Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट से टाइल्स चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य देख रहे ठेकेदार के सुपरवाइजर हर्षित श्रीवास्तव तथा सीएमओ कार्यालय के संविदा चालक कर्ताराम को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी सरकारी वाहन में टाइल्स लादकर बेचने के इरादे से बाहर निकल रहे थे, तभी सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गेट पार करते ही दबोच लिया। कर्ताराम की संविदा सेवा भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। दोनों आरोपी गोंडा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनुरुद्ध गुप्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Rahul Ratna
बलरामपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट से टाइल्स चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य देख रहे ठेकेदार के सुपरवाइजर हर्षित श्रीवास्तव तथा सीएमओ कार्यालय के संविदा चालक कर्ताराम को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी सरकारी वाहन में टाइल्स लादकर बेचने के इरादे से बाहर निकल रहे थे, तभी सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गेट पार करते ही दबोच लिया। कर्ताराम की संविदा सेवा भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। दोनों आरोपी गोंडा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनुरुद्ध गुप्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोंडा कोतवाली नगर के पोर्टरगंज में बंद कमरे में शव मिलने से हड़कंप, 3 दिन से बंद कमरे में सड़ रही थी लाश मरने वाले युवक का नाम अनमोल चौबे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी...1
- सड़क बनी या भ्रष्टाचार का गड्ढा, एक साल में ही उखड़ी लाखों की सड़क,सदर बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बड़े खेल का खुलासा हुआ है,1
- देवी पठन मंदिर है1
- थाना इकौना क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा SOG/सर्विलांस व थाना इकौना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं को कारित करने वाला 01 वांछित शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार तथा 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये चोरी गया माल व घटना में प्रयुक्त उपकरण, 01 मोटर साइकिल, 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद*- थाना इकौना पुलिस द्वारा दिनांक 11/12.02.2026 की मध्य रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत सदिंग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन की चेंकिग के दौरान थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026, मु0अ0सं018/2026, मु0अ0सं0 21/2026 मे चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी करने व अज्ञात अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी करते हुए मोहनीपुर चौराहे से कैलाशपुर मार्ग हाइवे मोड़ के पास चेकिंग की जा रहा थी कि एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट पर तीन व्यक्ति सवार आते हुये दिखाई दिये जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया आत्म सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही मे एक अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ प्रकाश पासी घायल हो गया जिसे सीएचसी इकौना उपचार हेतु ले जाया गया तथा *दो अन्य अभियुक्त 1. राजू सिंह 2. रामचन्दर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 बिना नम्बर प्लेट की प्लसर मोटर साइकिल व चोरी की घटना करनें में प्रयुक्त उपकरण (01 पेंचकस, 01 सब्बल, 01 आरी ब्लेड, 01 कटर) व चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, नगद 25000/- रूपये बरामद किये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0सं0- 33/2026 धारा 109(1),352,351(3) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हों कि थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत चोरी/नकबजनी की घटना कारित की गई थी। घटना का त्वरित अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा माल व अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में दिनांक 11/12.02.2026 की मध्य रात्रि में निरीक्षक अपराध इकौना श्री परमानंद तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार तथा 02 अन्य अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वे बीते कई दिनों से रात्रि के समय लगातार विभिन्न गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे अत्यंत शातिर एवं सुनियोजित तरीके से वारदात करते थे, जिससे किसी को उन पर संदेह न हो सके। अभियुक्तगण दिन के समय मोटरसाइकिल से गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे। इस दौरान वे ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे जो गांव के बाहरी हिस्से में स्थित हों, जहां से आसानी से भागने का रास्ता उपलब्ध हो तथा रात्रि में सेंधमारी करना सरल हो। वे घरों की बनावट, दरवाजे-खिड़कियों की स्थिति एवं आसपास की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण करते थे। घर में मौजूद व्यक्तियों की संख्या का अंदाजा लगाने हेतु अभियुक्तगण घर की छत या आंगन में ईंट-पत्थर फेंकते थे, जिससे अंदर से होने वाली हलचल से उन्हें स्थिति का पता चल सके। उपयुक्त अवसर मिलने पर वे चोरी की घटना को अंजाम देते थे। अभियुक्तगणों ने यह भी बताया कि रात्रि के समय वे मोटरसाइकिल से गांव के बाहर किसी सुनसान स्थान पर एकत्र होकर बाइक छिपा देते थे तथा पैदल चिन्हित घर तक पहुंचते थे, जिससे किसी को उनके आने-जाने की भनक न लगे। घर में प्रवेश करने के पश्चात वे कम से कम समय में नकदी, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान बैग में भरकर तुरंत मौके से फरार हो जाते थे। उनकी कार्यप्रणाली इतनी सफाई और गोपनीयता से होती थी कि प्रायः ग्रामीणों को घटना की जानकारी भी देर से हो पाती थी। किन्तु इस बार चोरी की घटना कारित करने हेतु जाते समय पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्तगणों को पकड़ लिया गया।1
- इकौना में पुलिस मुठभेड़: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल,अवैध तमंचा व लाखों का माल बरामद श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना इकौना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।निरीक्षक अपराध परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11/12 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोहनीपुर चौराहे से कैलाशपुर मार्ग हाईवे मोड़ के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया।रोकने पर एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में रामप्रकाश उर्फ प्रकाश पासी घायल हो गया, जिसे तत्काल सीएचसी इकौना में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। वहीं उसके दो अन्य साथी राजू सिंह व रामचंदर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बीते कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रात्रि के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।दिन में मोटरसाइकिल से गांवों की रेकी करते थे। गांव के बाहरी हिस्से के ऐसे मकान चिन्हित करते थे जहां से भागना आसान हो। घर में लोगों की संख्या का अंदाजा लगाने हेतु छत या आंगन में ईंट-पत्थर फेंककर हलचल देखते थे।रात में बाइक सुनसान स्थान पर छिपाकर पैदल पहुंचते थे।कम समय में नकदी व आभूषण समेटकर फरार हो जाते थे।पुलिस की सक्रियता के चलते इस बार वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरोह पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक का बयान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन चेकिंग एवं विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- जिला बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर लाल चौराहा स्थित इंडियन बैंक दलालों का है भंडार हम बताते चलें कि रुस्तम नामक व्यक्ति जो की कैश काउंटर के पास हमेशा रहता है वह व्यक्ति 10 साल से इस बैंक का दलाली करते-करते आज आसमान छू रहा है कोई पत्रकार उसे बैंक में जाने के लिए दहशत कहते हैं इतना बाहुबली है कि पत्रकारों को कुछ साथियों के द्वारा प्रताड़ित कहकर करता रहता है इस विषय पर सरकार को आरबीआई को ठोस कदम उठाना चाहिए बैंक को अपना बपौती समझकर गरीबों का खून चूस रहा है मेरा ही रिक्वेस्ट है सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे तो इसके प्रॉपर्टी का भी जांच हो सकती है मैं मासिकता न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर1
- स्थानीय देवी पाटन मन्दिर दर्शन करने आए, एक दार्शनिक वा अध्यात्म से जुड़े व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से मुलाकात हुई जिन्होंने बहुत कम शब्दों में काव्य भाव में अपने शब्दों को पिरोते हुए लोगों को जीवन के मर्म पर संदेश दिया, जिसमें उन्होंने कहा मैने लुट के देखा, और लूट के देखा जैसे पंक्तियों का सार्वजनिक वाचन किया1
- कार के ऊपर गिरा पेड़ बाल बाल बचा ग्राम प्रधान का परिवार पीडब्लूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने तुलसीपुर हरैया तिराहा पर एक बड़ा हादसा होते होते। बचा। दर असल हरैया तिराहे पर प्रधान मोहहम्मद कलाम का परिवार अपनी ब्रेजा कार से किसी काम से आये हुए थे कि अचानक उनकी कार पर पेड़ आ गिरा गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि कार डैमेज हो गयी है।यहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है । ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है यदि विभाग पेड़ कटवा देता तो ये घटना नहीं घटती...1