान राशि का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने की बात भी कही। शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक पंचायत में बुधवार को जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसकी सूचना पहले से ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से लंबित आवेदनों की जानकारी ली। बीडीओ मंजय कुमार ने बताया कि प्राप्त 1600 हुए थे ।अधिकांश आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि 44 मामलों का निपटारा अभी शेष है। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे बिहार के दो करोड़ बच्चों के शिक्षा मंत्री हैं और राज्य सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास योजनाएं तेजी से संचालित हो रही हैं और जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ स्वयं उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदर्भ में भी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता के हित में कार्य कर रहे हैं।

5 hrs ago
user_Raviranjankumar
Raviranjankumar
बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार•
5 hrs ago
7cd83677-680f-458b-96fb-d20333ad102a

जनता की समस्या सुनना सरकार की पहली प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जनता की समस्या सुनना सरकार की पहली प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सिधवलिया (गोपालगंज)। बिहार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को सिधवलिया प्रखंड के बुध्सी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी जनता की शिकायतें नहीं सुनेंगे, उन्हें विधानसभा क्षेत्र में रहने की जरूरत नहीं है। ऐसे अधिकारी काम करें, अन्यथा छुट्टी लेकर घर चले जाएं। सभा से पूर्व शिक्षा मंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर लोगों की समस्याएं सुनने तथा उनके समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी लोग फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि पात्र लोगों को अलग-अलग राशन कार्ड का लाभ मिल सके। किसानों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल नहरों से

69d62621-252a-4971-95a3-9cca3751f12c

सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने किसानों को मिलने वाली 2,000 रुपये की अनुदान राशि का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने की बात भी कही। शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक पंचायत में बुधवार को जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसकी सूचना पहले से ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से लंबित आवेदनों की जानकारी ली। बीडीओ मंजय कुमार ने बताया कि प्राप्त 1600 हुए थे ।अधिकांश आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि 44 मामलों का निपटारा अभी शेष है। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे बिहार के दो करोड़ बच्चों के शिक्षा मंत्री हैं और राज्य सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास योजनाएं तेजी से संचालित हो रही हैं और जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ स्वयं उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदर्भ में भी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता के हित में कार्य कर रहे हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • माँ वैष्णो देवी दरबार में विधायक राजू कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ --- *थंबनेल टेक्स्ट:* *TOP TEN BIHAR* *जमानत के बाद* *वैष्णो देवी दर्शन* *कैप्शन + हैशटैग:* 31.07.2026: जमानत मिलते ही साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह माँ वैष्णो देवी पहुंचे। साथ में विकेश सिंह, विजय कुमार, सुमन सिंह, मिलन यादव सहित अन्य समर्थक। `#TopTenBihar #Sahebganj #RajuKumarSingh #VaishnoDevi #Bail #BiharPolitics` भाई और कोई फोटो या वीडियो हो तो भेज दो, कैप्शन में जोड़ देंगे *फोटो कैप्शन:* जम्मू - माँ वैष्णो देवी दरबार में विधायक राजू कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ --- *थंबनेल टेक्स्ट:* *TOP TEN BIHAR* *जमानत के बाद* *वैष्णो देवी दर्शन* *कैप्शन + हैशटैग:* 31.07.2026: जमानत मिलते ही साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह माँ वैष्णो देवी पहुंचे। साथ में विकेश सिंह, विजय कुमार, सुमन सिंह, मिलन यादव सहित अन्य समर्थक। `#TopTenBihar #Sahebganj #RajuKumarSingh #VaishnoDevi #Bail #BiharPolitics` भाई और कोई फोटो या वीडियो हो तो भेज दो, कैप्शन में जोड़ देंगे
    1
    माँ वैष्णो देवी दरबार में विधायक राजू कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ

---

*थंबनेल टेक्स्ट:*  
*TOP TEN BIHAR* 
*जमानत के बाद* 
*वैष्णो देवी दर्शन*

*कैप्शन + हैशटैग:*  
31.07.2026: जमानत मिलते ही साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह माँ वैष्णो देवी पहुंचे। साथ में विकेश सिंह, विजय कुमार, सुमन सिंह, मिलन यादव सहित अन्य समर्थक।

