Shuru
Apke Nagar Ki App…
महेंद्रगढ़ में रेपिस्ट को 20 साल की सजाः 50 हजार जुर्माना लगाया; घर के बाहर खेल रही बच्ची से की थी वारदात
Mahendergarh live
महेंद्रगढ़ में रेपिस्ट को 20 साल की सजाः 50 हजार जुर्माना लगाया; घर के बाहर खेल रही बच्ची से की थी वारदात
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by NCR Mahendragarh1
- राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था का निरीक्षण किया और निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं और उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाइकिन कंपनी का निरीक्षण दौरे के दौरान जापानी जोन स्थित डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है। उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान कंपनी के जापानी और भारतीय प्रतिनिधियों तथा रीको अधिकारियों के साथ औद्योगिक प्रगति और निवेश की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही जापानी निवेशकों के साथ भविष्य में राजस्थान में अधिक निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक डीजेआईएमएस नीमराणा में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने नीमराना औद्योगिक संघ तथा भारतीय और जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं, प्रस्ताव और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राजस्थान तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है। उन्होंने “मेक इन इंडिया” के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वे नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग का अध्ययन करने आए हैं और राज्य सरकार इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करना चाहती है। विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाए तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से जारी हों, उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा रोजगार और कौशल विकास के अधिक अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना और रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही 181 राजस्थान संपर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और डिजिटल सिटीजन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम ओपी सहारण, एसडीएम महेंद्र यादव, बहरोड़ एसडीएम रामकिशोर मीणा, नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची, तहसीलदार विक्रम सिंह, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष केजी कौशिक, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा,नीमराना डाइकिन कंपनी के डिप्टी डीएम सिकीदा सान, फैक्ट्री मैनेजर रणजीत सिंह, सीनियर मैनेजर दीपक कुमार, एक्जीक्यूटिव पूनम,वरिष्ठ प्रबंधक गौरव शर्मा, विकास कुमावत अजय गुप्ता, जीएम रीको, दिनेश पहाड़ियां चीफ जीएम रीको, संजय बगाड़िया सीनियर डीजीएम रीको एवं संबंधित अधिकारियों सहित औद्योगिक क्षेत्र से तकाशी सुजुकी मुख्य महानिदेशक जेट्रो (इंडिया), ताका मस्तू(डाइकिन), चंचल पारीक एवीपी प्रोडक्शन, ताकाहारू फ़ुनात्सु(नाइडेक), जूनिया एड़ा(एम डी टीपीआर एयरपोर्ट्स) एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।4
- रेवाड़ी में घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य, किसी प्रकार की किल्लत नहीं*1
- Post by Bhajan Lal1
- Bhiwani/ नवीन जय हिंद ने सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ किया फायर1
- Post by पत्रकार1
- Post by Mahendergarh live1
- नवरात्र की पावन महानवमीं के शुभ अवसर पर दर्शन करे खैरथल जिले के बड़ली की ढाणी में स्थित नगरकोट वाली माताजी के। श्रद्धालु बताते हैं कि इस मंदिर की स्थापना पचास साल से भी अधिक वर्षों पहले हुई थी। चैत्र नवरात्र की नवमी पर यहां मेला भी लगता है। आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। कहते हैं जो श्रद्धा और विश्वास से यहां मनौतियां मांगते हैं उनकी मन्नतें मातारानी पूरी करती है। आप भी प्रेम से कमेंट करे जय माता दी।1
- बहुत अच्छी जानकारी1