`#TopTenBihar #Sahebganj #RajuKumarSingh #VaishnoDevi #Bail #BiharPolitics`

भाई और कोई फोटो या वीडियो हो तो भेज दो, कैप्शन में जोड़ देंगे
*फोटो कैप्शन:* जम्मू - माँ वैष्णो देवी दरबार में विधायक राजू कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ
---
*थंबनेल टेक्स्ट:*  
*TOP TEN BIHAR* 
*जमानत के बाद* 
*वैष्णो देवी दर्शन*
*कैप्शन + हैशटैग:*  
31.07.2026: जमानत मिलते ही साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह माँ वैष्णो देवी पहुंचे। साथ में विकेश सिंह, विजय कुमार, सुमन सिंह, मिलन यादव सहित अन्य समर्थक।
`#TopTenBihar #Sahebganj #RajuKumarSingh #VaishnoDevi #Bail #BiharPolitics`
भाई और कोई फोटो या वीडियो हो तो भेज दो, कैप्शन में जोड़ देंगे
    user_Dainik Bhaskar sahebganj
    Dainik Bhaskar sahebganj
    Advertising agency साहेबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • संसद में ऐसा क्या हुआ जो राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 2024 से प्रधानमंत्री और अब 2026 में गृहमंत्री ग़ायब हैं? 🤔
    1
    संसद में ऐसा क्या हुआ जो राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 2024 से प्रधानमंत्री और अब 2026 में गृहमंत्री ग़ायब हैं? 🤔
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    7 hrs ago
  • राम मंदिर अयोध्या में हुई चोरी का कॉपी 😀😀 . . . . . #trending #viralposost #facebook_page #golu_yadav_बिहारी #viralpostvideo🙏👑🔜
    1
    राम मंदिर अयोध्या में हुई चोरी का कॉपी 😀😀
.
.
.
.
.
#trending #viralposost #facebook_page #golu_yadav_बिहारी #viralpostvideo🙏👑🔜
    user_Golu Yadav बिहारी
    Golu Yadav बिहारी
    मरहौरा, सारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • छपरा में सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर जमा हुआ कचरा छपरा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। मुख्य सड़कों और गलियों में कचरे का जमाव होने लगा है। दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है।
    4
    छपरा में सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर जमा हुआ कचरा
छपरा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। मुख्य सड़कों और गलियों में कचरे का जमाव होने लगा है। दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है।
    user_Sudhir Kumar Pandey
    Sudhir Kumar Pandey
    हसनपुरा, सीवान, बिहार•
    2 hrs ago
  • Bihar गोपालगंज में घर में घुसकर रिश्तेदार को बंधक बनाया, जबरन कीटनाशक पिलाया, मृत समझ छोड़ भागे बदमाश Bihar गोपालगंज में घर में घुसकर रिश्तेदार को बंधक बनाया, जबरन कीटनाशक पिलाया, मृत समझ छोड़ भागे बदमाश सीसीटीवी के तार काटे, एफएसएल पहुंची; जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक बैकुंठपुर (गोपालगंज)। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे, घर में अकेले सो रहे युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और जबरन कीटनाशक (505) पिला दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले करीब दो बजे सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर फुटेज क्षतिग्रस्त कर दी गई। बदमाश युवक को मृत समझकर फरार हो गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो मुख्य गेट ग्राइंडर से काटकर अंदर प्रवेश किया। प्रारंभिक जांच में युवक मृत प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने नाड़ी चलती देख तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था कर उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के चांदपरसा निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। वह मकान मालिक राजनारायण शुक्ल के चचेरे बहनोई हैं। बताया गया कि घर के सभी सदस्य एक आपराधिक मामले में फरार हैं, जबकि दो दिन पहले घर में रहने वाले दामाद भी वहां से चले गए थे। घटना के समय संजय सिंह घर में अकेले थे। जांच के प्रमुख बिंदु एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। डॉग स्क्वॉयड एवं तकनीकी जांच से वारदात के पीछे के आरोपितों का सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर बदमाशों के निशाने पर घर में रह रहे रिश्तेदार ही क्यों थे। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपितों की पहचान हो सके। पुलिस पूरे मामले को हत्या के प्रयास, साजिश और अन्य पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना वाले स्थल को एफएलसी की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए घेरा बैकुंठपुर थाना थाना अध्यक्ष के साथ सदर 2 एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.
    1
    Bihar गोपालगंज में घर में घुसकर रिश्तेदार को बंधक बनाया, जबरन कीटनाशक पिलाया, मृत समझ छोड़ भागे बदमाश
Bihar गोपालगंज में घर में घुसकर रिश्तेदार को बंधक बनाया, जबरन कीटनाशक पिलाया, मृत समझ छोड़ भागे बदमाश
सीसीटीवी के तार काटे, एफएसएल पहुंची; जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक
बैकुंठपुर (गोपालगंज)। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे, घर में अकेले सो रहे युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और जबरन कीटनाशक (505) पिला दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले करीब दो बजे सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर फुटेज क्षतिग्रस्त कर दी गई। बदमाश युवक को मृत समझकर फरार हो गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो मुख्य गेट ग्राइंडर से काटकर अंदर प्रवेश किया। प्रारंभिक जांच में युवक मृत प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने नाड़ी चलती देख तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था कर उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के चांदपरसा निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। वह मकान मालिक राजनारायण शुक्ल के चचेरे बहनोई हैं। बताया गया कि घर के सभी सदस्य एक आपराधिक मामले में फरार हैं, जबकि दो दिन पहले घर में रहने वाले दामाद भी वहां से चले गए थे। घटना के समय संजय सिंह घर में अकेले थे।
जांच के प्रमुख बिंदु
एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
डॉग स्क्वॉयड एवं तकनीकी जांच से वारदात के पीछे के आरोपितों का सुराग मिलने की उम्मीद है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर बदमाशों के निशाने पर घर में रह रहे रिश्तेदार ही क्यों थे।
आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपितों की पहचान हो सके।
पुलिस पूरे मामले को हत्या के प्रयास, साजिश और अन्य पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना वाले स्थल को एफएलसी की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए घेरा
बैकुंठपुर थाना थाना अध्यक्ष के साथ सदर 2 एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.
    user_Raviranjankumar
    Raviranjankumar
    बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.